अब एक हफ्ते से भी कम समय सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में बचा हुआ है। इस साल तीनों ब्रांड इसमें हिस्सा ले रहे हैं। इस वजह से फैंस ज्यादा उत्सुक इस पीपीवी के लिए है। तीन ट्रिपल थ्रेट मुकाबले तीनों ब्रांड को लेकर तय किए गए है। दो 5 ऑन 5 ऑन 5 एलिमिनेशन मैच भी यहां पर होगा। पूरी तरह देखा जाए तो मैच कार्ड काफी शानदार इस बार लग रहा है। NXT के आने से रोमांच और पैदा हो गया है।
डब्लू डब्लू ई (WWE) को इस वक्त अपनी बुकिंग पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि सर्वाइवर सीरीज के बाद भी स्टोरीलाइन यहां पर चलेगी। कुछ निर्णय किसी अन्य सुपरस्टार पर भारी पड़ सकते हैं। और इससे शो भी नीचे गिर सकता है। इन चीजों पर WWE को ध्यान देना चाहिए। आइए आपको चार ऐसी चीजें बताते हैं जो इस पीपीवी में बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन की आंखों से असली में छलके आंसू
# सैथ रॉलिंस के ऊपर पूरा ध्यान नहीं देना चाहिए
टीम रॉ के कप्तान सैथ रॉलिंस हैं। ये एक बड़ा टास्क इस पीपीवी के लिए है। पिछले दो महीने में सैथ रॉलिंस को स्तर काफी नीचे गिरा है। द फीन्ड से हारने के बाद भी उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। इसके अलावा ट्रिपल एच ने भी उन्हें NXT में आने का न्यौता दे दिया था। लेकिन एक बात और भी है कि इतना होने के बाद भी सौ प्रतिशत ध्यान सैथ रॉलिंस के ऊपर इस पीपीवी में नहीं होना चाहिए। एक अच्छी बुकिंग उनके लिए एलिमिनेट से पहले करनी चाहिए। तांकि फैंस उनके लिए ऊपर उठ कर आए।
ये भी हो सकता है कि सैथ रॉलिंस सबसे ज्यादा एलिमिनेशन कर दें और वो एकमात्र वहां पर बच जाएं। फैंस उनके लिए चीयर वहां पर करेंगे। लेकिन यहां पर भी उन्हें नुकसान हो सकता है क्योंकि कई फैंस उन्हें फिर जज कर सकते हैं। कई फैंस ऐसा होते नहीं भी देखना चाहते होंगे। तो इससे सैथ रॉलिंस को फिर नुकसान हो जाएगा।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं