4 WWE Superstars जो SummerSlam में अपने दुश्मनों से पुराना बदला पूरा करना चाहेंगे

WWE सुपरस्टार्स जो SummerSlam में पुराना बदला पूरा करना चाहेंगे
WWE सुपरस्टार्स जो SummerSlam में पुराना बदला पूरा करना चाहेंगे

SummerSlam: WWE SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट का बिल्ड-अप अब लगभग समाप्त हो चला है और सभी की नजरें धमाकेदार मुकाबलों पर टिकी होंगी, जिनमें कोई नया चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे, कोई टाइटल को रिटेन करना चाहेगा तो कोई अपनी पुरानी दुश्मनी को खत्म करना चाहेगा।

इस बीच कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी SummerSlam में परफॉर्म कर रहे होंगे, जो अपने दुश्मनों से पुराना बदला पूरा करना चाहेंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे, जो SummerSlam में पुराना बदला पूरा कर सकते हैं।

#)WWE SummerSlam में लोगन पॉल अपना बदला पूरा करना चाहेंगे

यूट्यूब स्टार लोगन पॉल पहली बार WWE में साल 2021 में नजर आए थे, लेकिन उन्होंने अपना पहला मैच WrestleMania 38 में लड़ा। जहां उन्होंने द मिज़ के साथ टीम बनाकर द मिस्टीरियोज़ पर बड़ी जीत हासिल की थी, लेकिन मैच के बाद मिज़ ने पॉल को धोखा देकर उनपर अटैक कर दिया था।

उसी अटैक का बदला पूरा करने के लिए पॉल वापस आए हैं और अब SummerSlam 2022 में उनके पास मिज़ को सबक सिखाने का मौका होगा। इस दौरान मिज़ को सिएम्पा का साथ मिलता आया है, इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि SummerSlam के मैच में उनकी क्या भूमिका रहने वाली है।

#)ब्रॉक लैसनर

आपको याद दिला दें कि ब्रॉक लैसनर WrestleMania 33 में गोल्डबर्ग को हराकर पहली बार WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे, जिसके बाद ये बेल्ट अगले 503 दिनों तक उनके पास रही। मगर उनके इस ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत रोमन रेंस ने SummerSlam 2018 में किया था।

अब रोमन रेंस भी कुछ ऐसी ही स्थिति में फंसे हैं, जिनका यूनिवर्सल टाइटल रन 690 दिनों के आंकड़े को भी पार कर चुका है और संयोग से 4 साल बाद SummerSlam में उनका सामना लैसनर से हो रहा है, जो अपना बदला पूरा करते हुए ट्राइबल चीफ के टाइटल रन का अंत अपने हाथों करना चाहेंगे।

#)रोंडा राउजी

रोंडा राउजी ने इस साल Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में वापसी की थी और विमेंस Royal Rumble विजेता भी बनीं। वो WrestleMania 38 में शार्लेट फ्लेयर को चैलेंज करते हुए SmackDown विमेंस चैंपियन नहीं बन पाईं, लेकिन WrestleMania Backlash में इस उपलब्धि को हासिल कर ही दम लिया था।

मगर करीब 2 महीने बाद ही वो लिव मॉर्गन के हाथों अपना टाइटल हार बैठीं, जिन्होंने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैशइन कर ये टाइटल अपने नाम किया था। मॉर्गन को इस समय जबरदस्त मोमेंटम हासिल है, लेकिन SummerSlam में रोंडा राउजी उनसे बदला लेने के इरादे से रिंग में उतरेंगी, इसलिए उन्हें सावधान रहने की जरूरत है।

#)बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर, WrestleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थीं। वहीं SummerSlam 2021 में उनका साशा के साथ मैच तय हो चुका था, लेकिन द बॉस के बाहर होने के बाद कार्मेला बाहर आईं। मगर उनपर बैकी लिंच ने अटैक कर ब्लेयर को चैलेंज किया और केवल 26 सेकंड में जीत दर्ज कर टाइटल अपने नाम कर लिया था।

उस चुनौती के लिए ब्लेयर तैयार नहीं थीं, इसलिए वो हार उनके लिए काफी चौंकाने वाली रही। अब ठीक एक साल बाद SummerSlam 2022 में वो एक बार फिर चैंपियन हैं और इस बार भी उनके सामने बैकी लिंच की चुनौती है। बियांका इस बार संभव ही पिछले साल SummerSlam की हार का बदला इसी इवेंट में पूरा करना चाहेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।