Crown Jewel: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 में कई बड़े सुपरस्टार्स नज़र आ रहे हैं। WWE हर साल सऊदी अरब में इस इवेंट का आयोजन करता है और यहां से कंपनी को पैसों के मामले में फायदा होता है। इसी कारण WWE हमेशा ही कई बड़े सुपरस्टार्स का शो में इस्तेमाल करता है। इस बार भी बड़े सुपरस्टार्स Crown Jewel 2022 में नज़र आ रहे हैं। इसके बावजूद भी कुछ अहम स्टार्स को कंपनी ने छोड़ दिया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE द्वारा Crown Jewel 2022 का हिस्सा नहीं बनाया जाना एक चौंकाने वाली चीज़ है। 4- WWE सुपरस्टार मानसूर WWE@WWETHIS IS MANSOOR KINGDOM.Another INCREDIBLE victory for @KSAMANNY at #WWESSD!987193THIS IS MANSOOR KINGDOM.Another INCREDIBLE victory for @KSAMANNY at #WWESSD! https://t.co/SOpg38cRS4मानसूर का Crown Jewel 2022 में नज़र नहीं आना एक चौंकाने वाली चीज़ है। वो सऊदी अरब के सुपरस्टार हैं और उनके देश में शो हो रहा है। इसके बावजूद उनका इस्तेमाल नहीं किया जाना खराब चीज़ है। हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में इवेंट देखने को मिला था। WWE ने वहां के स्टार्स पर मुख्य रूप से ध्यान दिया। वो अभी सऊदी अरब के WWE में एकमात्र सुपरस्टार हैं। WWE ने उन्हें इसके बावजूद भी शो का हिस्सा नहीं बनाया है। उन्हें किसी सुपरस्टार के खिलाफ सिंगल्स मैच में डाला जा सकता था या फिर वो अपने टैग टीम पार्टनर मासे के साथ टीम बनाकर द उसोज़ या किसी के खिलाफ मैच लड़ सकते थे।3- सैथ रॉलिंसWWE@WWESTOMP from the second rope and @WWERollins is your winner at #WWECastle!8481975STOMP from the second rope and @WWERollins is your winner at #WWECastle! https://t.co/ZhJNDMoU3W सैथ रॉलिंस WWE के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। इसी कारण WWE उन्हें बड़े इवेंट्स में उपयोग करता है। रॉलिंस ने पिछले कुछ शोज़ में बहुत ही अहम किरदार निभाया है। इसी कारण लग रहा था कि वो Crown Jewel में किसी तरह से हिस्सा लेकर वहां के फैंस को खुश करेंगे। आपको बता दें कि सैथ रॉलिंस के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है और Raw में भी वो लगातार नज़र आ रहे हैं। WWE ने Crown Jewel में उम्मीद से कम चैंपियनशिप मैच तय किए हैं और ऐसे में कंपनी अपने मिड कार्ड चैंपियन को बड़े इवेंट में एक मैच लड़ने के लिए बुक कर सकता था। हालांकि, उनका ऐसा नहीं करना चौंकाने वाली चीज़ है। 2- मुस्तफा अली WWE@WWEMUSTAFA ALI WINS!@AliWWE pinned 2-time #WWEChampion @mikethemiz in his first match back on #WWERaw!!!4686491MUSTAFA ALI WINS!@AliWWE pinned 2-time #WWEChampion @mikethemiz in his first match back on #WWERaw!!! https://t.co/gK3k09v8uRमुस्तफा अली को अमूमन सऊदी अरब शोज़ में इस्तेमाल किया जाता है। वो सऊदी अरब से नहीं हैं लेकिन उन्हें वहां के फैंस पसंद करते हैं। सऊदी अरब एक मुस्लिम देश है और अली भी उसी धर्म के हैं। इसी कारण उनकी फैन फॉलोइंग वहां बहुत है और Raw में उनकी सैथ के साथ दुश्मनी भी चल रही है। एक हफ्ते पहले तक लग रहा था कि सैथ के खिलाफ उनका यूएस टाइटल मैच इवेंट में होगा। हालांकि, WWE ने Raw के आखिरी एपिसोड में दोनों को अलग-अलग रखा और उनकी दुश्मनी को आगे नहीं बढ़ाया। WWE ने कई ऐसे मैच Crown Jewel के लिए बुक किए हैं, जो कार्ड में नहीं होने चाहिए थे। उनके बजाय अली का चैंपियनशिप मैच बुक किया जा सकता था। 1- गोल्डबर्ग WWE@WWESPEAR!!!@Goldberg #WWEChamber2469401SPEAR!!!@Goldberg #WWEChamber https://t.co/Kg8KVnFzK4गोल्डबर्ग WWE के सबसे बड़े दिग्गजों में गिने जाते हैं और फैंस उन्हें रिंग में देखना पसंद करते हैं। WWE उन्हें लगभग हर एक सऊदी अरब शो में बुक करता है क्योंकि उनके आने से WWE को पैसों के मामले में फायदा होता है। हालांकि, इस बार वो इवेंट का हिस्सा नहीं हैं और फैंस के लिए यह बड़ा सरप्राइज है। सभी ने उम्मीद की थी कि इवेंट से पहले वो Raw या SmackDown में रिटर्न कर सकते हैं और किसी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है। गोल्डबर्ग को WWE Crown Jewel से दूर रखना सही मायने में एक चौंकाने वाली चीज़ है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।