4 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने अपने फैंस को भावुक होकर यादगार संदेश दिया 

WWE
WWE

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। इस दौरान सुपरस्टार्स हमेशा अपने कैरेक्टर में रहते हैं। इस दौरान उनके करियर के कई ऐसे पल आते हैं जब वो अपने गिमिक से बाहर आकर भावुक हो जाते हैं। ऐसे में वो फैंस के बीच अपनी यादें साझा करते हैं या किसी चीज़ को लेकर चर्चा करते हैं। इस चीज़ की मदद से वो फैंस से कई तरह से जुड़ पाते हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिनका WWE ने खराब तरीके से उपयोग करके खुद का नुकसान किया

आज के समय में इंटरनेट काफी ज्यादा उपयगो किया जाता है। इसने प्रोफेशनल रेसलिंग जगत पर भी बड़ा प्रभाव डाला है। इसलिए ये आम बात है कि WWE सुपरस्टार्स के पास प्रशंसकों से जुड़े रहने का ये सबसे बड़ा हथियार है। खैर, इस आर्टिकल में हम WWE सुपरस्टार्स के 4 सबसे भावुक ट्वीट्स पर नजर डालने वाले हैं।

4- WWE सुपरस्टार जॉनी गार्गानो

जॉनी गार्गानो काफी कम समय में जबरदस्त मेहनत की वजह से एक छोटे रेसलर से NXT के टॉप स्टार बन गए। वो हमेशा से ही रेसलर बनना चाहते थे और वो इसमें सफल हुए थे। उन्होंने मदर्स डे पर अपने आधिकारिक ट्विटर पर अपनी माँ के लिए एक भावुक ट्वीट किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी माँ की खूब तारीफ की।

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनकी उम्र में बड़ी महिला से शादी हुई और 2 जिनकी पत्नी की उम्र उनसे काफी कम है

वो इस दौरान काफी ज्यादा भावुक दिखाई दे रहे थे। जॉनी गार्गानो बताया कि उनकी माँ की वजह से ही वो अपने सपनों को पूरा कर पाएं हैं और उनकी वजह से ही सब कुछ हो पाया। इस दौरान उन्होंने एक बतौर NXT चैंपियन अपनी माँ के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। जॉनी गार्गानो के पास शब्द कम पड़ गए थे और इसके चलते उन्हें दो ट्वीट्स करने पड़े थे। जॉनी ने इस दौरान अपने फैंस का दिल जीत लिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- बैकी लिंच

बैकी लिंच WWE की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक रही हैं। बैकी लिंच ने इस दौरान एक यादगार ट्वीट किया था। उन्होंने अपने खास प्रशंसक मॉर्गन के साथ भावुक ट्वीट किया। दरअसल, मॉर्गन का एक बड़े रेसलिंग फैन थे और उन्होंने अपने साथ कई सारी चीज़ें जमा करके रखी थी। खैर, उनका घर जल गया था।

इसके चलते वो सभी चीज़ें खो बैठे थे। इसके बाद प्रोफेशनल रेसलिंग कम्युनिटी ने मॉर्गन की काफी मदद की। बैकी लिंच उनमें से एक रही थी। उन्होंने एक ट्वीट पर रिप्लाई देते हुए भावुक होकर मॉर्गन और उनके परिवार से हुई मुलाकात को लेकर चर्चा की। बैकी लिंच की इसके बाद काफी तारीफ हुई थी।

2- कोफी किंग्सटन

कोफी किंग्सटन ने WrestleMania 35 में WWE चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके बाद उनका यादगार सेलिब्रेशन देखने को मिला था। इसके बावजूद ऐतिहासिक जीत के बाद कोफी का ट्वीट काफी भावुक रहा था। उन्होंने इस दौरान फैंस को प्यार दिखाने के लिए धन्यवाद कहा। साथ ही बताया कि उनके बचपन का सपना पूरा हो गया है।

किंग्सटन ने एक बार फिर अपने फैंस का धन्यवाद किया। उनका ट्वीट देखकर साफ तौर पर लग रहा था कि वो काफी भावुक थे। इस दौरान उन्होंने फैंस को भावुक कर दिया था जहां लोगों ने कमेंट्स में दिग्गज की WreslteMania 35 में बड़ी जीत के बाद तारीफ भी की थी। उनका ये ट्वीट यादगार था।

1- WWE सुपरस्टार पेज

पेज ने WWE में रहते हुए काफी कम समय में अपने फैंस बनाए हैं। उन्होंने अपने डेब्यू पर ही चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके बाद उनका कद बढ़ते गया। पेज हमेशा से चोट से झुझते हुए आई हैं। इस सुपरस्टार ने 2017 में गहरी चोट के बाद एक बार फिर वापसी की थी लेकिन वो फिर चोटिल हो गई थी।

WrestleMania 34 के बाद Raw में पेज ने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। इसके अगले ही दिन उन्होंने एक भावुक संदेश दिया। उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया और बताया कि ये अंत नहीं लेकिन किसी अन्य चीज़ की बड़ी शुरुआत है। खैर, पेज ने सिर्फ 25 साल की उम्र में रिटायरमेंट की घोषणा की थी और काफी शॉकिंग चीज़ थी।

ये भी पढ़ें:- 4 बड़े मौके जब जॉन सीना की WWE में काफी बुरी तरह पिटाई हुई