4 WWE Superstars जो अपने करियर में दूसरी बार Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीत सकते हैं

Ujjaval
WWE कुछ सुपरस्टार्स को फिर Money in the Bank ब्रीफकेस दे सकता है
WWE कुछ सुपरस्टार्स को फिर Money in the Bank ब्रीफकेस दे सकता है

WWE का अगला इवेंट Money in the Bank रहने वाला है। WWE के इस शो में सभी की नजरें मुख्य रूप से लैडर मैचों में रहती हैं। मेंस और विमेंस लैडर मैचों के विजेताओं को मनी इन द बैंक (Money in the Bank) कॉन्ट्रैक्ट मिलता है और वो इसे कभी भी कैश-इन करते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पा सकते हैं।

WWE में कई सुपरस्टार्स ने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता है। हालांकि, काफी कम ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें यह ब्रीफकेस दोबारा जीतने का मौका मिला है। इस आर्टिकल में हम 4 ऐसे WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो अपने करियर में दूसरी बार Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीते हैं।

4- WWE दिग्गज शेमस

शेमस को वर्ल्ड चैंपियन बने हुए बहुत ज्यादा लंबा समय हो गया है। वो लगातार अपने कैरेक्टर और रेसलिंग स्किल्स द्वारा प्रभावित कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें पुश नहीं मिल रहा है। इस साल वो मेंस Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा बन सकते हैं। वो इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करते हुए फैंस को खुश कर सकते हैं।

शेमस ने WWE में ढेरों टाइटल्स जीते हैं और उनके पास काफी अनुभव है। इस वजह से उन्हें फिर चैंपियन बनाया जाना चाहिए। शेमस ने 2015 में Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता था और इसे रोमन रेंस पर कैश-इन किया था। वो इतिहास को फिर दोहरा सकते हैं और फैंस को एक खास पल दे सकते हैं।

3- एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस इस साल के विमेंस Money in the Bank लैडर मैच के लिए क्वालीफाई हो चुकी हैं। ब्लिस ने पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा संघर्ष किया है और उन्होंने कोई टॉप टाइटल नहीं जीता है। WWE ब्लिस को फिर से चैंपियन बनाना चाहेगा और इसी वजह से उन्हें Money in the Bank ब्रीफकेस दिया जा सकता है।

उन्होंने 2018 में इस कॉन्ट्रैक्ट पर कब्जा किया था और वो इसे कैश-इन करके Raw विमेंस चैंपियन बनने में सफल रही थीं। ब्लिस के पास अनुभव है और वो एक खास पल क्रिएट कर सकती हैं। इसी वजह से ब्लिस को 2022 में विमेंस Money in the Bank लैडर मैच की विजेता बनाया जा सकता है।

2- असुका

असुका ने 2020 का विमेंस Money in the Bank लैडर मैच जीता था और इसके बाद उन्हें Raw के अगले एपिसोड में विमेंस चैंपियनशिप मिल गई थी। दरअसल, बैकी लिंच प्रेग्नेंट थीं और वो ब्रेक पर जा रही थीं। इसी वजह से असुका को कॉन्ट्रैक्ट के बदले Raw विमेंस टाइटल दिया गया था।

असुका और बैकी लिंच के बीच Raw के अगले एपिसोड में विमेंस लैडर मैच के लिए क्वालिफाइंग मुकाबला होगा। इस मैच में अगर असुका की जीत होती है तो बड़े मुकाबले का हिस्सा बन जाएंगी। असुका ने काफी समय से विमेंस टाइटल नहीं जीता है और वो कॉन्ट्रैक्ट पर कब्जा करके नई Raw या SmackDown विमेंस चैंपियन बन सकती हैं।

1- सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने के प्रबल दावेदार लग रहे हैं। वो लगातार अपनी जबरदस्त स्टोरीलाइंस के द्वारा फैंस को प्रभावित कर रहे हैं लेकिन उन्हें चैंपियन बने हुए लंबा समय हो गया है। रॉलिंस ने 2014 का Money in the Bank लैडर मैच जीतकर कॉन्ट्रैक्ट पर कब्जा किया था।

वो इस साल के लैडर मैच के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। रोमन रेंस के साथ उनकी दुश्मनी अधूरी है और वो कॉन्ट्रैक्ट पर कब्जा करते हुए भविष्य में दुश्मनी को जारी रख सकते हैं। सैथ को पिछले कुछ सालों में अपने शानदार कैरेक्टर वर्क और स्टोरीलाइंस की वजह से Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट दिया जाना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।