ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक है। लैसनर ने अपने WWE करियर में कई बार इस चीज़ का प्रमाण दिया है। लैसनर ने हमेशा ही अपनी ताकत और जबरदस्त मूव्स से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस दिग्गज ने कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं और वो कई सारे सुपरस्टार्स को पराजित कर चुके हैं।Brock Lesnar is the only WWE superstar to win the WWE Championship and the Universal Championship in the same year 🤯 pic.twitter.com/7ejDyIP1Id— Ayo Its Jojo ♥️😁 ジョジョ🇨🇦 (@AyoItsJojo10) April 23, 2021ये भी पढ़ें:- 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ा है लेकिन उनका कभी जॉन सीना से मैच नहीं हो पायाब्रॉक लैसनर के कई ऐसे पल है जो फैंस को आज भी याद है और उन्हें हमेशा ही इतिहास में याद किया जाएगा। लैसनर ने पिछले कुछ सालों में अपने कद को काफी ऊपर किया है। खैर, इस आर्टिकल में हम ब्रॉक लैसनर के WWE करियर के 5 सबसे खतरनाक और यादगार पल पर नजर डालेंगे।5- जब ब्रॉक लैसनर ने WWE Raw में सैथ रॉलिंस की कार तबाह की थीPaul Heyman called Brock Lesnar "The God of Violent Retribution" then Lesnar destroyed a car with 2 fire axes. pic.twitter.com/EmFifggMS2— Sean @ vaxxed! (@wildvulture) July 7, 2015ब्रॉक लैसनर के लिए जुलाई 2015 की शुरुआत धमाकेदार रही थी। दरअसल, इस दिग्गज ने सैथ रॉलिंस की कार फोड़ दी थी। ब्रॉक लैसनर ने अचानक से सैथ रॉलिंस के सैगमेंट में इंटरफेयर किया था। इस दौरान स्टेज एरिया में जे एंड जे सिक्योरिटी की कार मौजूद थी। सैथ को वो काफी ज्यादा पसंद आई थी। इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर ने उसे फोड़ दिया था। दरअसल, लैसनर उस समय हथियार साथ लेकर आए थे।ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दो या उससे ज्यादा शादी की है और 2 जिन्होंने अबतक शादी नहीं कीइस दौरान उन्होंने एक-एक करते हुए गाडी के हर हिस्से पर हथियार से वार किया। साथ ही उस कार का गेट भी तोड़ दिया। बड़ी बात ये थी कि इस कार का नाम कैडिलेक था और इसकी कीमत 55,000 डॉलर्स थी। लैसनर ने इस दौरान सैथ का काफी बड़ा नुकसान कर दिया था। लैसनर के इस सैगमेंट को आज भी फैंस द्वारा याद किया जाता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।