4 WWE Superstars जिन्होंने विलन के तौर पर सबसे ज्यादा खतरनाक प्रदर्शन किया

WWE में मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन हील सुपरस्टार्स
WWE में मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन हील सुपरस्टार्स

WWE समेत अन्य प्रो रेसलिंग प्रोमोशंस उस तरह की स्टोरीलाइंस को आधार बनाकर काम करते हैं, जिनमें फैंस को एक रेसलर हीरो और दूसरा विलन के रूप में नजर आए। प्रो रेसलिंग वर्ल्ड हीरो और विलन को क्रमशः बेबीफेस और हील होने की संज्ञा दी जाती है और स्टोरीलाइंस को उन्हीं के कैरेक्टर को ध्यान में रखकर रचा जाता है।

मगर एक अच्छा हील या बेबीफेस सुपरस्टार बनना बिल्कुल भी आसान नहीं है क्योंकि सुपरस्टार्स के लिए क्राउड से तालमेल बिठाना बहुत मुश्किल काम होता है। जिन रेसलर्स को क्राउड से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा होता है, उन्हें सफलता मिलने की अधिक संभावना होती है।

WWE के कई मौजूदा सुपरस्टार्स हैं, जो एक नेचुरल हील नजर आते हैं और अपने विलन किरदार में रहकर फैंस का खूब मनोरंजन करते आए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने हील किरदार में बहुत खतरनाक प्रदर्शन किया है।

#)WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर ने साल 2022 में एक हील सुपरस्टार के तौर पर अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था और थोड़े ही समय में वो कंपनी के टॉप सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। लैसनर की रेसलिंग स्किल्स और पॉल हेमन की प्रोमो स्किल्स के खतरनाक कॉम्बिनेशन ने लैसनर-हेमन की जोड़ी को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है।

चाहे लैसनर ने अपना अधिकांश करियर एक विलन के तौर पर गुजारा है, लेकिन हील होते हुए भी क्राउड हमेशा उन्हें जबरदस्त तरीके से चीयर करता आया है। अपने-अपने दौर के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार रहे जॉन सीना और रोमन रेंस के खिलाफ मैचों में क्राउड का लैसनर को चीयर करना दर्शाता है कि वो कितने बड़े ग्लोबल स्टार हैं।

अगर WrestleMania 30 में किसी और सुपरस्टार ने द अंडरटेकर की महान स्ट्रीक का अंत किया होता तो वो रेसलर अपने करियर में शायद कभी बेबीफेस नहीं बन पाता। मगर लैसनर का रुतबा ऐसा है कि उन्हें फैंस मौजूदा समय में बेबीफेस के तौर पर भी बहुत पसंद कर रहे हैं।

#)द मिज़

द मिज़ पिछले डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से WWE में काम कर रहे हैं और यहां उन्होंने अधिकांश समय एक हील सुपरस्टार के तौर पर बिताया है। हालांकि वो अपने करियर में 2 बार WWE चैंपियन बन चुके हैं, लेकिन हमेशा एक मिड-कार्ड रेसलर की भूमिका अदा करते आए हैं।

उनकी जॉन सीना, डॉल्फ जिगलर और शेन मैकमैहन समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार्स के साथ फ्यूड आइकॉनिक रही हैं और अपने नेचुरल हील कैरेक्टर की मदद से कई रेसलर्स को बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद कर चुके हैं। वो अपने हील कैरेक्टर और अपनी शानदार माइक स्किल्स के कॉम्बिनेशन से ना केवल खुद को बल्कि अन्य सुपरस्टार्स को भी मजबूत दिखाते आए हैं।

#)सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस, WWE के उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जो ना केवल हील बल्कि बेबीफेस के तौर पर भी खूब सफलता हासिल कर चुके हैं। मगर इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि उनका हील कैरेक्टर अधिक मनोरंजक साबित हुआ है। द शील्ड में मेंबर्स को धोखा देने से उनके विलन किरदार की शुरुआत हुई थी। उसके बाद वो हील कैरेक्टर में ऐज, रोमन रेंस और सिजेरो समेत कई नामी बेबीफेस सुपरस्टार्स के साथ मिलकर स्टोरीलाइंस को यादगार बना चुके हैं। वहीं इस समय भी उनका हील कैरेक्टर खतरनाक बना हुआ है।

#)रैंडी ऑर्टन

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि रैंडी ऑर्टन, WWE इतिहास के सबसे आइकॉनिक हील सुपरस्टार्स में से एक हैं। ऑर्टन एक ऐसा नाम है जो बहुत खराब स्थिति से भी किसी स्टोरीलाइन को दिलचस्प बनाने का काम करते आए हैं।

वो पिछले करीब 20 सालों से WWE में काम कर रहे हैं और आज भी उन्हें वैसा ही मोमेंटम हासिल है, जैसा उन्हें अपने करियर के चरम समय में प्राप्त हुआ करता था। द वाइपर अपनी स्टोरीलाइन को परफेक्ट तरीके से आगे बढ़ाते हैं, जिनके सैगमेंट्स और प्रोमो भी बहुत मनोरंजक होते हैं। यही सब चीज़ें उन्हें WWE इतिहास के सबसे खतरनाक हील सुपरस्टार्स में से एक बनाती हैं।

Quick Links