डब्लू डब्लू ई (WWE) ने कुछ समय पहले स्मैकडाउन के एपिसोड पहला ड्राफ्ट और इस सप्ताह के रॉ के एपिसोड में दुसरे ड्राफ्ट का आयोजन किया था। कंपनी द्वारा आयोजित इन ड्राफ्ट को लेकर रेसलिंग फैंस की प्रतिक्रिया मिली-जुली थी।
इन ड्राफ्ट को देखकर हमें पता चला कि रॉ विमेंस चैंपियन बैंकी लिंच रेड ब्रांड के शो रॉ में ही रहेगी। वहीं दूसरे और हैल इन ए सैल में उनसे मुकाबला करने वाली साशा बैंक्स को रॉ ब्रांड से स्मैकडाउन ब्रांड में भेज दिया गया है। साशा बैंक्स को स्मैकडाउन में भेजने से लग रहा है कि कंपनी ने उनके लिए कुछ बड़े प्लान बनाए है ताकि ब्लू ब्रांड के शो की रेटिंग को बढ़ाया जा सके।
यह भी पढ़े:2 कारण क्यों ब्रॉक लैसनर vs केन वैलासकेज़ एक अच्छा आइडिया है और 2 कारण क्यों ये अच्छा आइडिया नहीं है
साशा बैंक्स WWE की सबसे प्रभावशाली महिला रेसलर्स में से एक है। बॉस की रिंग स्किल और माइक स्किल दोनों ही लाजवाब है और इस वजह से ही रेसलिंग फैंस उन्हें टीवी पर देखना पसंद करते हैं। NXT में इनके काम की फैंस ने बहुत तारीफ की थी लेकिन रॉ में आकर उन्होंने अपने काम से अपने आप WWE के टॉप रेसलिंग स्टार में शामिल आकर लिया है। इस बात की बहुत सम्भावना है कि वह स्मैकडाउन में भी इसी तरह काम कर अपने करियर को नई ऊँचाई पर ले जाएगी।
# 4 अन्य विमेन रेसलर्स को कुछ दिशा देने में मदद
![साशा बà¥à¤à¤à¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/4e6d2-15712353902244-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/4e6d2-15712353902244-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/4e6d2-15712353902244-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/4e6d2-15712353902244-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/4e6d2-15712353902244-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/4e6d2-15712353902244-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/4e6d2-15712353902244-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/4e6d2-15712353902244-800.jpg 1920w)
WWE इस समय दुनियाभर की कुछ सबसे प्रतिभाशाली विमेंस रेसलर्स से भरी हुई है और कोई भी रेसलिंग फैंस इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता है। स्मैकडाउन की विमेंस रेसलर्स का रोस्टर हमेशा से ही रेसलिंग बिजनेस में टॉप पर रहा है। इसने हाल ही के समय में शार्लेट फ्लेयर, बैकी लिंच और बेली जैसे टॉप स्टार दिए हैं और यह रेसलर्स पूरी दुनिया में फेमस है।
ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें गलती से बड़ा पुश मिला और 2 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने खुद पुश दिया
साशा बैंक्स भी कंपनी की सबसे प्रतिभाशाली और लोकप्रिय विमेंस रेसलर्स में से एक है और कंपनी द्वारा उन्हें रॉ से स्मैकडाउन में ड्राफ्ट करने कारण यह भी है कि वह ब्लू ब्रांड में मौजूद विमेन डिविजन एक नई दिशा दे सके। NXT से लेसी इवांस और एम्बर मून सुपरस्टार मेन रोस्टर में आए है लेकिन वह मेन रोस्टर में अपना प्रभाव दिखाने में सफल नहीं हो पाए। इस वजह से उन्हें साशा बैंक्स के साथ स्टोरीलाइन में डालकर उनके करियर को सही दिशा दी जा सकती है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#3 साशा बैंक्स के कनेक्शन को रिफॉर्म करना
![साशा बà¥à¤à¤à¥à¤¸ à¤à¤° बà¥à¤²à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7108d-15712798638323-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7108d-15712798638323-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7108d-15712798638323-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7108d-15712798638323-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7108d-15712798638323-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7108d-15712798638323-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7108d-15712798638323-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7108d-15712798638323-800.jpg 1920w)
साशा बैंक्स और बेली द्वारा बनाई गई टैग टीम विमेंस टैग टीम की टॉप टीम थी और इस जोड़ी को रेसलिंग फैंस ने बहुत पसंद भी किया था। मेन रोस्टर में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप की शुरुआत के बाद से ही कंपनी ने एक साथ कई विमेन की जोड़ी बनाना शुरू कर दिया लेकिन यह टाइटल उन रेसलर्स को जीतना दिया जो टैग टीम सबसे अधिक हकदार थी।
साशा बैंक्स और बेली ने टैग टीम टाइटल को रेसलमेनिया 35 में हार गई थीं और उसके बाद यह जोड़ी एक-दूसरे अलग हो गई। लेकिन हाल ही में साशा बैंक्स और बेली ने हील टर्न के साथ अपने लुक में जबरदस्त बदलाव किया और इस समय यह दोनों ही सुपरस्टार एक ही ब्रांड में हैं। इस वजह से आने वाले समय में यह टैग टीम एक बार फिर एक साथ दिख सकती हैं।
ड्राफ्ट में एलेक्सा ब्लिस और उनकी टैग टीम पार्टनर निकी क्रॉस को स्मैकडाउन में भेज दिया गया है और आने वाले समय में इनका सामना साशा और बेली से हो सकता है।
#2 एक बेहतरीन स्टोरीलाइन को तैयार करना
![साशा à¤à¤° बà¥à¤²à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d5f9e-15712808486568-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d5f9e-15712808486568-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d5f9e-15712808486568-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d5f9e-15712808486568-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d5f9e-15712808486568-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d5f9e-15712808486568-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d5f9e-15712808486568-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d5f9e-15712808486568-800.jpg 1920w)
ड्राफ्ट के दौरान WWE ने रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच को रॉ में और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली को स्मैकडाउन में ही रहने दिया। ड्राफ्ट के बाद WWE में बहुत सारे नए मैच देखने को मिल सकते है या कुछ सुपरस्टार के बीच हुए पुराने मुकाबलों को एक बार फिर दिखाया जा सकता है।
वह मुकाबले जो फिर से दिखाए जा सकते हैं,उनमें साशा बनाम बेली का मैच सबसे ऊपर है क्योंकि यह जोड़ी वर्तमान में दोस्त है लेकिन पिछले साल एक-दूसरे के खिलाफ मैच लड़ रही थी। पिछले साल इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच हुए मैच को फैंस बहुत पसंद किया था और इस वजह से आने वाले समय में हम इन सुपरस्टार के बीच कोई मैच देखने को मिल सकता है।
इन दोनों ही सुपरस्टार ने NXT से मेन रोस्टर में डेब्यू कर बहुत ही अच्छा काम किया और इसी वजह से यह सुपरस्टार कई बार चैंपियन बनी।
#1 साशा को विमेंस रोस्टर का फेस बनाना
![वह à¤à¤¸à¤¾à¤¨à¥ सॠमà¥à¤¨ रà¥à¤¸à¥à¤à¤° à¤à¤¾ फà¥à¤¸ बन सà¤à¤¤à¥ हà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2103e-15712883985210-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2103e-15712883985210-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2103e-15712883985210-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2103e-15712883985210-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2103e-15712883985210-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2103e-15712883985210-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2103e-15712883985210-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/2103e-15712883985210-800.jpg 1920w)
साशा बैंक्स रेसलमेनिया 35 के बाद जब वह पहली बार टीवी पर दिखाई दी तो उनके लुक में काफी बदलाव देखने को मिला। इन्होंने अपने बाल नीले कर दिए और यह रंग स्मैकडाउन पर अच्छी तरह फिट होगा। इस समय स्मैकडाउन के विमेंस टैग टीम में द आइकॉनिक्स, एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस के अलावा मैंडी रोज और सोन्या है। सिंगल सुपरस्टार के रूप में स्मैकडाउन के अंदर विमेंस चैंपियन बेली, कार्मेला, एम्बर मून और लेसी इवांस हैं।
स्मैकडाउन के विमेंस डिवीजन में बहुत सी काबिल विमेंस रेसलर्स हैं और इस वजह से साशा बैंक्स को आने वाले समय के अंदर इन सुपरस्टार के साथ मुकाबला करते हुए देखा जा सकता है। साशा बैंक्स के गिमिक में इतने बड़े बदलाव के कारण उन्हें आने वाले समय में स्मैकडाउन का फेस बनाया जा सकता है।