4 WWE Superstars जिन्हें भारतीय फैंस कभी हारते नहीं देखना चाहते

WWE सुपरस्टार्स जिन्हें भारतीय फैंस बहुत पसंद करते हैं
WWE सुपरस्टार्स जिन्हें भारतीय फैंस बहुत पसंद करते हैं

WWE: WWE समेत अन्य सभी प्रो रेसलिंग प्रमोशंस में स्टोरीलाइंस पर काम किया जाता है, जिन्हें फैंस के लिए अधिक से अधिक मनोरंजक बनाने की कोशिश की जाती है। कुछ रेसलर्स को इस तरह से पुश दिया जाता है कि वो कुछ समय बाद फैंस के हीरो बन जाते हैं, वहीं कुछ विलेन के तौर पर आगे बढ़ते हैं।

समय बीतने के साथ WWE के भारतीय फैंस की संख्या भी बढ़ती रही है और कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें भारत के लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे जिन्हें भारतीय प्रो रेसलिंग फैंस बिल्कुल भी हारते नहीं देखना चाहते।

#)WWE सुपरस्टार रोमन रेंस

रोमन रेंस ने साल 2012 में द शील्ड के मेंबर के तौर पर अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था और कुछ साल बाद वो कंपनी के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार बनकर उभरे। कुछ ही सालों में वो कंपनी के फेस बन चुके थे, लेकिन इसके बावजूद कई मौकों पर उन्हें बू किया जा रहा था।

आखिरकार उन्होंने साल 2020 में हील किरदार में रिटर्न किया, जो आगे चलकर प्रो रेसलिंग यूनिवर्स के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बना। ट्राइबल चीफ चाहे अभी विलेन का किरदार निभा रहे हों, लेकिन इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में इजाफा ही हुआ है।

खासतौर पर भारत में उनके लाखों फैंस मौजूद हैं, जो उनके एक भी मैच और सैगमेंट को मिस नहीं करते। उन्हें लोग हील किरदार में भी बहुत पसंद करते हैं। वो इतने बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं कि उनकी हार हमेशा फैंस को बहुत चौंका देती है।

#)वीर महान

किसी भी खेल में कोई एथलीट आपके देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हो तो सबसे पहले आप अपने देश के एथलीट को ही चीयर करेंगे। अपने देश के एथलीट को इतने ऊंचे लेवल पर परफॉर्म करते देखना सभी के लिए गौरव का विषय होता है और इस समय वीर महान WWE में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

हालांकि कंपनी में जिंदर महल और शैंकी भी हैं, लेकिन वीर खुद को मिले पुश से भारतीय फैंस के दिल में एक खास जगह बना चुके हैं। उनका लगातार नामी सुपरस्टार्स को हराना उन्हें बड़े सुपरस्टार्स में जगह दिला चुका है। भारत के लोग जरूर चाहेंगे कि उनके देश के रेसलर, वीर महान जल्द ही किसी चैंपियनशिप पर कब्जा जमाएं।

#)रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन के WWE डेब्यू को कुछ समय पहले ही 20 साल पूरे हुए हैं। हालांकि उन्हें प्रमोशन के इतिहास के सबसे बड़े हील सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं, लेकिन लोगों ने उन्हें बेबीफेस किरदार में भी काफी पसंद किया है। हालांकि वो अभी चोटिल हैं, लेकिन पिछले एक साल में उनकी रिडल के साथ RK-Bro टीम को फैंस ने काफी पसंद किया।

द वाइपर WWE में अपना एक अलग रुतबा कायम कर चुके हैं और 14 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। उनका 40 से भी ज्यादा की उम्र में किसी युवा रेसलर की तरह परफॉर्मेंस देना दर्शाता है कि फैंस उन्हें इतना पसंद क्यों करते हैं।

#)जॉन सीना

जॉन सीना ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक फैंस के दिलों पर राज किया था और आज भी दुनिया के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय रेसलर्स में से एक बने हुए हैं। जॉन समय-समय पर भारतवासियों को त्योहारों पर शुभकामनाएं देते रहते हैं, जिससे उनकी भारतीय फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी है।

हालांकि जॉन अब अपने हॉलीवुड करियर पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, लेकिन अभी भी समय-समय पर मैच लड़ने के लिए वापस आते रहे हैं। जॉन के केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में लाखों फैंस हैं और काफी लोग उन्हें अपना हीरो मानते आए हैं, इसलिए उनकी हार हमेशा फैंस को निराश कर देती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links