4 WWE Superstars जो Hell in a Cell 2022 में अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं

..
फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज़ देखने मिल सकते हैं
फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज़ देखने मिल सकते हैं

WWE Hell in a Cell 2022 इवेंट का आयोजन शिकागो के ऑलस्टेट एरीना में होने जा रहा है। WWE के इस प्रीमियम लाइव इवेंट में केवल 6 मैच होने के बावजूद फैंस को कुछ बड़े शॉक्स की उम्मीद है। ऐज अपने फैक्शन में किसी नए सुपरस्टार को शामिल करना चाह रहे हैं। दूसरी ओर इजेक्यूल और केविन ओवेंस का मैच होगा।

Ad

बियांका ब्लेयर अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को असुका और बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड करेंगी जबकि सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के बीच Hell in a Cell मैच होगा। ओमोस और MVP टीम बनाकर हैंडीकेप मैच में बॉबी लैश्ले से लड़ेंगे। थ्योरी और मुस्तफा अली एक-दूसरे का सामना यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए करेंगे। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में जो Hell in a Cell 2022 में अपने साथियों को धोखा दे सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार फिन बैलर का एजे स्टाइल्स और लिव मॉर्गन को धोखा देना

Ad

ऐज पहले ही साफ कर चुके हैं कि वो 'जजमेट डे' में कुछ और मेंबर्स को जोड़ेंगे। ऐज ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर फिन बैलर की तस्वीर शेयर की थी और उनके शामिल होने के संकेत दिए थे। बैलर का हील कैरेक्टर शानदार रहा है। बैलर फिर से कंपनी का टॉप स्टार बनने के लिए Hell in a Cell में अपनी टीम को धोखा देकर ऐज के साथ जुड़ सकते हैं। जजमेंट डे जैसे फैक्शन का हिस्सा बनकर वो अपने अंदर के 'डीमन' को बाहर ला सकते हैं। फिन बैलर को ऐज के साथ रहते हुए फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा करने में मदद मिलेगी।

3- ओमोस का MVP को धोखा देना

Ad

Hell in a Cell 2022 में बॉबी लैश्ले के खिलाफ हैंडीकेप मैच में निश्चित रूप से ओमोस और MVP को थोड़ा फायदा जरूर है लेकिन एक चीज़ बिल्कुल साफ है कि MVP अपनी टीम की सबसे कमजोर कड़ी हैं। बॉबी लैश्ले उन्हें एक ही स्पीयर देकर जीत दर्ज कर सकते हैं। ओमोस और MVP को एक साथ काम करते हुए अभी लगभग 2 महीने ही हुए हैं। बॉबी लैश्ले मैच में MVP को पिन करके इस टीम के बीच दरार ला सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ओमोस गुस्से में आकर MVP को हार का कारण मानकर उन्हें धोखा दे सकते हैं।

2- द मिज़ का थ्योरी को धोखा देना

Ad

द मिज़ और थ्योरी Raw के कुछ एपिसोड्स में एक साथ दिखे थे। थ्योरी के पास WWE में टॉप स्टार बनने के सभी गुण हैं। मिज़ कभी भी भरोसे के लायक नहींं रहे हैं और थ्योरी भी उनके लिए आगे खतरा बन सकते हैं। इस हफ्ते Hell in a Cell में मिज़ अपने असली रंग को दिखाते हुए थ्योरी को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच में बड़ा धोखा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो विंस मैकमैहन के फेवरेट सुपरस्टार थ्योरी का पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मिज़ के साथ भविष्य में बड़ा मैच देखने को मिल सकता है।

1- एजे स्टाइल्स का टीम को धोखा देना

Ad

पिछले दो इवेंट्स से ऐज लगातार अपने स्टेबल में नए मेंबर्स को जोड़कर एजे स्टाइल्स पर जीत दर्ज करते आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ऐज सोशल मीडिया में जजमेंट डे के नए सदस्यों के रूप में लगातार बड़े नामों को टीज़ कर रहे हैं और इसमें एजे स्टाइल्स भी शामिल हैं। हो सकता है कि एजे स्टाइल्स लगातार मिल रही हार के कारण अपनी टीम को धोखा दें और ऐज के फैक्शन में शामिल हो जाएं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications