ऐसे कई सारे सुपरस्टार्स है जो पहली बार WWE ने काम करते हुए एक-दूसरे से मिले हैं और वो जल्द ही रिलेशनशिप में आ गए। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के मोंटेज़ फोर्ड की मुलाकात परफॉर्मेंस सेंटर में ही पहली बार बियांका ब्लेयर से हुई थी। इसके बाद उनका रिलेशनशिप आगे बढ़ा और अभी वो पति-पत्नी है।
सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच भी WWE ने काम करते हुए ही रिलेशनशिप में आए और उनकी जोड़ी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गयी। इसमें से ज्यादातर रिलेशनशिप करियर की शुरुआत में आई। जब सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में भेजा जाता है तो कभी-कभी रिलेशनशिप में दरार आ जाती है।
कई सारे सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो NXT से मेन रोस्टर पर आने के बाद अपने रिलेशन को आगे तक लेकर नहीं जा पाए। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने NXT स्टार्स को डेट किया है।
4- WWE स्टार सैथ रॉलिंस और ज़ाहरा स्क्रैबर
सैथ रॉलिंस काफी प्रसिद्ध WWE स्टार है और उन्हें मेन रोस्टर पर बड़ी सफलता मिली है। ज़ाहरा ने 2015 में NXT में अपना डेब्यू किया था। जल्द ही पता चल गया कि ज़ाहरा और सैथ रॉलिंस रिलेशन में है।
एक साल बाद ही 2016 में वो अलग हो गए। इसके बाद रॉलिंस और बैकी लिंच एक-दूसरे को डेट करने लगे और अभी दोनों साथ है।
3- डॉल्फ ज़िगलर और डैना ब्रूक
डैना ब्रूक इस समय स्मैकडाउन पर है लेकिन पहले वो NXT ब्रांड का हिस्सा थीं। डॉल्फ ज़िगलर 2015 के समय मेन रोस्टर पर काम करते हुए नजर आ रहे थे। ज़िगलर कई सारी स्टार्स को डेट कर चुके हैं।
कुछ ऐसे ही उन्होंने 2015 और 2016 के बीच कई महीनों तक डैना ब्रूक को डेट किया था। इसके बाद 2016 में ब्रूक मेन रोस्टर पर आ गयीं और फिर दोनों कभी साथ नजर नहीं आए।
ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते वो पॉल हेमन के क्लाइंट रह चुके हैं