बैकी लिंच एक ऐसी परफ़ॉर्मर हैं जिन्हें फैंस से काफी अच्छा सपोर्ट मिलता है और अगर इस हफ्ते हुए स्मैकडाउन में उनकी ट्रिपल एच के साथ हुई लड़ाई एक इशारा है तो आप ये मानें कि आने वाले समय में हमें इनसे जुड़े हुए सैगमेंट काफी हिट होते हुए दिखेंगे।
इसकी शुरुआत पिछले दिन रॉ में हुई थी, जब बैकी लिंच स्टैफनी मैकमैहन के बुलावे पर शो का हिस्सा बनी थीं। उस शो के दौरान स्टैफनी मैकमैहन ने इन्हें सस्पेंड कर दिया, जिसकी वजह से बैकी लिंच ने उनपर वार कर दिया। इस सैगमेंट को काफी प्रमोट किया गया था, जिसकी वजह एक ज़बरदस्त एक्शन की उम्मीद थी लेकिन सबने यही सोचा था कि रोंडा राउजी इस सैगमेंट का हिस्सा होंगी और वो बैकी लिंच पर वार करेंगी।
इससे उलट जब बैकी ने डॉक्टर से चेकअप कराने से इंकार किया तो कंपनी की चीफ ब्रैंड ऑफिसर ने लैस-किकर को सस्पेंड कर दिया।
अब इस तरह की कहानी ये बताती है कि जल्द ही बैकी कुछ और ज़बरदस्त करेंगी, पर वो क्या होगा, आइए इस आर्टिकल में जानने की कोशिश करते हैं:
#1 मंडे नाइट रॉ में आकर अथॉरिटी से लड़ना
![Will it happen?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7263a-15493351862515-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7263a-15493351862515-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7263a-15493351862515-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7263a-15493351862515-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7263a-15493351862515-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7263a-15493351862515-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7263a-15493351862515-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/7263a-15493351862515-800.jpg 1920w)
अगर आपको याद हो तो एक समय पर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और विंस मैकमैहन भी कुछ इसी तरह की कहानी का हिस्सा थे और इससे कंपनी और इन दोनों को कितना फायदा हुआ, ये किसी से छिपा नहीं है।
वैसे भी स्टैफनी मैकमैहन हीट (नेगेटिव प्रतिक्रिया) पाने में सक्षम हैं, और इन्होंने जब भी किसी भी कहानी में समय दिया है, वो लाजवाब ही रही है। अगर आपको याद हो तो वो ऐसा डेनियल ब्रायन के दौरान भी कर चुकी है, और बैकी लिंच समरस्लैम 2018 में जबसे हील बनी हैं, तबसे शो में धमाल ही कर रहीं हैं।
अगर इनके बीच एक लड़ाई चलती है तो वो ना केवल रैसलमेनिया शो को प्रमोट करेगा बल्कि इस मैच को भी सबकी नज़रों में काफी बढ़ावा दे देगा।
अब किसी भी तरह से पब्लिसिटी हो, वो अच्छी ही रहती है।
Get Wrestlemania 35 News in Hindi here
#2 सस्पेंशन ना हटाने के लिए विंस मैकमैहन को 'डिस-आर्म हर' देना
![Is Becky the face of the WWE?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8d097-15493448044766-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8d097-15493448044766-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8d097-15493448044766-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8d097-15493448044766-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8d097-15493448044766-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8d097-15493448044766-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8d097-15493448044766-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/8d097-15493448044766-800.jpg 1920w)
विंस मैकमैहन किसी भी रैसलर से ज़बरदस्त प्रदर्शन करवाने में कामयाब रहे हैं और अगर आपने इनका स्टोन कोल्ड के साथ सैगमेंट देखा हो तो आप इस बात को समझ सकेंगे। बैकी लिंच ने 'विंस मैकमैहन की वजह से स्टैफनी मैकमैहन को हर चीज़ आराम से मिलने वाला इल्ज़ाम' लगाया था, इसलिए ये काफी हद तक मुमकिन है कि विंस इस बात का जवाब देने आएं।
इस उम्र में भी वो काफी अच्छा काम करते हैं और अगर वो ये कहानी कुछ इस तरह की बना दें, जिसमें बैकी लिंच इस लायक ही नहीं है कि वो रैसलमेनिया जैसे बड़े शो के मेन इवेंट का हिस्सा हों तो उससे ये सैगमेंट और कहानी काफी आगे बढ़ेगी। आप ही सोचिए एक ऐसा विज़नरी जिसने ना जाने कितने रैसलर्स के करियर बनाए हैं, अगर एक और ज़बरदस्त कहानी का हिस्सा बनेगा तो उससे कितना धमाल होगा।
#3 बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर से फास्टलेन में हारने को मान जाती हैं
![Will Becky rise to the occasion?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/261b0-15493453531154-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/261b0-15493453531154-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/261b0-15493453531154-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/261b0-15493453531154-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/261b0-15493453531154-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/261b0-15493453531154-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/261b0-15493453531154-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/261b0-15493453531154-800.jpg 1920w)
बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के अंदर काफी हुनर है और ये दोनों एक दूसरे के साथ एक अच्छी लड़ाई लड़ सकती हैं, जिसकी वजह से ऐसा मुमकिन है कि शार्लेट फ्लेयर इस कहानी का हिस्सा बनें जिसमें वो बैकी को उनके काम के लिए बुरा भला कहें, जिसके बाद इनके बीच एक मैच हो जो ये निर्णय करे कि रोंडा राउजी से भला कौन रैसलमेनिया में लड़ेगा।
ये तरीका डेनियल ब्रायन के साथ 2015 में इस्तेमाल किए गए तरीके से काफी मिलता जुलता होगा, जहाँ फैंस ये चाहते थे कि रैसलमेनिया 31 में रोमन रेंस की जगह ब्रॉक लैसनर से लड़ें। इस तरह से कंपनी इन्हें एक अंडरडॉग बना देगी जो हर मुश्किल को पार करते हुए अपनी जगह पाने में कामयाब रहीं।
इस समय कंपनी के पास एक ऐतिहासिक कहानी है और वो इसे और शानदार बनाने वाली है।
#4 स्टैफनी मैकमैहन से जीतकर रैसलमेनिया में अपनी जगह बनाना
![You have the whole world in your hands, Becky](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/23927-15493361214063-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/23927-15493361214063-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/23927-15493361214063-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/23927-15493361214063-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/23927-15493361214063-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/23927-15493361214063-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/23927-15493361214063-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/23927-15493361214063-800.jpg 1920w)
हमने पिछली स्लाइड में आपको बताया कि किस तरह रैसलमेनिया 31 के दौरान फैंस ये चाहते थे कि डेनियल ब्रायन ही चैंपियन को चैलेंज करें लेकिन उनकी राह में अथॉरिटी यानी कि स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच ही एक परेशानी थे। इस कहानी के तहत उन्हें ट्रिपल एच से जीतना था ताकि वो बीस्ट इंकार्नेट से लड़ सकें।
इसकी वजह से डेनियल काफी चर्चित हो गए और उन्हें फैंस से काफी समर्थन मिला जैसा कि इस समय बैकी लिंच को मिल रहा है। अपने ऊपर हुए वार की वजह से स्टैफनी उनको एक मैच के लिए चैलेंज करती हैं जिसकी शर्त ये होगी कि उन्हें हराने के बाद ही वो रोंडा राउजी को चैलेंज करेंगी।
ये कहानी और मैच कितना रोमांच लाएगा ये किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। तो तैयार हो जाइए एक धमाकेदार कहानी के लिए।
लेखक: आबिद खान; अनुवादक: अमित शुक्ला