साल 2020 रेसलिंग जगत के लिए निराशाजनक रहा है। साल की शुरुआत जबरदस्त रही थी और हर कोई समझ रहा था कि इस साल WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग सिन को जबरदस्त फायदा होगा। खैर, ऐसा कुछ नहीं हुआ और लॉकडाउन की वजह से सारी चीज़ें पलट गयी। WWE ने शोज़ को बिना दर्शकों के परफॉर्मेंस सेंटर में आयोजित किया।Pat Patterson was more than the first Intercontinental Champion & father of the Royal Rumble Match. He helped lay the foundation for WWE as we know it. His mentorship shaped careers, his creativity sparked innovation and his friendship lifted spirits. Love you, Pat. We miss you. pic.twitter.com/TugpAOrN6O— Vince McMahon (@VinceMcMahon) December 2, 2020ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो द अंडरटेकर के फिनिशर पर किकआउट कर चुके हैंइसके साथ ही छोटे रेसलिंग प्रमोशन बंद हो गए और कुछ लोगों को अपने बिजनेस में बड़ा नुकसान हुआ। देखा जाए तो 2020 सही मायने में रेसलिंग जगत के लिए अच्छा नहीं रहा है। इसके अलावा 2020 में कई रेसलिंग दिग्गज दुनिया छोड़कर भी चले गए। फैंस ने जरूर इसके चलते अपना दुःख दर्शाया। इसलिए आइए 4 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करते हैं जो 2020 में दुनिया को छोड़कर चले गए।4- WWE दिग्गज पैट पैटरसन.@Fgbrisco pays tribute to close friend Pat Patterson. #ThankYouPat pic.twitter.com/e09TnicXNU— WWE (@WWE) December 4, 2020पैट पैटरसन को रेसलिंग बिजनेस का सबसे अहम हिस्सा कहा जा सकता है। वो शुरुआत से ही प्रोफेशनल रेसलिंग को बेहतर बनाना चाहते थे। साथ ही वो इसमें काफी अच्छी तरह सफल भी रहे। दरअसल, WWE में भी उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है। वो WWE के पहले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन थे और उन्होंने इसका कद बढ़ाया था।इसके चलते ही आज भी इस चैंपियनशिप का काफी बड़ा महत्व है। इसके साथ ही वो रॉयल रंबल मैच को बनाने वाले व्यक्ति थे। वो WWE में हॉल ऑफ फेमर का खिताब भी जीत चुके थे। वो दुनिया के सबसे बूढ़े चैंपियन भी रहे हैं। उन्होंने 78 साल की उम्र में 24/7 चैंपियनशिप जीती थी।खैर, 2020 में उनके प्रशंसकों के लिए बुरी खबर सामने आयी। दरअसल, 2 दिसंबर को 79 साल की उम्र में वो दुनिया को छोड़कर चले गए।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके पिता पर उनके सामने खतरनाक अटैक हुआ