WWE: WWE दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी है, जिसके रोस्टर में कई सुपरस्टार्स शामिल हैं। इनमें से कुछ ही स्टार्स ऐसे हैं जो कंपनी में कोई चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहते हैं और उनमें से कुछ चुनिंदा स्टार्स ही कंपनी की सभी मुख्य चैंपियनशिप को जीतकर ग्रैंडस्लैम चैंपियनशिप बन पाते हैं।हालांकि, ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनने के लिए जरूरी मानक उस समय की रोस्टर में मौजूद चैंपियनशिप्स के हिसाब से बदलते रहते हैं लेकिन एक स्टार को सभी ब्रांड की एक वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ साथ बाकी के टाइटल्स को एक बार तो जीतना रहता है। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो साल 2023 में ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनने में कामयाब रहे हैं।4- मौजूदा WWE NXT विमेंस चैंपियन Becky Lynch View this post on Instagram Instagram Postबैकी लिंच रेसलिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को एक साथ जीता था। वो WrestleMania को मेन इवेंट करने वाली पहली विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने इसी साल लीटा के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी।बैकी लिंच को जितनी सफलता मेन रोस्टर में मिली थी, उतनी NXT में नहीं मिली थी। वो कभी भी NXT विमेंस टाइटल को नहीं जीत पाई थीं। हालांकि, लगभग 1 हफ्ते पहले उन्होंने इस कमी को भी दूर करते हुए NXT विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाकर अपना ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनने का सपना भी पूरा कर दिया।3- मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन फिन बैलर View this post on Instagram Instagram PostWWE में आने से पहले भी फिन बैलर बहुत ही फेमस सुपरस्टार थे। वो NJPW के दिग्गज फैक्शन बुलेट क्लब के लीडर भी थे। उनकी सफलता WWE NXT में भी खूब दिखी। वो दो बार NXT चैंपियन बनने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, मेन रोस्टर में उन्हें काफी उतार-चढ़ाव देखने मिले हैं।मेन रोस्टर में डेब्यू करने के थोड़े ही दिन बाद फिन बैलर यूनिवर्सल चैंपियन बनने में कामयाब रहे थे। हालांकि, 24 घंटे के अंदर ही उन्हें चोट के कारण टाइटल छोड़ना पड़ा था। इसके बाद वो ज्यादातर मिड कार्ड में दिखे हैं। इस दौरान वो यूएस और आईसी टाइटल जीतने में कामयाब रहे थे। इस महीने ही शुरूआत में हुए Payback PLE में उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को जीता और साथ में ग्रैंडस्लैम चैंपियन भी बन गए।2- केविन ओवेंस View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस कंपनी के लिए हमेशा ही बहुत महत्वपूर्ण सुपरस्टार रहे हैं। वो ज्यादातर सिंगल्स स्टार के रूप में दिखाई देते हैं। उन्होंने इस साल की शुरूआत में ब्लडलाइन से लड़ने के लिए अपने बेस्ट फ्रैंड सैमी ज़ेन के साथ टीमअप किया था। दोनों ने WrestleMania 39 के नाईट 1 में द उसोज़ को टैग हराया और अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन बन गए थे। इस जीत के साथ ही केविन ओवेंस ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बन गए थे। अगर उनकी दूसरी चैंपियनशिप्स की बात करें, तो केविन ने साल 2015 में आईसी चैंपियनशिप, फिर साल 2016 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता था। ओवेंस ने साल 2017 में यूएस चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाया था। बता दें कि वो NXT चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं।1- मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन Rhea Ripley View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली फिलहाल जजमेंट ग्रुप का हिस्सा हैं। उन्होंने WrestleMania 39 में शार्लेट फ्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। इस टाइटल को बाद में बदलकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप कर दिया गया था। इस जीत के साथ वो ग्रैंडस्लैम चैंपियन भी बनने में कामयाब रही थीं।रिया रिप्ली कंपनी के इतिहास की सबसे जल्दी बनने वाली ग्रैंडस्लैम चैंपियन हैं। उन्होंने केवल 1200 दिनों में इस कारनामे को पूरा किया है। इसके अलावा यंगेस्ट (26 साल) ग्रैंडस्लैम चैंपियन हैं। उन्होंने विमेंस रोस्टर की लगभग सभी चैंपियनशिप्स को जीता है।