WWE में काम करना काफी ज्यादा मुश्किल है, यहां पर हर रेसलर की दूसरे रेसलर के साथ प्रतियोगिता रहती है। रेसलर्स को अनुशासन में रहना जरूरी है। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के पास हर एक सुपरस्टार का पूरा कंट्रोल है। उन्हें इस बात का बड़े अच्छे से अंदाजा है कि किस सुपरस्टार के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए।6 years ago today, Kevin Owens wins the NXT title from Sami Zayn. pic.twitter.com/7RMvOIDpuq— WrestlingWorldCC (@WrestlingWCC) February 11, 2021ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे SmackDown Elimination Chamber मैच का अंत हो सकता है: रोमन रेंस चीटिंग करते हुए मचाएंगे बवाल?WWE में सबसे अहम चीज़ है कि सुपरस्टार कंपनी के नियमों के अनुसार काम करें। साथ ही किसी भी नियम का उलंघन या विरोध न करें। अगर कोई ऐसा करता है तो उन्हें इससे नुकसान हो सकता है। विंस ने कई सारे रेसलर्स को बुरे बर्ताव के कारण पैसे फाइन किये है या फिर उन्हें सीधा घर ही भेज दिया है। हम बात करने वाले है 4 सुपरस्टार्स की जिन्हें विंस मैकमैहन ने अनुशासनहीनता के कारण घर भेज दिया।4 & 3- WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस और सैमी जेनKevin Owens stunned everyone except Sami Zayn at the end of Smackdown. You love to see it. pic.twitter.com/ykZXmN2Ceh— Fiending For Followers ‼️ (@Fiend4FolIows) February 13, 2021ओवेंस और सैमी को यूरोपियन टूर के दौरान घर भेज दिया गया था। दोनों को घर भेजने का सबसे बड़ा कारण अनुशासनहीनता था। वह यूरोपियन टूर के दौरान SmackDown के कुल 5 लाइव इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनके पास इसके लिए कोई खास कारण नहीं था, जिसकी वजह से WWE को उन्हें घर बिठाना पड़ा।ये भी पढ़ें:- WWE इतिहास में हुए सभी Elimination Chamber मैचों के विजेताओं की लिस्ट: जॉन सीना और रोमन रेंस का रिकॉर्ड क्या हैं?उन्होंने WWE का आदेश नहीं माना और WWE मैनेजमेंट के विरुद्ध जाकर SmackDown की टीवी टेपिंग्स में हिस्सा लिया, जब वह द न्यू डे के साथ फ़्यूड कर रहे थे। बाद में विंस ने उनपर सख्त कार्रवाई की और उन्हें कुछ समय के लिए रेसलिंग से आराम दिया गया। इस बात की जानकर प्रो रेसलिंग शीट ने दी थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।