3- WWE सुपरस्टार्स जैक्सन राइकर & इलायस
![जैक्सन राइकर & इलायस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e465e-16196856163350-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e465e-16196856163350-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e465e-16196856163350-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e465e-16196856163350-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e465e-16196856163350-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e465e-16196856163350-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e465e-16196856163350-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/e465e-16196856163350-800.jpg 1920w)
जैक्सन राइकर को इलायस के साथ WWE में टैग टीम बनाए हुए काफी लंबा वक्त बीत चुका है लेकिन एक टैग टीम के रूप में इन दोनों सुपरस्टार्स की उतनी ज्यादा बेहतर बुकिंग नहीं की गई है। अब जबकि, एजे स्टाइल्स & ओमोस नए Raw टैग टीम चैंपियंस बने हैं इसलिए ये दोनों सुपरस्टार्स इस मौके का फायदा उठाना चाहेंगे।
इसलिए संभव है कि रेड ब्रांड में Raw टैग टीम चैंपियंस एजे स्टाइल्स & ओमोस के वापसी के बाद ये दोनों सुपरस्टार्स उन्हें चैलेंज कर सकते हैं। हालांकि, इन दोनों सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप मैच में मौका मिल भी जाता है तो इन दोनों सुपरस्टार्स के लिए वर्तमान चैंपियंस को हराना काफी मुश्किल होगा।
2- वाइकिंग रेडर्स
![वाइकिंग रेडर्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/68906-16196861747184-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/68906-16196861747184-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/68906-16196861747184-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/68906-16196861747184-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/68906-16196861747184-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/68906-16196861747184-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/68906-16196861747184-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/68906-16196861747184-800.jpg 1920w)
वाइकिंग रेडर्स ने WrestleMania 37 के बाद हुए Raw के जरिए WWE में लंबे समय बाद वापसी करते हुए सेड्रिक एलेक्जेंडर & शैल्टन बेंजामिन को हराया था। आपको बता दें, वाइकिंग रेडर्स को WWE के सबसे बेहतरीन टैग टीम्स में से एक माना जाता है और अतीत में ये दोनों सुपरस्टार्स Raw टैग टीम चैंपियंस रह चुके हैं।
इसलिए संभावना है कि एजे स्टाइल्स & ओमोस के वापसी के बाद यह टैग टीम टाइटल हासिल करने के लिए वर्तमान चैंपियन एजे स्टाइल्स & ओमोस को चैलेंज कर सकते हैं। वाइकिंग रेडर्स काफी ताकतवर सुपरस्टार्स हैं इसलिए मैच के दौरान ये दोनों एजे स्टाइल्स & ओमोस को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।