4 रेसलर्स जो WWE चैंपियन बनने के बावजूद टॉप सुपरस्टार नहीं बन पाए

WWE में टॉप चैंपियनशिप जीतना आसान नहीं है
WWE में टॉप चैंपियनशिप जीतना आसान नहीं है

WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। इस कंपनी में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स को सफलता मिली है। WWE में हर एक सुपरस्टार चैंपियनशिप जीतना चाहता है लेकिन टाइटल्स पर कब्जा करना उतना आसान नहीं है। सुपरस्टार्स को सालों तक मेहनत करनी पड़ती है और इसके बाद वो WWE चैंपियन बन पाते हैं।

Ad

WWE में कई सारे सुपरस्टार्स वर्ल्ड चैंपियंस रह चुके हैं। WWE चैंपियन बनने से रेसलर्स का कद बढ़ता है और उन्हें टॉप सुपरस्टार बनने में मदद मिलती है। काफी सुपरस्टार्स की किस्मत WWE चैंपियन बनने के बाद बदली है। हालांकि, कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जो WWE चैंपियन बनने के बावजूद भी बड़े स्टार नहीं बन पाए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 रेसलर्स के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE चैंपियन बनने के बावजूद टॉप सुपरस्टार नहीं बन पाए।

4- WWE के पूर्व चैंपियन जिंदर महल

Ad

जिंदर महल के लिए साल 2017 काफी जबरदस्त साबित हुआ था। उन्हें अचानक से जबरदस्त बुकिंग मिली और वो जॉबर से मेन इवेंट स्टार बन गए। उन्होंने रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गज को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। हर कोई यह देखकर चौंक गया था क्योंकि महल की इस जीत की किसी को उम्मीद नहीं थी।

लग रहा था कि महल अब WWE में एक टॉप सुपरस्टार के रूप में नजर आएंगे। कुछ महीनों बाद वो टाइटल हार गए। इसके बावजूद फैंस को उम्मीद थी कि महल को टॉप स्टार की तरह बुक किया जाएगा। ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला और वो काफी जल्दी एक मिड-कार्ड सुपरस्टार बन गए।

Ad

बाद में वो 24/7 चैंपियनशिप के पीछे दौड़ने लग गए और वो एक बार फिर जॉबर बन गए। कुछ महीनों पहले उन्होंने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की। लग रहा था कि महल को शायद अब बढ़िया तरह से पुश मिलेगा लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। वो अभी WWE में कुछ खास नहीं कर रहे हैं। WWE चैंपियन बनने के बाद भी वो एक टॉप स्टार नहीं बन पाए।

3- एल्बर्टो डेल रियो

Ad

एल्बर्टो डेल रियो ने एक बार नहीं बल्कि कई मौकों पर वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया है। वो दो बार WWE चैंपियन रह चुके हैं और उन्होंने दो मौकों पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती थी। इसके बावजूद उन्हें कभी टॉप स्टार्स में नहीं गिना जाता था। डेल रियो को WWE ने बढ़िया तरह से पुश दिया लेकिन वो फैंस को प्रभावित नहीं कर पाए।

इसी कारण फैंस उन्हें उतना याद नहीं रखते हैं। बाद में WWE को भी यह चीज़ समझ आ गई और इसी वजह से उन्होंने डेल रियो को टॉप सुपरस्टार की तरह पुश नहीं दिया। वो एक मिड-कार्ड सुपरस्टार्स बनकर रह गए और फिर उन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया। अब शायद ही इस सुपरस्टार की कभी WWE में वापसी होगी।

2- जैक स्वैगर

Ad

जैक स्वैगर को WWE में आने के बाद काफी बढ़िया तरह से बुकिंग मिली थी। उन्होंने पहले खुद को मिड-कार्ड स्टार के रूप में स्थापित किया और इसके बाद उन्हें WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का मौका मिला। स्वैगर का टाइटल रन लंबा नहीं था लेकिन लग रहा था कि आगे जाकर वो जबरदस्त तरीके से सफलता हासिल करेंगे।

ऐसा कुछ नहीं हुआ और जैक एक मिड-कार्ड सुपरस्टार बन गए। उनका कद गिरते गया और वो फिर कभी टॉप चैंपियन नहीं बन पाए। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बावजूद भी स्वैगर कभी कंपनी के टॉप सुपरस्टार नहीं बन पाए और यह एक निराशाजनक चीज़ रही। हालांकि, अभी जैक AEW में काम कर रहे हैं।

1- कोफी किंग्सटन

Ad

कोफी किंग्सटन ने WrestleMania 35 में WWE चैंपियनशिप जीती थी और उनके लिए यह बड़ा मौका था। किंग्सटन ने इसके बाद बतौर चैंपियन जबरदस्त काम किया और लग रहा था कि अब वो WWE के कुछ बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाएंगे। उनके टाइटल रन का अंत निराशाजनक तरीके से हुआ और इसके बाद वो एक बार फिर टैग टीम स्टार बन गए।

किंग्सटन को टाइटल हारने के बाद एक साधारण सुपरस्टार की तरह बुक करना शुरू कर दिया गया। इसी वजह से कोफी के लिए यह काफी निराशाजनक चीज़ थी। कोफी ने चैंपियन के तौर पर प्रभावित किया था लेकिन फिर भी उन्हें टाइटल हारने के बाद टॉप स्टार की तरह बुकिंग नहीं मिल पाई।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications