4 फेमस WWE Superstars जो Royal Rumble 2022 मैच में अंत तक बचे थे

Ujjaval
WWE Royal Rumble 2022 अच्छा रहा
WWE Royal Rumble 2022 अच्छा रहा

Royal Rumble 2022: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 इवेंट काफी शानदार था और इसे सालों तक फैंस द्वारा याद रखा जाएगा। शो में जबरदस्त मैच देखने को मिले थे। मेंस Royal Rumble मुकाबला काफी चर्चा का विषय बना था। इसे मेन इवेंट में बुक किया गया था और यहां ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को एक बड़ी जीत मिली थी।

इस मुकाबले में कई सुपरस्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। कुछ इस मुकाबले को जीतने के बहुत ज्यादा करीब आ गए थे। अंतिम 4 सुपरस्टार्स के पास मैच में जीत दर्ज करने का मौका था। खैर, इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो Royal Rumble 2022 मैच में आखिरी तक बचे थे।

4- WWE Royal Rumble 2022 में मैट रिडल नज़र आए थे

मैट रिडल के लिए Royal Rumble 2022 मैच काफी अच्छा था। दरअसल, उन्होंने इस मुकाबले में 20वें स्थान पर एंट्री की थी और वो 19 मिनट 46 सेकंड्स तक मैच का हिस्सा रहे थे। इस बीच उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो एलिमिनेशन किए।

उन्होंने ओटिस और बिग ई को बाहर करने के अहम किरदार निभाया। रिडल अंतिम 4 सुपरस्टार्स में थे। हालांकि, ब्रॉक लैसनर ने उनकी बुरी हालत कर दी और उन्हें मैच के बाहर कर दिया था। मैट रिडल को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और उन्होंने साबित कर दिया था कि वो आगे जाकर बड़ा नाम बना सकते हैं।

3- शेन मैकमैहन

शेन मैकमैहन ने Royal Rumble 2022 मैच में सरप्राइज एंट्री की थी। वो काफी समय बाद WWE की रिंग में नज़र आए थे। उन्होंने 28वें नंबर पर एंट्री की थी और फिर वो 5 मिनट 38 सेकंड्स तक मैच का हिस्सा बने रहे। इसी बीच उन्होंने एक एलिमिनेशन किया।

मैकमैहन ने केविन ओवेंस को मुकाबले से बाहर कर दिया था। हालांकि, ब्रॉक लैसनर ने उन्हें भी एलिमिनेट किया था। यह WWE में उनका आखिरी मैच था और इसके बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही उनकी वापसी होगी।

2- ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर ने Royal Rumble 2020 जीता है और उन्हें इस मुकाबले का काफी अनुभव है। उन्होंने इसका फायदा Royal Rumble 2022 में उठाया था। उन्होंने 21वें नंबर पर एंट्री की थी और वो अंत तक मुकाबले का हिस्सा बने रहे थे। उन्होंने 2 एलिमिनेशन किए थे।

मैकइंटायर ने मैडकैप मॉस और बैरन कॉर्बिन को एलिमिनेट करके बदला पूरा किया था। हालांकि, ब्रॉक लैसनर ने उन्हें एलिमिनेट करके फैंस को सरप्राइज कर दिया था। द बीस्ट और स्कॉटिश सुपरस्टार को रिंग में फिर साथ देखना काफी खास रहा था।

1- ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर के लिए Royal Rumble 2022 मैच काफी शानदार रहा था। WWE चैंपियनशिप हारने के बाद लैसनर ने Royal Rumble मुकाबले में सरप्राइज एंट्री की थी। वो 30वें स्थान पर आए और जबरदस्त तरीके से अपना डॉमिनेशन दिखाया। उन्होंने 5 एलिमिनेशन किए।

द बीस्ट ने ड्रू मैकइंटायर, मैट रिडल, शेन मैकमैहन, रैंडी ऑर्टन और बैड बनी को एलिमिनेट किया था। वो ड्रू को बाहर करके सिर्फ 2 मिनट और 32 सेकंड्स में जीत गए थे। यह सही मायने में काफी बड़ी उपलब्धि थी। लैसनर के इस प्रदर्शन को हमेशा याद रखा जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links