4 WWE Superstars जिन्हें Elimination Chamber 2022 में हार से सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है

WWE Elimination Chamber 2022 में सुपरस्टार्स को हार से काफी नुकसान हो सकता है
WWE Elimination Chamber 2022 में सुपरस्टार्स को हार से काफी नुकसान हो सकता है

WWE Elimination Chamber 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट का प्रो रेसलिंग फैंस इस समय बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मैच कार्ड में अभी तक कई धमाकेदार मुकाबलों को शामिल किया जा चुका है, जिनमें कई चैंपियंस अपने टाइटल्स को डिफेंड करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे।

वहीं एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) मैचों पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, जिनमें लोगों को जबरदस्त हार्डकोर रेसलिंग एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी। एक तरफ बॉबी लैश्ले, रोमन रेंस, बैकी लिंच और द उसोज़ अपने-अपने टाइटल्स को सफलतापूर्वक डिफेंड करना चाहेंगे। वहीं रेसलमेनिया (WrestleMania 38) भी करीब आ रहा है, इसलिए Elimination Chamber 2022 के मैचों का WrestleMania पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है।

इवेंट में चैंपियंस के अलावा ड्रू मैकइंटायर, लीटा, रोंडा राउजी और गोल्डबर्ग जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। इवेंट के कार्ड को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें Elimination Chamber 2022 में हार से सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

#)WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले मौजूदा WWE चैंपियन हैं और उन्हें Elimination Chamber 2022 में चैंबर के अंदर 5 सुपरस्टार्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा। ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स, रिडल और ऑस्टिन थ्योरी इस चैंपियनशिप बेल्ट को जीतने के किसी मौके को खाली नहीं जाने देना चाहेंगे। आपको याद दिला दें कि लैश्ले ने साल 2018 में WWE में वापसी की थी और इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि वो अभी अपने करियर के चरम पर हैं।

MVP का साथ मिलने से वो कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं और उनके मोमेंटम को देखते हुए वो इस साल WrestleMania के किसी यादगार मोमेंट का हिस्सा बनने के हकदार हैं। वैसे भी अभी उन्हें चैंपियनशिप जीते एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और उन्हें इतनी जल्दी चैंपियनशिप की गद्दी से उतार देने से उनके मोमेंटम को बहुत गहरी ठेस पहुंच सकती है।

#)लीटा

WWE हॉल ऑफ फेमर लीटा ने इस साल जनवरी महीने के एक SmackDown एपिसोड में वापसी की। उन्होंने विमेंस Royal Rumble मैच में एंट्री ली और एक एलिमिनेशन अपने नाम किया। Royal Rumble 2022 के बाद वो Raw में नजर आईं, जहां उन्होंने रेड ब्रांड की विमेंस चैंपियन बैकी लिंच को उनके टाइटल के लिए चैलेंज किया।

अब वो Elimination Chamber 2022 में बैकी लिंच को Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगी। आपको याद दिला दें कि हाल ही में लीटा ने WrestleMania 38 में परफॉर्म करने की इच्छा जताई थी। अगर ऐसा हुआ तो साल के सबसे बड़े शो के किसी बड़े मैच से पहले WWE को उन्हें मजबूत दिखाना होगा, जिससे लीटा और WWE के लिए भी WrestleMania 38 यादगार बन सके।

#)ड्रू मैकइंटायर

साल 2021 के ड्राफ्ट में ड्रू मैकइंटायर को SmackDown रोस्टर में भेजा गया था, जिससे ये भी लगभग तय हो चला था कि यहां उन्हें बड़े बेबीफेस के तौर पर पुश दिया जाएगा। खैर इस समय वो हैप्पी कॉर्बिन और मैडकैप मॉस के दुश्मन बने हुए हैं और Elimination Chamber 2022 के फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच में उनकी भिड़ंत मॉस से होगी।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि आने वाले महीनों में मैकइंटायर को बड़ा पुश मिल सकता है, लेकिन उससे पहले उन्हें लगातार बड़े मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं WrestleMania 38 जैसे बड़े इवेंट से पहले मैडकैप मॉस को मैकइंटायर से ज्यादा तवज्जो देने का फैसला WWE पर भारी पड़ सकता है।

#)ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर पिछले कुछ महीनों से WWE में एक फुल-टाइम रेसलर के तौर पर नजर आ रहे हैं। Royal Rumble 2022 में बॉबी लैश्ले के हाथों WWE चैंपियनशिप हारने के बाद अब वो Elimination Chamber 2022 के चैंबर मैच में लैश्ले को चैलेंज करते हुए नजर आएंगे।

आपको याद दिला दें कि लैसनर ने इस साल के Royal Rumble विजेता होने के चलते WrestleMania 38 के लिए रोमन रेंस को चैलेंज करने का फैसला लिया था। अब अगर Elimination Chamber 2022 में लैसनर को हार भी मिलती है तो WWE को उन्हें शुरुआत में एलिमिनेट करने की भूल बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे उनके कैरेक्टर को बहुत गहरी ठेस पहुंच सकती है।

Quick Links