रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) दोनों ही WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। साथ ही कई सारे फैंस बनाते हुए ढेरों चैंपियनशिप जीती हैं। ब्रॉक लैसनर ने 2002 में अपना डेब्यू किया था और 2004 तक कंपनी के साथ बने रहे थे। दूसरी ओर रोमन रेंस ने 2012 में अपना डेब्यू किया था।
दोनों ही सुपरस्टार्स की दुश्मनी भी शानदार रही हैं। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस ने WWE में रहते हुए कई मुकाबले लड़े हैं। इस दौरान लैसनर का पलड़ा जरूर भारी रहा है लेकिन दोनों के अंतिम मुकाबले में रोमन रेंस विजेता रहे हैं। दोनों की दुश्मनी और मुकाबलों को शायद ही कोई फैन भूल पाएगा।
ये भी पढ़ें:- 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ा है लेकिन उनका कभी जॉन सीना से मैच नहीं हो पाया
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने WWE में काफी ज्यादा सफलता हासिल की है। इसके बावजूद रोमन रेंस ने कई ऐसी चीज़ें की है जो ब्रॉक लैसनर कभी नहीं कर पाए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस ने WWE में की है लेकिन ब्रॉक लैसनर कभी नहीं कर पाए।
4- WWE में मिड-कार्ड चैंपियनशिप जीतना
रोमन रेंस ने WWE में यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप दोनों जीती हैं। उन्होंने 2017 के दौरान WWE के मिड-कार्ड डिवीजन में काम किया था और इस दौरान वो जबरदस्त तरीके से सफल रहे थे। उनके रुसेव से यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल के लिए मैच और द मिज़ के साथ आईसी टाइटल के लिए दुश्मनी फैंस को जरूर याद होगी।
ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने WWE में खतरनाक तरीके से तबाही मचाते हुए सबको चौंका दिया
दूसरी ओर ब्रॉक लैसनर अपने WWE करियर में कभी भी मिड-कार्ड चैंपियन नहीं बन पाए। WWE ने हमेशा ही उन्हें टॉप स्टार के रूप में देखा है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती समय में आईसी टाइटल मैच भी लड़ा था। इसके बावजूद उन्हें चैंपियनशिप नहीं मिली थी। इस मामले में लैसनर काफी पीछे है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
3- लगातार WrestleMania में मेन इवेंट करना
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/ac558-16193294929583-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/ac558-16193294929583-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/ac558-16193294929583-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/ac558-16193294929583-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/ac558-16193294929583-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/ac558-16193294929583-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/ac558-16193294929583-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/ac558-16193294929583-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस ने WrestleMania में लगातार मेन इवेंट किये हैं। दरअसल, वो WrestleMania 31 से लेकर WrestleMania 34 तक मेन इवेंट मैच का हिस्सा रहे थे। उन्होंने इस दौरान ब्रॉक लैसनर, ट्रिपल एच और द अंडरटेकर जैसे दिग्गजों का सामना किया था। साथ ही कुछ बड़ी जीत भी दर्ज की थी।
ब्रॉक लैसनर भी कई सारे मेन इवेंट किये हैं। इसके बावजूद उन्होंने लगातार मेन इवेंट नहीं किये हैं। उनका WrestleMania में कर्ट एंगल, ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के खिलाफ मेन इवेंट मुकाबला हमेशा ही फैंस को याद आएगा। इसके बावजूद ये सभी मुकाबले एक अंतराल के बाद आए हैं जबकि रोमन ने लगातार मेन इवेंट किये हैं।
2- फैक्शन बनाना
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3e502-16193294540184-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3e502-16193294540184-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3e502-16193294540184-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3e502-16193294540184-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3e502-16193294540184-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3e502-16193294540184-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3e502-16193294540184-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3e502-16193294540184-800.jpg 1920w)
रोमन रेंस WWE इतिहास की सबसे शानदार फैक्शन में से एक द शील्ड का हिस्सा थे। रोमन ने सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ मिलकर Survivor Series 2012 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वो काफी समय तक इस ग्रुप के साथ रहे थे। उन्होंने साथ मिलकर काफी ज्यादा नाम कमाया था।
ब्रॉक लैसनर ने कभी भी अपनी फैक्शन नहीं बनाई। साथ ही वो कभी किसी फैक्शन का हिस्सा नहीं रहे हैं। अपने शुरुआती करियर के दौरान एक समय पर लगा था कि ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन मिलकर फैक्शन बनाएंगे लेकिन वो सिर्फ एक मुकाबले के लिए था। वो कभी फैक्शन का हिस्सा नहीं जबकि रोमन रेंस दिग्गज ग्रुप का हिस्सा थे।
1- ट्रिपल एच को WrestleMania में पराजित करना
![WWE](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/c7a55-16193294291666-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/c7a55-16193294291666-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/c7a55-16193294291666-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/c7a55-16193294291666-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/c7a55-16193294291666-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/c7a55-16193294291666-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/c7a55-16193294291666-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/c7a55-16193294291666-800.jpg 1920w)
ट्रिपल एच ने WrestleMania में काफी सारे मैच लड़े हैं। इस दौरान उन्होंने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस दोनों का सामना किया था है। दरअसल, रोमन रेंस और ट्रिपल एच के बीच WrestleMania 32 में WWE टाइटल के लिए मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में रोमन रेंस को जीत मिली थी और वो चैंपियन बने थे।
ब्रॉक लैसनर को WrestleMania में ट्रिपल एच के खिलाफ जीत नहीं मिली है। दरअसल, दोनों के बीच सिर्फ एक बार मुकाबला हुआ था। उनका मुकाबला WrestleMania 29 में देखने को मिला था। इस दौरान ब्रॉक लैसनर की जीत के चांस काफी ज्यादा दिखाई दे रहे थे। खैर, अंत में ट्रिपल एच को इस नो होल्ड्स बार्ड मैच में जीत मिल गई थी।
ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर के WWE करियर की 5 शॉकिंग और शर्मनाक हार