WWE रेसलर्स जिन्हें ट्रिपल एच ने बड़ा सुपरस्टार बनायाWWE में ऐसे कई रेसलर्स हैं जो पिछले कई दशकों से कंपनी से जुड़े रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम ट्रिपल एच (Triple H) का भी है, जो अभी कंपनी के COO हैं। उन्होंने साल 1995 में WWE को जॉइन किया था और पिछले ढाई दशक में कई ऐतिहासिक इवेंट्स का हिस्सा बने हैं और ढेरों उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं।उन्होंने अपने अनुभव के जरिए कई युवा रेसलर्स को बहुत बड़ा सुपरस्टार बनने में भी मदद की है। ये एक प्रो रेसलर के लिए सम्मान का विषय होता है कि उसे नई जनरेशन के सुपरस्टार्स को तैयार करने का मौका मिले। द गेम ने भी इस जिम्मेदारी को बहुत अच्छे ढंग से निभाया है।हालांकि अब उन पर ऑफिस वर्क बहुत ज्यादा बढ़ गया है, लेकिन अभी भी वो जरूरत पड़ने पर मैच लड़ने के लिए रिंग में उतरते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 4 रेसलर्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें ट्रिपल एच ने बहुत बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद की थी।सैथ रॉलिंस को WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनाया7 years ago today, The Authoritywith Mr.MITB @WWERollins interrupted @IAmJericho's "Highlight Reel" on #WWERaw. pic.twitter.com/uPoBy8gLip— Eddie | #FanAccount (@_Rollins_Utd) September 1, 2021WWE NXT के दिनों से ही साफ नजर आने लगा था कि सैथ रॉलिंस को ट्रिपल एच एक बड़ा सुपरस्टार बनाना चाहते हैं। इसी का नतीजा रहा कि रॉलिंस WWE इतिहास के सबसे पहले NXT चैंपियन बने थे। उसके कुछ समय बाद उनका द शील्ड के मेंबर के रूप में मेन रोस्टर डेब्यू हुआ।करीब 2 साल बाद रॉलिंस ने अपने साथियों डीन एंब्रोज और रोमन रेंस को धोखा देकर द शील्ड का अंत किया। इसी धोखे से उनके शानदार सिंगल्स करियर की शुरुआत हुई। उस समय द अथॉरिटी का गठन किया गया, जिसके जरिए रॉलिंस को कंपनी के टॉप हील सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया गया।#ROLLINSFOREVER 🖼: @_SkyHighRollins pic.twitter.com/sEy0aAtvOW— Seth Rollins (@WWERollins) August 18, 2021ट्रिपल एच पहले ऑफ-स्क्रीन रहकर रॉलिंस को मेंटोर कर रहे थे, लेकिन द अथॉरिटी के दिनों में द गेम ऑन-स्क्रीन भी उनका साथ निभा रहे थे। रॉलिंस को शुरू से ही ट्रिपल एच का साथ मिलता आया है। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में खुद रॉलिंस ने कहा था कि उन्हें शायद कभी ट्रिपल एच से अच्छा गुरु नहीं मिल सकता था।