4 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने लाइव टीवी पर अपने माता-पिता की बुरी तरह बेइज्जती की

WWE में कई बार अपने बच्चों से भी बेइज्जती का सामना करना पड़ता है (Photos: WWE.com)
WWE में कई बार अपने बच्चों से भी बेइज्जती का सामना करना पड़ता है (Photos: WWE.com)

WWE superstars insulted parents Live TV: WWE रेसलर्स अपने किरदार को करते समय कई बार किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसा अक्सर हील किरदार में होता है क्योंकि बेबीफेस के तौर पर आपकी एक लिमिट होती है। रेसलिंग में अक्सर नेगेटिव किरदार के कारण रेसलर्स ने अपने पिता का अपमान करने में कोई कमी नहीं रखी है। यह बात और है कि इसके चलते एंटरटेनमेंट काफी अच्छा हुआ था लेकिन दिग्गज का अपमान करना बिल्कुल अलग बात है। इस आर्टिकल में हम आपको वह चार मौके बताने वाले हैं जब WWE सुपरस्टार्स ने लाइव टीवी में अपने माता पिता की जमकर बेइज्जती की है।

Ad

#4 और #3 स्टैफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन ने अपने पिता विंस मैकमैहन को WWE टीवी पर कई बार बेइज्जत किया है

youtube-cover
Ad

विंस मैकमैहन को रेसलिंग जगत में काफी सम्मान प्राप्त है। WWE को बढ़ाने और इतना बड़ा बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान स्टोरी के चलते उन्होंने कई बार अपने बच्चों स्टैफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन के हाथों बेइज्जती पाई है। यहां तक कि शेन और स्टेफनी ने अपनी मां लिंडा मैकमैहन को भी बेइज्जत किया है। शेन और विंस तो अक्सर शब्दों के बाण चलाते थे लेकिन 1999 में दोनों ने मुकाबला भी किया है। स्टैफनी ने मार्च 2000 में अपनी मां पर SmackDown के दौरान हमला किया है।

#2 डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अपने पिता WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो और परिवार को कई बार बेइज्जत किया है

youtube-cover
Ad

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने टीवी पर हील किरदार में सफलता पाई है। उन्होंने कई मौकों पर अपने पिता को टीवी पर बेइज्जत किया है। इसमें फिर चाहे मैच में उन्हें हराना हो या फिर उनकी Hall of Fame स्पीच से पहले उठकर चले जाना हो, वह ऐसा कर चुके हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने सिर्फ अपने पिता को स्टोरी के चलते बेइज्जत किया है क्योंकि मार्च 2023 में उन्होंने अपनी मां को भी शर्मिंदा किया था। उन्होंने उन्हें चुप हो जाने के लिए कहा था। WrestleMania 39 में डॉमिनिक ने अपनी बहन के ऊपर पानी फेंक दिया था

#1 शार्लेट फ्लेयर ने WWE टीवी पर अपने पिता रिक फ्लेयर को थप्पड़ मारा था

शार्लेट फ्लेयर WWE की विमेंस रेसलिंग में एक बड़ा नाम हैं जैसे उनके पिता रिक फ्लेयर अपने समय में हुआ करते थे। टीवी पर एक समय दोनों का रिश्ता बेहद अच्छा दिखाया गया था लेकिन फिर इसमें दरार आनी शुरू हो गई थी। इसके चलते शार्लेट ने अपने पिता से ऑन स्क्रीन रिश्ता तोड़ लिया था। जब 5 दिसंबर 2016 को हुए Raw में ऐसा लगा था कि रिक और शार्लेट आपस में दूरियां मिटाकर साथ आ जाएंगे तो उसी समय बेटी ने अपने पिता को टीवी पर लाइव शो के दौरान थप्पड़ जड़ दिया था। इसकी वजह से रिक के आंसू निकल आए थे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications