4 WWE Superstars जो SummerSlam 2022 के बाद ब्रेक पर जा सकते हैं

Ujjaval
WWE SummerSlam के बाद कई स्टार्स ब्रेक ले सकते हैं
WWE SummerSlam के बाद कई स्टार्स ब्रेक ले सकते हैं

SummerSlam: WWE SummerSlam असल में कंपनी के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। इसी वजह से हर साल इवेंट में ढेरों दिग्गजों को मैच लड़ने के लिए बुलाया जाता है। इस साल भी कई बड़े सुपरस्टार्स शो का हिस्सा बनेंगे और अभी तक कई मैचों की WWE ने घोषणा कर दी है। आगे कुछ अन्य मैच भी तय होते हुए दिखाई देंगे।

इस इवेंट के बाद अमूमन कई बड़े सुपरस्टार्स ब्रेक पर जाते हैं और महीनों बाद रिटर्न करते हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है और SummerSlam के बाद कुछ स्टार्स आराम करने का निर्णय ले सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो SummerSlam 2022 के बाद ब्रेक ले सकते हैं।

4- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर सिर्फ बड़े इवेंट्स में लड़ते हुए नजर आते हैं। उन्होंने WrestleMania 38 में मैच लड़ा था और इसके बाद वो काफी समय तक दिखाई नहीं दिए। हालांकि, कुछ हफ्तों पहले SmackDown में वापसी करके उन्होंने रोमन रेंस पर हमला किया। इसी वजह से SummerSlam के लिए बड़े टाइटल मैच का ऐलान देखने को मिल गया है।

ब्रॉक लैसनर इस इवेंट में हिस्सा लेने के बाद ब्रेक पर जा सकते हैं। दरअसल, इस इवेंट के बाद WWE उन्हें ब्रेक पर भेज सकता है। अगले टॉप इवेंट के आयोजन तक लैसनर घर पर बैठ सकते हैं। अमूमन WWE द बीस्ट को इसी तरह से बुक करता है और SummerSlam के बाद भी यह चीज़ जारी रह सकती है।

3- रोंडा राउजी

रोंडा राउजी ने WrestleMania Backlash में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी और अब उनके टाइटल रन का अंत हो गया है। लिव मॉर्गन के पास SmackDown विमेंस टाइटल है और SummerSlam में राउजी और मॉर्गन के बीच टाइटल के लिए मैच देखने को मिल सकता है।

अगर राउजी को मैच में हार मिलती है तो वो इस इवेंट के बाद ब्रेक पर जा सकती हैं। रोंडा काफी समय से लगातार शोज़ में नजर आ रही हैं और उन्हें अब ब्रेक की जरूरत है। अभी से ब्रेक पर भेजने के बजाय SummerSlam के बाद उन्हें आराम देने का निर्णय ज्यादा बेहतर रहेगा।

2- लोगन पॉल

लोगन पॉल ने कुछ समय पहले ही WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और वो अब आधिकारिक रूप से WWE का हिस्सा बन गए हैं। लोगन ने WrestleMania में द मिज़ के साथ टैग टीम में काम किया था लेकिन बाद में उन्हें धोखा मिला। वो द मिज़ से बदला लेने के लिए SummerSlam में आने वाले हैं।

लोगन पॉल एक सोशल मीडिया स्टार हैं और वो WWE के अलावा कई अन्य जगहों पर नजर आते हैं। इसी वजह से उनके पास टाइम की कमी रहती है और वो एक पार्ट-टाइमर के रूप में WWE ने काम करेंगे। SummerSlam के बाद लोगन फिर ब्रेक पर जा सकते हैं और बाद में अगले टॉप इवेंट में उन्हें बुक किया जा सकता है।

1- रोमन रेंस

रोमन रेंस लगातार WWE में नजर आते थे लेकिन अब वो धीरे-धीरे पार्ट-टाइमर बन गए हैं। उन्होंने पिछले दोनों प्रीमियम लाइव इवेंट्स मिस किए हैं और यह सही मायने में निराशाजनक चीज़ है। SummerSlam के बाद होने वाले Extreme Rules इवेंट के पोस्टर पर भी वो नजर नहीं आ रहे हैं।

इसी वजह से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो बड़े इवेंट को मिस करने वाले हैं। वो SummerSlam 2022 के बाद ब्रेक पर जा रहे हैं और फिर UK में होने वाले इवेंट के लिए रिटर्न कर सकते हैं। रोमन के पास दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हैं और इसी वजह से उन्हें शोज़ में काफी ज्यादा मिस किया जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links