इस हफ्ते WWE Raw का एपिसोड काफी ज्यादा शानदार रहा। पिछले कुछ एपिसोड्स की तुलना में ये एपिसोड काफी बेहतर। इस हफ्ते WWE रॉ में कुछ बड़े सरप्राइज और समरस्लैम को लेकर बिल्डअप देखने को मिला। WWE के इस शो को रोचक बनाने के लिए Raw अंडरग्राउंड के सैगमेंट को भी दिखाया। इसके आलावा भी कुछ सरप्राइजिंग चीज़ें हुई। Raw के इस एपिसोड ने भी कुछ शानदार सैगमेंट और मैच बुक किये वहीं कुछ जगहों पर बुरी तरह निराश किया। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो हिट रहा। आइए जानते हैं इस हफ्ते WWE ने क्या सही चीजें की।रॉयट स्क्वायड की WWE रॉ में वापसीThat's no way to treat your host, ladies.#WWERaw @BillieKayWWE @PeytonRoyceWWE @FightOwensFight pic.twitter.com/IaYZpn6x0X— WWE (@WWE) August 4, 2020केविन ओवेंस शो में इस बार द ऑइकॉनिक्स ने हिस्सा लिया। ये बात बैकस्टेज में तय हुए थी।लेकिन केविन ओवेंस ने कहा कि उन्होंने पहले से गेस्ट का निर्धारण किया हुआ है। केविन ओवेंस ने रूबी रॉयट को अपने गेस्ट के तौर पर बुलाया। और बात करने को कहा। रूबी ने इस बीच लिव मॉर्गन को लेकर भी बात की। इसके बाद मॉर्गन भी आई और दोनों ने अपनी फ्रैंडशिप के बारे में बात की। द ऑइकॉनिक्स ने इस बीच दखल दिया। इसके बाद मैच तय हुआ जिसमें रॉयट स्क्वायड ने जीत हासिल की। अब लिव और रॉयट की जोड़ी एक हो गई है। ये एक अच्छी चीज रॉ में देखने को मिली।अपोलो क्रूज सच्चे WWE यूएस चैंपियनNow we know. #UnitedStatesChampion pic.twitter.com/8bGTDT3gZs— Apollo (@WWEApollo) August 4, 2020इस हफ्ते WWE रॉ की शुरुआत यूएस चैंपियनशिप मैच के साथ हुई थी। MVP के साथ बॉबी लैश्ले और शेल्टन बेंजामिन भी मौजूद थे। शेल्टन और लैश्ले ने कई बार MVP को इस मैच में बचाने का प्रयास किया। लेकिन क्रूज ने काफी मेहनत की। इस बीच मौके का फायदा उठाकर लैश्ले ने क्रूज पर अटैक भी किया।ये मैच काफी लंबा चला और अंत में क्रूज ने जबरदस्त फिनिशिंग मूव लगाते हुए MVP को पिन किया और इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद लैश्ले ने क्रूज के ऊपर अटैक करने का प्रयास किया, लेकिन क्रूज वहां से भाग गए। अपोलो क्रूज ने दोनों बेल्ट पर कब्जा बना लिया है। पहले MVP अपने आप को रियल चैंपियन बता रहे थे लेकिन अब साफ हो गया है कि रियल चैंपियन क्रूज है। हालांकि समरस्लैम में भी रीमैच होगा।यह भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स- 3 अगस्त, 2020