समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी अब काफी करीब है। कुछ दिनों बाद इस इवेंट का आयोजन देखने को मिलेगा। WWE ने कई जबरदस्त मैचों का ऐलान कर दिया है। WWE की लगभग हर एक चैंपियनशिप डिफेंड होने वाली हैं। SummerSlam 2020 काफी धमाकेदार साबित हुआ था। WWE ने उस इवेंट में कई अच्छे मैच तय किये थे। फैंस की अनुपस्थिति के बावजूद वो पीपीवी शानदार रहा था।Will we see a NEW #WWEChampion in @Goldberg this Saturday at #SummerSlam or can The All Mighty #WWEChampion @fightbobby get the biggest win of his career? pic.twitter.com/dvlnPHeUQn— WWE (@WWE) August 17, 2021SummerSlam 2020 की तरह ही WWE अपने इस इवेंट को भी खास बनाने की कोशिश करने वाला है। SummerSlam 2020 में कई सारे सुपरस्टार्स लड़ते हुए दिखाई दिए थे। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी हैं जो 2020 में कोई मैच नहीं लड़े थे लेकिन SummerSlam 2021 में मैच वो लड़ेंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो SummerSlam 2021 में लड़ते हुए दिखाई देंगे लेकिन SummerSlam 2020 में उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा था।4- WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले SummerSlam 2020 में दिखाई नहीं दिए थेHow are you finding Bobby Lashley's WWE Championship reign this far?Who would you want to see him feud against once he's beyond Goldberg? pic.twitter.com/wCFY8E46pW— Just Talk Wrestling (@JustTalkWrestle) August 16, 2021बॉबी लैश्ले के लिए SummerSlam 2021 काफी ज्यादा खास रहने वाला है। इस इवेंट में गोल्डबर्ग के खिलाफ वो अपने WWE टाइटल को डिफेंड करने वाले हैं। पिछले साल वो SummerSlam के मैच कार्ड का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, वो पीपीवी के दौरान दिखाई जरूर दिए थे। SummerSlam में अपोलो क्रूज और MVP के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इस मैच में बॉबी लैश्ले और शेल्टन बेंजामिन रिंगसाइड से बैन थे। इस वजह से अपोलो ने टाइटल रिटेन किया।मैच के बाद बॉबी और शेल्टन ने आकर क्रूज पर हमला करने की कोशिश की लेकिन वो निकल गए। बॉबी लैश्ले ने SummerSlam में कोई मैच नहीं लड़ा था लेकिन वो पीपीवी का हिस्सा जरूर बने थे। हालांकि, SummerSlam 2021 में बॉबी लैश्ले WWE टाइटल मैच में शामिल हैं। उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई है। गोल्डबर्ग के खिलाफ उनका यह मैच जरूर खास रहने वाला है। लैश्ले को अगर इस मैच में जीत मिलती है तो यह काफी बड़ी चीज़ रहेगी।