4 WWE Superstars जिन्होंने अपने पिता के नाम को पीछे छोड़कर रेसलिंग की हिला डाली दुनिया

जानिए लिस्ट में किन-किन WWE सुपरस्टार्स का नाम है?
जानिए लिस्ट में किन-किन WWE सुपरस्टार्स का नाम है?

Roman Reigns: WWE में इस समय कुछ ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जिनके फैमिली मेंबर्स ने भी पिछले कुछ दशकों में काफी सफलता हासिल की। कुछ स्टार्स अपने फैमिली मेंबर्स जितना नाम नहीं कमा पाए लेकिन कुछ ने सही रास्ता अपना कर खास उपलब्धियां प्राप्त की।

Ad

उदाहरण के तौर कोडी रोड्स को ले सकते हैं। उनके पिता डस्टी रोड्स ने रेसलिंग में बहुत नाम कमाया लेकिन वो कभी वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल नहीं कर पाए। देखा जाए तो कोडी ने डस्टी से ज्यादा उपलब्धियां हासिल की। ऐसे बहुत से उदाहरण आपको कंपनी में देखने को मिल जाएंगे। इस आर्टिकल में हम उन चार मौजूदा सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने अपने पिता के नाम को पीछे छोड़कर एक अलग मुकाम हासिल किया।

#4 पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

मौजूदा दौर में अगर किसी स्टार ने अपने दम पर नाम कमाया तो वो रोमन रेंस हैं। पिछले चार साल रेंस आकर्षण का केंद्र रहे। एक तरह से कहा जाए तो कंपनी का पूरा बोझ वो अपने कंधे पर उठाकर आगे बढ़े। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे और इस दौरान कई उपलब्धियां उन्होंने हासिल की। WWE WrestleMania XL में पिछले महीने उनकी बादशाहत खत्म हुई।

रोमन रेंस ने हील के तौर पर काम कर बहुत सफलता अर्जित की। आपको बता दें उनके पिता द वाइल्ड समोअंस के सदस्य और हॉल ऑफ फेमर सिका अनोआ’ई हैं। अगर दोनों के करियर की तुलना की जाए तो रेंस ने अपने पिता से कई ज्यादा गुना लोकप्रियता हासिल की है। रेंस को जरूर फ्यूचर में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

#3 WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन

youtube-cover
Ad

WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स के लिस्ट में रैंडी ऑर्टन का नाम आता है। कई सालों से वो कंपनी में काम कर रहे हैं। हील के तौर पर उन्होंने जो काम किया शायद वो अब कोई दूसरा रेसलर नहीं कर पाएगा। ऑर्टन को फ्यूचर में जरूर WWE द्वारा हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। WWE में वो 14 बार अभी तक वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर चुके हैं।

रैंडी ऑर्टन तीसरी जनरेशन के रेसलर रहे हैं। उनका दादा बॉब ऑर्टन और पिता बॉब ऑर्टन जूनियर भी रेसलर थे। इन दोनों ने भी रेसलिंग की दुनिया में जबरदस्त काम कर बहुत प्रभावित किया लेकिन रैंडी की तुलना में काफी पीछे रहे। मौजूदा रोस्टर में अभी भी सबसे पुराने एक्टिव रेसलर के रूप में रैंडी काम कर रहे हैं।

#2&1 पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन जे उसो और जिमी उसो

youtube-cover
Ad

WWE इतिहास में रिकिशी ने अलग-अलग कैरेक्टर निभाकर खूब नाम कमाया। कुछ डरवाने किरदार भी उन्होंने निभाए लेकिन हमेशा सभी को एंटरटेन किया। साल 2015 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। रिकिशी के बेटे भी WWE में बहुत नाम कमा रहे हैं।

द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो) ने द ब्लडलाइन ग्रुप में रहकर पिछले चार साल बहुत अच्छा काम किया। ब्लडलाइन की सफलता के पीछे इन दोनों का तगड़ा हाथ रहा। सबसे बड़ी बात है कि 622 दिन तक उसोज़ टैग टीम चैंपियन रहे। जिमी उसो को अभी भी सिंगल्स स्टार के रूप में आगे बढ़ने के लिए बहुत मेहनत करनी है। उधर जे उसो सिंगल्स स्टार के रूप में जबरदस्त अंदाज में आगे बढ़ रहे हैं। कई जबरदस्त मुकाबले वो फैंस को दे चुके हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications