WWE समरस्लैम (Summerslam) 2020 में वापसी के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) का शानदार सफर है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। पेबैक (Payback) 2020 में नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद उनसे टाइटल को अभी तक को जीत नहीं सका है और ट्राइबल चीफ ने इस सफर में कई दिग्गज सुपरस्टार्स को मात दी है।
वहीं रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 में उन्होंने डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) और 2021 मेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) विजेता ऐज के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपने टाइटल को डिफेंड किया था। अब हालिया स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में उन्होंने एक बार फिर ब्रायन को मात दी है, जिन्हें इस हार के बाद WWE की ब्लू ब्रांड को छोड़कर जाना होगा।
ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई
स्थिति फिलहाल स्पष्ट है कि रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप का सफर अभी काफी लंबे समय तक यूं ही जारी रहने वाला है। इसी महीने रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) भी होना है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं उन 4 बड़ी चीजों के बारे में जो रोमन रेंस को इस महीने जरूर करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: 4 दिग्गज AEW सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस ने WWE में हराया हुआ है
सिजेरो से WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच
![सिजेरो और रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c6d43-16198492673445-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c6d43-16198492673445-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c6d43-16198492673445-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c6d43-16198492673445-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c6d43-16198492673445-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c6d43-16198492673445-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c6d43-16198492673445-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/c6d43-16198492673445-800.jpg 1920w)
WrestleMania 37 के बाद WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के अगले चैलेंजर के रूप में सिजेरो उभर कर सामने आए हैं। सिजेरो लगातार चैंपियन के सैगमेंट्स का हिस्सा बन रहे हैं और SmackDown के हालिया एपिसोड में भी रेंस ने उनकी आंखों के सामने डेनियल ब्रायन की बुरी तरह पिटाई की थी।
स्विस सुपरस्टार को फिलहाल शानदार मोमेटम प्राप्त है और लगातार मैचों में जीत दर्ज करते आए हैं। WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ धमाकेदार जीत ने सिजेरो को बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया था। इसलिए इससे पहले उनके मोमेंटम को कोई ठेस पहुंचे, WWE को उनका रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच जल्द से जल्द बुक कर देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके 3 या उससे ज्यादा बच्चे हैं
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
सैथ रॉलिंस का WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल होना
![सैथ रॉलिंस vs सैथ रॉलिंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/a5e9a-16198498388483-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/a5e9a-16198498388483-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/a5e9a-16198498388483-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/a5e9a-16198498388483-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/a5e9a-16198498388483-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/a5e9a-16198498388483-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/a5e9a-16198498388483-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/a5e9a-16198498388483-800.jpg 1920w)
संभावनाएं काफी अधिक हैं कि WrestleMania Backlash में सिजेरो को रोमन रेंस के खिलाफ WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच मिल सकता है। लेकिन सवाल उसके बाद खड़ा होगा कि उससे अगले पीपीवी और खासतौर पर Summerslam जैसे बड़े इवेंट के लिए WWE इस स्टोरीलाइन को कैसे आगे बढ़ाएगी।
उसके लिए फ्यूड में रेंस के खिलाफ बड़ी स्टार पावर वाले एथलीट का होना जरूरी है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि सिजेरो अच्छे इन रिंग परफॉरमर हैं, लेकिन स्टार पावर के मामले में टॉप सुपरस्टार्स के सामने मात खा जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आने वाले हफ्तों में रॉलिंस को इस फ्यूड में शामिल किया जाए।
जिमी उसो की वापसी होना
![जिमी उसो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/e8426-16198506878544-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/e8426-16198506878544-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/e8426-16198506878544-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/e8426-16198506878544-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/e8426-16198506878544-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/e8426-16198506878544-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/e8426-16198506878544-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/e8426-16198506878544-800.jpg 1920w)
WWE WrestleMania 36 में जिमी उसो को घुटने में चोट आई थी और तभी से वो WWE रिंग में मैच लड़ने वापस नहीं आए हैं। इसी वजह से उनके भाई जे उसो को Summerslam 2020 के बाद रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन में शामिल होने का अवसर मिला। Hell in a Cell 2020 पीपीवी में जिमी उसो वापस नजर आए थे, जहां रोमन ने उनपर गिलोटीन चोक लगा दिया था, इसी कारण मजबूरी में जे उसो ने रेंस को अपना ट्राइबल चीफ स्वीकार किया था।
काफी समय से कयास लगाए जाते रहे हैं कि जिमी वापसी कर इस स्टोरीलाइन में शामिल हो सकते हैं, लेकिन WWE उनकी वापसी को उम्मीद से अधिक लंबा खींच रही है। WrestleMania 37 के बाद WWE के नए सीजन की शुरुआत हो चली है, इसलिए इस फ्यूड को नई दिशा में आगे बढ़ाने के लिए WWE को जिमी की वापसी अब करवा देनी चाहिए।
अपने ग्रुप में किसी विमेंस सुपरस्टार को शामिल करना चाहिए
![द रॉक अपनी बेटी के साथ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3d46b-16198510252734-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3d46b-16198510252734-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3d46b-16198510252734-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3d46b-16198510252734-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3d46b-16198510252734-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3d46b-16198510252734-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3d46b-16198510252734-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/05/3d46b-16198510252734-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस का हील किरदार किस कदर अन्य सुपरस्टार्स पर कहर ढा रहा है, वो हम पिछले कई महीनों से देखते आ रहे हैं। फिलहाल रोमन के प्लांस के पीछे पॉल हेमन जैसे किसी मास्टरमाइंड की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं जो भी रेंस को चुनौती देना चाहता है उसे पहले जे उसो से गुजरना होता है।
अब किसी विमेंस सुपरस्टार के इस ग्रुप में शामिल होने से नई और दिलचस्प स्टोरीलाइंस के शुरू होने के दरवाजे खुल सकते हैं। WWE दिग्गज और रेंस के कज़िन द रॉक की बेटी सिमोन जॉनसन काफी समय से WWE परफॉरमेंस सेंटर में ट्रेनिंग ले रही हैं। क्या उन्हें रेंस के ग्रुप में शामिल कर अगले साल WrestleMania 38 के लिए द रॉक vs रोमन रेंस मैच की नींव नहीं रखी जा सकती।