4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपने फिनिशर को तुरंत बदल लेना चाहिए

WWE सुपरस्टार्स एलेक्सा ब्लिस और जॉन सीना
WWE सुपरस्टार्स एलेक्सा ब्लिस और जॉन सीना

WWE में फिनिशर्स का काफी ज्यादा महत्व है। फिनिशर्स के साथ ही सुपरस्टार्स अपने मुकाबलों का अंत करते हैं। WWE के अंदर हर एक सुपरस्टार का एक मुख्य मूव है जिसे वो मुकाबला खत्म करने के लिए उपयोग करते हैं। WWE इतिहास में कई सुपरस्टार्स के फिनिशर्स को हमेशा ही अपने फिनिशर के लिए याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें;- ब्रॉक लैसनर के बारे में 5 बड़ी बातें जो WWE के मालिक विंस मैकमैहन फैंस को नहीं बताना चाहेंगे

WWE में मौजूदा समय में कई सारे सुपरस्टार्स अलग-अलग और अनोखे मूव्स का उपयोग करते हैं। कुछ मूव्स काफी ज्यादा रोचक और जबरदस्त रहते हैं लेकिन कई ऐसे सुपरस्टार्स है जिनके फिनिशर उतने खास नहीं है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है जिन्हें अपने फिनिशर में बदलाव कर लेना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें अपना फिनिशर बदल लेना चाहिए।

4- WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस ने पिछले कुछ समय में अपने कैरेक्टर के बाद बड़ा बदलाव किया हुआ है। वो अब एक खतरनाक कैरेक्टर में आ चुकी हैं। एलेक्सा ब्लिस इस गिमिक में आने से पहले डीडीटी को अपने फिनिशर के रूप में उपयोग करती थीं। इसके बावजूद ब्रे वायट के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने सिस्टर एबीगेल को कुछ समय तक उपयोग किया। इसके बावजूद दोनों ही फिनिशर उतने खास नहीं है।

ये भी पढ़ें:- 4 साल पहले भारतीय सुपरस्टार ने रचा था बड़ा इतिहास, सभी को चौंकाते हुए पहली बार जीती थी WWE चैंपियनशिप

एलेक्सा ब्लिस अपने कैरेक्टर पर काफी ध्यान दे रही हैं। ऐसे में उन्हें जरूर ही अपने फिनिशर में भी बदलाव करना चाहिए। उन्हें अपने डरावने कैरेक्टर की तरह ही अपना एक खतरनाक फिनिशर लेकर आना चाहिए। इससे उनका गिमिक बेहतर बनेगा और उनके मुकाबलों में फैंस की रूचि बढ़ जाएगी। इस समय WWE में एलेक्सा को नए फिनिशर की सबसे ज्यादा जरूरत है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- जॉन सीना

जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। जॉन सीना का फिनिशर एटीट्यूड एडजस्टमेंट काफी ज्यादा फेमस है और इसे काफी पसंद किया जाता है। इसके बावजूद देखा जाए तो अब जॉन सीना को एक नया फिनिशर उपयोग करना चाहिए। सीना इस समय WWE का हिस्सा नहीं है।

इसके बावजूद जब भी वो वापसी करें तो उन्हें के नया फिनिशर लेकर आना चाहिए। पिछले कुछ सालों में जॉन सीना के इस मूव का कद काफी ज्यादा कम हो गया है। हर एक सुपरस्टार इसपर किकआउट कर ही देता है। ऐसे में अगर उन्हें इसे एक सेकेंडरी मूव की तरह उपयोग करते हुए एक अन्य और जबरदस्त मूव लेकर आना चाहिए।

2- डॉल्फ ज़िगलर

डॉल्फ ज़िगलर WWE के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त काम किया है। ज़िगलर पहले अपने फिनिशर के रूप में ज़िगज़ैग का उपयोग करते थे। इस दौरान उनका ये फिनिशर सबसे अलग और खास लगता था। इसके बावजूद उन्होंने अपने फिनिशर को बदला।

वो पिछले कई सालों से अब सुपरकिक को अपने फिनिशर के रूप में उपयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अब इस मूव को बदल देना चाहिए। डॉल्फ को अब एक नया मूव लेकर आना चाहिए। इससे उनका कद WWE में बढ़ जाएगा। साथ ही फैंस की रूचि फिर ज़िगलर में ज्यादा हो जाएगा। इस समय कई सारे सुपरस्टार्स सुपरकिक लगते हैं और ऐसे में ज़िगलर को कुछ नया ट्राय करना चाहिए।

1- कीथ ली

कीथ ली के कैरेक्टर में मेन रोस्टर पर आने के बाद काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिल गए हैं। उन्होंने अपने लुक, इन-रिंग गियर में बदलाव किया है। इसके साथ ही उनका फिनिशर भी बदल गया है। वो पहले NXT में अपने मूव फिनिशर के रूप में ग्राउंड जीरो का उपयोग करते थे। ये फिनिशर काफी अलग भी था।

इसके बावजूद मेन रोस्टर पर आने के बाद उन्होंने पॉप-अप सीट आउट पावरबॉम्ब लगाना शुरु कर दिया, जिसका नाम स्पिरिट बॉम्ब है। देखा जाए तो कीथ ली को इस फिनिशर को बदल देना चाहिए क्योंकि इस फिनिशर से पता नहीं चल पाता कि आखिर मैच का अंत होने वाला है। उन्हें वापसी के साथ अपने पुराने फिनिशर को वापस लेकर आना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के WWE करियर के 5 सबसे शानदार नो डिसक्वालिफिकेशन मैच

Quick Links