पिछले कुछ सालों में कई WWE सुपरस्टार्स ने आपस में शादी की है और वो चर्चा का विषय बने हैं। ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन, ब्रॉक लैसनर और सेबल, ऐज और बेथ फीनिक्स, और यहां तक कि द अंडरटेकर और मिशेल मैककूल ने साबित किया है कि WWE रेसलर्स के बीच सालों तक एक अच्छा रिश्ता बना रह सकता है।इसके बावजूद कुछ रेसलिंग कपल्स की राह आसान नहीं रही है। उन्हें अपने रेसलिंग करियर के दौरान अपने साथी से पूरा समर्थन नहीं मिला। इस वजह से WWE और रेसलिंग जगत में कई सुपरस्टार्स की शादी टूट चुकी है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 रेसलिंग कपल्स के बारे में जिनका शादी के बाद डिवोर्स हो गया।4- WWE दिग्गज रैंडी सैवेज और मिस एलिजाबेथWhile Randy Savage and Miss Elizabeth were married on-screen in 1991, they had been married in real life since 1984. pic.twitter.com/pv2PnIGRJU— Wrestling Facts (@WrestlingsFacts) September 15, 2017रैंडी सैवेज और मिस एलिजाबेथ की जोड़ी टीवी पर काफी ज्यादा प्रसिद्ध रही है। उनकी जोड़ी इतनी फेमस हो गयी थी कि WWE को टीवी पर समरस्लैम 1991 में उनकी शादी का सैगमेंट बुक करना पड़ा।ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सिर्फ एक दिन तक ही WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखाइस कपल की शादी असल में 1984 में हुई थी। खैर, समरस्लैम में शादी के एक साल बाद इनका डिवोर्स हो गया। खैर, दोनों की जोड़ी को हमेशा याद किया जाएगा।3- डस्टिन रोड्स और टेरी रनल्सThe Attitude EraGoldust With Marlena pic.twitter.com/1jn9Lw12Oj— JustRasslin (@JustRasslin) June 27, 2018डस्टिन रोड्स और टेरी रनल्स ने 1993 में शादी की थी। WWE में आने के बाद रनल्स ने अपने पति रोड्स को मैनेज करना शुरू किया। दोनों 1998 तक साथ नजर आए।इसके बाद 1999 में दोनों की प्रसिद्ध जोड़ी का डिवोर्स है। इसके बाद रोड्स को लूना वैकहोन ने मैनेज करना शुरू कर दिया। आज भी दोनों की अनोखी जोड़ी काफी ज्यादा फेमस है।ये भी पढ़ें:- 6 WWE स्टार्स जिनके पास अपनी स्टोरीलाइन्स बनाने की आजादी है