WWE रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) पीपीवी के लिए हर कोई उत्साहित है। दरअसल, 16 मई 2021 को इसका आयोजन किया जाने वाला है। WWE ने अबतक इवेंट के लिए दो मुकाबलों की घोषणा की है लेकिन आगे जाकर कुछ अन्य मुकाबले भी तय होते हुए दिखाई देंगे। WWE ने अपने Backlash पीपीवी का नाम बदल दिया है।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़ी चीज़ें जो रोमन रेंस ने WWE में की है लेकिन ब्रॉक लैसनर कभी नहीं कर पाए
उन्होंने इसे बेहतर बनाने की कोशिश की है। इसके बावजूद अगर उन्हें WrestleMania Backlash पीपीवी की यादगार और शानदार बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। अगर कुछ सुपरस्टार्स अपनी वापसी इस इवेंट करते हैं तो ये हर एक फैन के लिए ये चौंकाने वाली चीज़ होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania Backlash में वापसी कर सकते हैं।
4- WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर की WrestleMania Backlash में वापसी
शार्लेट फ्लेयर, असुका और रिया रिप्ली के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए दुश्मनी देखने को मिल रही थी। इस दौरान Raw के अंतिम एपिसोड में रिया रिप्ली की वजह से शार्लेट फ्लेयर को असुका के खिलाफ मैच में हार मिली थी। इसके चलते फ्लेयर खुश नहीं थीं क्योंकि उनके साथ से बड़ा मौका चल गया था। इसके बाद उन्होंने रेफरी ने हमला किया करते हुए सबको चौंका दिया था।
ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दो या उससे ज्यादा शादी की है और 2 जिन्होंने अबतक शादी नहीं की
बाद में WWE ने फ्लेयर को सस्पेंड कर दिया था। इसके चलते अब वो कुछ समय WWE के एक्शन से दूर रहने वाली हैं। इसके चलते असुका और रिया रिप्ली के बीच WrestleMania Backlash में टाइटल मैच देखने को मिल सकता है। इस मुकाबले के दौरान बाद शार्लेट फ्लेयर वापसी करते हुए चैंपियन पर हमला कर सकती हैं। ये काफी शानदार चीज़ होगी और हर कोई शॉक हो जाएगा।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
3- कीथ ली
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d80bc-16193425289426-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d80bc-16193425289426-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d80bc-16193425289426-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d80bc-16193425289426-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d80bc-16193425289426-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d80bc-16193425289426-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d80bc-16193425289426-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d80bc-16193425289426-800.jpg 1920w)
कीथ ली काफी समय से WWE के अंदर दिखाई नहीं दिए हैं। उन्होंने मेन रोस्टर डेब्यू के बाद जरूर ही सबको प्रभावित किया था। इसके बावजूद वो कुछ महीनों पहले अचानक से गायब हो गए थे। साथ ही वो WrestleMania 37 में भी दिखाई नहीं दिए थे। ऐसे में WrestleMania Backlash में वापसी कर सकते हैं।
कीथ ली वापसी करते हुए बॉबी लैश्ले को मैच के बाद चुनौती दे सकते हैं। इसके अलावा अगर WWE उन्हें सीधा मेन इवेंट स्टोरीलाइन में नहीं डालना चाहे तो उनकी शेमस के साथ दुश्मनी शुरू हो सकती हैं। फैंस दोनों ही मौकों पर कीथ ली की वापसी से खुश हो जाएंगे। कीथ को जल्द ही वापसी करना चाहिए।
2- ऐज
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1b598-16193424921637-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1b598-16193424921637-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1b598-16193424921637-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1b598-16193424921637-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1b598-16193424921637-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1b598-16193424921637-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1b598-16193424921637-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1b598-16193424921637-800.jpg 1920w)
ऐज ने WrestleMania 37 की नाईट 2 के मेन इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लड़ा था। इस मुकाबले में दिग्गज की हार हुई थी। इसके बाद से ही ऐज दिखाई नहीं दिए हैं। ऐसे में वो सीधा WrestleMania Backlash में दिखाई दे सकते हैं। दरअसल, रोमन रेंस और ऐज के बीच सिंगल्स मैच होने वाला था।
इसके बावजूद डेनियल ब्रायन को इस मुकाबले के अंदर जोड़ा गया था। ऐज इससे निराश थे और अब वो हार के बाद सिंगल्स मैच की मांग कर सकते हैं। वो WrestleMania Backlash में वापसी करते हुए रोमन को चुनौती दे सकते हैं या फिर उनपर मुकाबले के बाद हमला करते हुए दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं।
1- बैकी लिंच
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/52c88-16193424558936-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/52c88-16193424558936-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/52c88-16193424558936-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/52c88-16193424558936-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/52c88-16193424558936-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/52c88-16193424558936-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/52c88-16193424558936-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/52c88-16193424558936-800.jpg 1920w)
बैकी लिंच लगभग एक साल से WWE के एक्शन से दूर है। Royal Rumble 2021 और WrestleMania 37 में उनकी वापसी के चांस दिखाई दे रहे थे। इसके बावजूद दोनों ही मौकों पर उनकी वापसी हुई थी। कई खबरें सामने आई है कि बैकी लिंच जल्द ही WWE में वापसी कर सकती हैं।
ऐसे में बैकी लिंच की WrestleMania Backlash पीपीवी में वापसी हो सकती हैं। वो किसी बैकस्टेज सैगमेंट या मैच में इंटरफेयर कर सकती हैं। इसके अलावा वो किसी एक मुकाबले के बाद आकर चैंपियन को चैलेंज भी कर सकती हैं। बियांका ब्लेयर या रिया रिप्ली दोनों ही सुपरस्टार्स को बैकी के साथ भविष्य में काम करने से फायदा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जो जॉन सीना को रिटायर कर सकते हैं