4 दिग्गज WWE Superstars जिन्हें आज तक Hell in a Cell मैचों में हार नहीं मिली है

WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Hell in a Cell मैचों में हमेशा जीत मिली
WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Hell in a Cell मैचों में हमेशा जीत मिली

WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) को साल 2009 में पीपीवी का दर्जा प्राप्त हुआ था, लेकिन Hell in a Cell मैच उससे कई साल पहले से होते आ रहे हैं। WWE इतिहास का सबसे पहला Hell in a Cell मैच 1997 बैड ब्लड (Bad Blood) पीपीवी में हुआ था, जिसमें द अंडरटेकर (The Undertaker) और शॉन माइकल्स (Shawn Michaels) के बीच खूनी संघर्ष देखा गया।

उसके बाद भी WWE में निरंतर Hell in a Cell मैच होते रहे हैं, जिनमें से कुछ WWE इतिहास के सबसे आइकॉनिक मुकाबले भी साबित हुए। जीत और हार हर खेल का हिस्सा होता है, उसी तरह WWE में हुए Hell in a Cell मैचों में सुपरस्टार्स को कभी हार मिली तो कभी जीत।

लेकिन कुछ ऐसे भी बड़े नाम रहे हैं जिन्हें सैल के अंदर आज तक हार नहीं मिली है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन्हीं 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें आजतक WWE Hell in a Cell मैचों में हार नहीं मिली है।

#) WWE दिग्गज बतिस्ता

WWE दिग्गज अंडरटेकर vs बतिस्ता
WWE दिग्गज अंडरटेकर vs बतिस्ता

बतिस्ता WWE के सबसे सफल और लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं, जिन्होंने WrestleMania 35 में ट्रिपल एच के हाथों मिली हार के बाद प्रो रेसलिंग से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। द एनीमल अपने करियर में 2 बार Hell in a Cell मैचों का हिस्सा बने और दोनों में ही उन्हें बड़ी जीत हासिल हुई थी।

सैल के अंदर उनकी पहली भिड़ंत WWE Vengeance 2005 में ट्रिपल एच से हुई, जहां उन्होंने कड़े संघर्ष के बाद द गेम को हराकर अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को डिफेंड किया था। मैच के बाद क्राउड ने भी बतिस्ता को स्टैंडिंग ओवेशन दिया था। सैल के अंदर उनका दूसरा मैच Survivor Series 2007 में अंडरटेकर के खिलाफ हुआ, इस बार ऐज के दखल के बाद बतिस्ता ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

केविन ओवेंस

youtube-cover

साल 2015 में WWE मेन रोस्टर डेब्यू के बाद से ही केविन ओवेंस को देख ऐसा प्रतीत होने लगा था कि वो कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में से एक बनने की काबिलियत रखते हैं। उस दौरान वो WWE यूनिवर्सल चैंपियन भी बने और अपने करियर में 2 बार Hell in a Cell मैच लड़ चुके हैं।

Hell in a Cell 2016 पीपीवी में ओवेंस, क्रिस जैरिको की मदद से सैथ रॉलिंस को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड करने में सफल रहे थे। उसके एक साल बाद Hell in a Cell 2017 पीपीवी में उनकी भिड़ंत शेन मैकमैहन से हुई। इस फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखा गया, जिसमें ओवेंस विजयी रहे थे।

ब्रॉक लैसनर

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर ने अपने WWE करियर में आज तक 2 ही Hell in a Cell मैच लड़े हैं और दोनों में उनका सामना महान प्रो रेसलर अंडरटेकर से हुआ। सैल के अंदर पहली बार दोनों का आमना-सामना No Mercy 2002 में हुआ। खूनी संघर्ष के बीच दोनों सुपरस्टार्स की बुरी हालत हो चुकी थी, जिसके अंत में लैसनर ने खतरनाक एफ-5 लगाकर जीत अपने नाम की थी।

दोनों की दूसरी भिड़ंत WWE Hell in a Cell 2015 पीपीवी में हुई। इस बार भी 2002 की तरह दोनों रिंग में खून से लथपथ हो चुके थे। मैच के अंतिम क्षणों में लैसनर ने द डेड मैन पर लो-ब्लो लगाने के बाद एफ-5 लगाया और एक बार फिर जीत अपने नाम की।

रोमन रेंस

youtube-cover

रोमन रेंस पिछले कई सालों से WWE के फेस सुपरस्टार बने हुए हैं, इसलिए बड़े पीपीवी में उनकी मौजूदगी का रेटिंग्स पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। वो अपने करियर में अभी तक 4 Hell in a Cell मैचों का हिस्सा बन चुके हैं। सैल के अंदर उनका पहला मैच WWE Hell in a Cell 2015 पीपीवी में ब्रे वायट से हुआ, जिसमें रेंस ने क्लीन तरीके से जीत प्राप्त की थी।

वहीं Hell in a Cell 2016 में उन्होंने रुसेव को हराकर WWE यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। Hell in a Cell 2018 में WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉन स्ट्रोमैन से उनका Money in the Bank कैशइन मैच हुआ। इस मुकाबले में ड्रू मैकइंटायर, डॉल्फ जिगलर, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ के दखल के अलावा ब्रॉक लैसनर ने भी धमाकेदार वापसी की थी।

झड़प के बाद स्ट्रोमैन और रेंस मैच को जारी रखने में सक्षम नहीं थे, इसलिए इसे नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया। वहीं Hell in a Cell 2020 के 'आई क्विट' मैच में रेंस ने जिमी उसो पर गिलोटीन चोक लगाकर जे उसो को 'आई क्विट' कहने पर मजबूर किया था। रोमन रेंस ने इसके अलावा पिछले साल रे मिस्टीरियो को Hell in a Cell मैच में हराते हुए अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।