4 बड़े मौके जब जॉन सीना की WWE में काफी बुरी तरह पिटाई हुई

WWE
WWE

जॉन सीना (John Cena) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। जॉन ने WWE के अंदर अपने प्रदर्शन से ढेरों फैंस बनाए हैं। उन्हें रुथलेस एग्रेशन एरा का सबसे जबरदस्त सुपरस्टार कहा जा सकता है। जॉन सीना ने हमेशा ही अपने कैरेक्टर को बेहतर बनाया है। इस दिग्गज ने कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़े हैं और उन्हें पराजित भी किया हुआ।

जॉन सीना ने WWE में रहते हुए कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं और उन्होंने 16 बार वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया हुआ है। देखा जाए तो जॉन सीना जैसा सुपरस्टार अब शायद ही WWE को मिले। सीना अपने करियर में ज्यादा समय तक बेबीफेस रहे हैं और काफी अच्छा काम किया है। जॉन सीना ने अपने करियर में कई सुपरस्टार्स की बुरी हालत की है।

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनकी उम्र में बड़ी महिला से शादी हुई और 2 जिनकी पत्नी की उम्र उनसे काफी कम है

इसके साथ ही कई ऐसे मौके भी आए हैं जब सुपरस्टार्स ने जॉन सीना की बुरी हालत कर दी थी। साथ ही उनपर जबरदस्त तरीके से हमला किया था। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 मौके के बारे में बात करने वाले हैं जब सुपरस्टार्स ने जॉन सीना की WWE में रहते हुए बुरी तरह पिटाई की हुई ही।

4- WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स और गुड ब्रदर्स

एजे स्टाइल्स ने 2016 में सभी का ध्यान खींचा था। जॉन सीना ने Raw के एक एपिसोड में प्रोमो कट किया था और इस दौरान एजे स्टाइल्स की इंटरफेरेंस हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे की काफी तारीफ की थी। इसके बाद गुड ब्रदर्स ने एंट्री की और दोनों सुपरस्टार्स की बेइज्जती की। इसके बावजूद लग रहा था कि स्टाइल्स और सीना मिलकर गुड ब्रदर्स पर हमला करेंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिनका WWE ने खराब तरीके से उपयोग करके खुद का नुकसान किया

इसके बावजूद एजे स्टाइल्स ने जॉन सीना को धोखा दे दिया। साथ ही उनपर जबरदस्त तरीके से हमला कर दिया। एजे स्टाइल्स ने सीना पर हमला करने के बाद जाने का निर्णय लिया लेकिन उनका गुस्सा कम नहीं हुआ और उन्होंने रिंग में आकर फिर सीना पर बुरी तरह हमला किया। वो सैगमेंट काफी यादगर रहा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- वायट फैमिली

वायट फैमिली की मेन रोस्टर पर शुरुआत शानदार तरीके से हुई थी। जॉन सीना की दुश्मनी इस दौरान वायट फैमिली से देखने को मिली थी। ब्रे वायट इस दौरान सीना को मॉन्स्टर में बदलना चाहते थे। खैर, वो इसमें सफल नहीं हुए लेकिन दुश्मनी के दौरान कई सारे यादगार सैगमेंट देखने को मिले थे।

WrestleMania मैच की स्टोरीलाइन के दौरान एक बड़ा पल आया था। दरअसल, ब्रे वायट ने अपने साथियों के साथ मिलकर जॉन सीना की Raw के एपिसोड में बुरी तरह पिटाई कर दी थी। इस दौरान उन्होंने सीना के चेहरे पर मास्क पहना दिया था और इसके चलते सैगमेंट ने सबका ध्यान खींचा था।

2- ब्रॉक लैसनर

जॉन सीना की अमूमन मैच में बुरी तरह पिटाई नहीं होती हैं क्योंकि उनपर हमला करना इतना आसान नहीं है। वो मैच में हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर ने जॉन सीना की बुरी हालत कर दी थी। जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच SummerSlam 2014 में मैच हुआ था।

इस दौरान मैच में ब्रॉक लैसनर का खतरनाक रूप देखने को मिला था। उन्होंने यहां सीना की बुरी हालत कर दी थी। लैसनर ने मैच में करीब 15 जर्मन सुप्लेक्स लगा दिए थे और उन्होंने 2 F5 का उपयोग भी किया था। इस मुकाबले में सीना पर जबरदस्त हमला हुआ था और अंत में वो इसके चलते टाइटल भी हार गए थे।

1- नेक्सस

वेड बैरेट की नेक्सस के बारे में हर एक फैन को जरूर पता होगा। उन्होंने डेब्यू के बाद से ही हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उनका मेन रोस्टर पर डेब्यू और शुरुआती रन शानदार रहा था। दरअसल, नेक्सस का डेब्यू ही जबरदस्त तरीके से देखने को मिला था और उन्होंने सीना की बुरी हालत कर दी थी।

जून 2010 में Raw के एक एपिसोड में जॉन सीना और सीएम पंक के बीच मैच देखने को मिला था। यहां 7 अनजान सुपरस्टार्स की एंट्री हुई थी और उन्हें दोनों ही सुपरस्टार्स पर हमला किया था। इस दौरान उन सभी ने मिलकर सिर्फ जॉन सीना ही नहीं बल्कि अन्य लोगों की भी बुरी हालत कर दी थी। इस दौरान ग्रुप ने मुख्य रूप से जॉन सीना को निशाना बनाया था और उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी थी।

ये भी पढ़ें:- 4 फेमस AEW सुपरस्टार्स जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में कदम रखना चाहिए