WWE: WWE पिछले 4 दशकों से भी ज्यादा समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के टॉप पर बना हुआ है और इस दौरान यहां रेसलर्स का आना-जाना लगा रहा है। इन रेसलर्स को साल में 300 से भी अधिक दिनों तक काम करना होता है और उन्हें काफी सफर भी करना होता है। ऐसे व्यस्त शेड्यूल के कारण मानसिक दबाव बढ़ सकता है, लेकिन अन्य रेसलर्स के साथ दोस्ती उन्हें इस मानसिक दबाव से बचाती है।कई मौकों पर इस दोस्ती ने आगे चलकर प्यार का रूप भी लिया और कई सुपरस्टार्स ने कंपनी में काम कर रहे साथी रेसलर्स से शादी भी की थी। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 शादीशुदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिनकी जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है।#)WWE में द अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल ने कई सालों तक साथ काम किया View this post on Instagram Instagram Postद अंडरटेकर का नाम प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में हमेशा बहुत सम्मान से लिया जाएगा। उनके रेसलिंग करियर से अलग व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनकी पहली शादी 1989 में जोडी लिन नाम की महिला से हुई, लेकिन उन्होंने 1999 में अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद वो 2000 से 2007 तक सारा फ्रैंक के साथ रहे।वहीं 2010 में उन्होंने साथी प्रो रेसलर मिशेल मैक्कूल से शादी की और ये दोनों आज भी साथ हैं। अंडरटेकर की लिगेसी से हम सभी वाकिफ हैं, वहीं मैक्कूल भी पूर्व डीवाज़ चैंपियन रही हैं। मैक्कूल ने 2023 विमेंस Royal Rumble मैच में सरप्राइज़ एंट्री लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस हमेशा से बहुत प्यार देते आए हैं।#)सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच View this post on Instagram Instagram PostWWE के मौजूदा रोस्टर की बात करें तो सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच पिछले कई सालों से क्रमशः मेंस और विमेंस रोस्टर के टॉप सुपरस्टार्स बने रहे हैं। उनके टैलेंट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने करियर में बेबीफेस के अलावा हील किरदार में भी खूब सफलता प्राप्त की है।उन्होंने साल 2019 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, वहीं दिसंबर 2020 में उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया। रॉलिंस और बैकी ने उसके कुछ महीनों बाद जून 2021 में आखिरकार शादी करने का फैसला लिया। बैकी और सैथ की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते आए हैं।#)ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन View this post on Instagram Instagram Postट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को WWE के पावर कपल्स में से एक होने की संज्ञा दी जाती रही है, लेकिन स्टैफनी के इस्तीफे के बाद शायद ये बात उनपर लागू ना हो। आपको या दिला दें कि विंस मैकमैहन की कंपनी में वापसी की खबरों के बीच इसी साल स्टैफनी ने चेयरवुमन के पद से इस्तीफा दे दिया था।दूसरी ओर ट्रिपल एच अब भी चीफ कंटेन्ट ऑफिसर के पद पर बने हुए हैं। आपको याद दिला दें कि उन्होंने साल 2003 में शादी की थी और ऑन-स्क्रीन कई स्टोरीलाइंस में साथ काम किया है। वो आज भी साथ हैं और उनके काम करने का तरीका लोगों को हमेशा से पसंद आया है। इसलिए जब विंस मैकमैहन की रिटायरमेंट के बाद उन्हें नई भूमिकाएं दी गईं तब लोग ये सोच कर खुश हो रहे थे कि अब स्टोरीलाइंस को बेहतर तरीके से बुक किया जाएगा।#)ब्रॉक लैसनर औए सेबल View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर ने साल 2002 में अपना डेब्यू किया था, जिसके कुछ समय बाद ही वो वर्ल्ड चैंपियन बने। आपको याद दिला दें कि उन्होंने 2004 में कंपनी छोड़ने का फैसला लिया, लेकिन वो उससे पहले ही साथी रेसलर सेबल को डेट करने लगे थे। लैसनर के साथ रिलेशन के कारण सेबल का मार्क मेरो के साथ तलाक भी हुआ।लैसनर और सेबल ने आखिरकार साल 2006 में शादी करने का फैसला लिया। दोनों पूर्व चैंपियंस रहे हैं और कई मौकों पर सेबल UFC फाइट्स के दौरान भी लैसनर का साथ देने पहुंची थीं। हालांकि लैसनर अपनी पर्सनल लाइफ को खुद तक सीमित रखते आए हैं, लेकिन इसके बावजूद फैंस उन्हें बहुत पसंद करते आए हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।