WWE आज दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, जो दुनिया के अधिकांश देशों तक अपनी पहुंच बना चुका है। इन्हीं देशों में से एक भारत भी है, जहां प्रो रेसलिंग के करोड़ों फैंस मौजूद हैं और सभी इवेंट्स पर करीब से अपनी नजर बनाए रखते हैं।2021 की शुरुआत में WWE ने Superstar Spectacle नाम के इवेंट का आयोजन कर भारतीय फैंस को रिझाने की कोशिश की थी, जिसमें कंपनी को सफलता भी मिली। जिंदर महल (Jinder Mahal), द ग्रेट खली (The Great Khali), सिंह ब्रदर्स और वीर महान जैसे सुपरस्टार्स ने भारत में प्रो रेसलिंग को प्रोमोट करने में बहुत अहम योगदान दिया है।Wrestling Observer@WONF4WDaily Pro Wrestling History (05/21): Jinder Mahal wins WWE title at Backlash 2017 dlvr.it/RX60qs11:28 AM · May 21, 2020102Daily Pro Wrestling History (05/21): Jinder Mahal wins WWE title at Backlash 2017 dlvr.it/RX60qs https://t.co/BlRwG6XI6zखली और महल WWE चैंपियन बन चुके हैं और कई ऐतिहासिक मैचों का हिस्सा भी बन चुके हैं, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि भारतीय रेसलर्स WWE में अधिकांश मौकों पर संघर्ष करते दिखाई दिए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़ी उपलब्धियों के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें आज तक भारतीय प्रो रेसलर्स WWE में हासिल नहीं कर पाए हैं।WWE की कई मेन चैंपियनशिप को नहीं जीत पाएBron 6 is back!!!!! ➐@bron_backThe great khali once debut against and destroyed the undertaker in 2006 couple of months later into the mid of 2007 khali became the first Indian world champion in history and now inducted into the hall of fame congrats big man you deserved it 👏 👏 👏 👏 clap #WWE8:58 AM · Mar 24, 202121The great khali once debut against and destroyed the undertaker in 2006 couple of months later into the mid of 2007 khali became the first Indian world champion in history and now inducted into the hall of fame congrats big man you deserved it 👏 👏 👏 👏 clap #WWE https://t.co/foRQmuNteMWWE में द ग्रेट खली, टाइगर अली सिंह और जिंदर महल जैसे कई नामी सुपरस्टार्स काम कर चुके हैं। इनमें से खली और महल WWE चैंपियन होने का गौरव हासिल कर चुके हैं, लेकिन अभी भी कई ऐसी चैंपियनशिप बेल्ट्स हैं, जिन्हें कोई भी भारतीय सुपरस्टार आज तक नहीं जीत पाया है। आपको याद दिला दें कि 2018 में जिंदर महल यूएस टाइटल को जीतने वाले पहले भारतीय WWE सुपरस्टार बने थे।उनके अलावा आईसी टाइटल, Raw और SmackDown टैग टीम टाइटल और यूनिवर्सल चैंपियनशिप बेल्ट को भी कोई भारतीय रेसलर नहीं जीत पाया है। विमेंस डिवीजन में भारत के नाम कोई टाइटल इसलिए नहीं है क्योंकि आज तक भारत की कोई विमेंस रेसलर WWE के मेन रोस्टर तक का सफर तय नहीं कर पाई है।WWE WrestleMania को कभी मेन इवेंट नहीं किया𝙒𝙧𝙚𝙨𝙩𝙡𝙚𝙡𝙖𝙢𝙞𝙖@wrestlelamiaA legend and the Great Khali #WrestleMania10:06 AM · Apr 12, 202157226A legend and the Great Khali #WrestleMania https://t.co/HdtbjEVUmYWrestleMania एक ऐसा इवेंट है, जिसके कार्ड में केवल जगह बनाने से किसी सुपरस्टार का करियर नई ऊंचाइयों को छू सकता है और इसे हेडलाइन करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। शॉन माइकल्स, जॉन सीना और रोमन रेंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स कई बार WWE WrestleMania को हेडलाइन कर चुके हैं।लेकिन कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी हैं, जो कभी इस बड़े शो के मेन इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। WrestleMania को मेन इवेंट करने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में भारतीय रेसलर्स का नाम दूर-दूर तक नजर नहीं आता। अब केवल उम्मीद ही की जा सकती है कि भविष्य में युवा और टैलेंटेड भारतीय प्रो रेसलर्स जरूर इस उपलब्धि को अपने नाम करेंगे।ब्रॉक लैसनर से कभी मैच नहीं हुआWWE में कभी किसी भारतीय सुपरस्टार का ब्रॉक लैसनर से मैच नहीं हुआब्रॉक लैसनर अब प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री की एक ऐसी हस्ती बन चुके हैं, जिनका केवल किसी इवेंट में नजर आना ही शो की रेटिंग्स में तगड़ा उछाल ला सकता है। उनका रुतबा ऐसा है कि उनके खिलाफ एक अच्छा मैच, किसी भी युवा रेसलर के करियर को नई दिशा में आगे बढ़ा सकता है।उदाहरण के तौर पर WrestleMania 36 में उनके खिलाफ चैंपियनशिप जीत ने ही ड्रू मैकइंटायर को बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार बनाया था। हालांकि 2012 में लैसनर की WWE में वापसी तक खली एक जॉबर रेसलर बन चुके थे, लेकिन महल 2016 में वापसी के बाद कंपनी का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं। चैंपियन रहते द बीस्ट के खिलाफ मैच महल के करियर को रफ़्तार दे सकता था।रोमन रेंस को सिंगल्स मैच में कभी नहीं हरायाCageside Seats@cagesideseatsCageside Community Star Ratings: Roman Reigns vs. Jinder Mahal cagesideseats.com/wwe/2018/6/20/…5:45 AM · Jun 21, 20182Cageside Community Star Ratings: Roman Reigns vs. Jinder Mahal cagesideseats.com/wwe/2018/6/20/… https://t.co/yx7nUMVm0Dरोमन रेंस पिछले एक दशक के समय से WWE का हिस्सा बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी में द ग्रेट खली और जिंदर महल के रूप में 2 सबसे बड़े भारतीय सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। महल का रेंस से कई बार सिंगल्स मैचों में आमना-सामना हुआ है, लेकिन कभी जीत हासिल नहीं कर पाए।WWE में रेंस का सामना करने वाले दूसरे भारतीय रेसलर द ग्रेट खली रहे, जिनका ट्राइबल चीफ से सामना केवल मल्टी-मैन मैचों में ही हो पाया है। वहीं 2016 के जून महीने के एक Raw एपिसोड में उन्होंने सिंगल्स मैच में सुनील सिंह को मात दी थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।