Beautiful Stars Not Won Title WWE or AEW: WWE और AEW दुनिया के दो सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन है। ज्यादातर बड़े सुपरस्टार्स इन दोनों ही कंपनी में मौजूद हैं। चैंपियनशिप जीतना काफी बड़ी बात है और कई सारे स्टार्स को यह उपलब्धि इन दोनों ही कंपनी में हासिल करने का चांस मिला है। टोनी स्टॉर्म (Toni Storm), सराया (Saraya) समेत कई सारी विमेंस स्टार्स भी मौजूद हैं, जो दोनों ही कंपनी में चैंपियन रही हैं। कुछ स्टार्स दोनों प्रमोशन में टाइटल नहीं जीत पाई हैं। इस आर्टिकल में हम 5 खूबसूरत विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने WWE और AEW दोनों में अब तक कोई चैंपियनशिप नहीं जीती है।5- WWE और AEW दोनों जगहों पर डेओना पुर्राज़ो असफल रही हैं View this post on Instagram Instagram Postडेओना पुर्राज़ो TNA Wrestling की सबसे सफल विमेंस स्टार्स में से एक रही हैं। हालांकि, WWE और AEW दोनों ही जगह पर वो प्रभावित नहीं कर पाई हैं। डेओना बेहद खूबसूरत हैं और 2018 से 2020 तक फुल टाइम रेसलर के तौर पर उन्होंने WWE में काम किया लेकिन इसी बीच वो चैंपियनशिप नहीं जीत पाईं। WWE से रिलीज के बाद TNA में तीन साल काम करके उन्होंने दोबारा नाम बनाया। इसके बाद वो AEW का हिस्सा 2024 में बनीं लेकिन यहां अब तक उन्हें टाइटल जीतने का चांस नहीं मिला।4- मरीना शफीर WWE और AEW दोनों में छाप छोड़ने में असफल रहीं View this post on Instagram Instagram Postमरीना शफीर MMA एथलीट रही हैं और इसी वजह से जब उन्होंने रेसलिंग में कदम रखा, तो लगा था कि वो अपने खतरनाक अंदाज के कारण बड़ा नाम कमाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। WWE में उन्हें उतने मौके नहीं मिले और इसी कारण वो चैंपियन नहीं बन पाईं। दूसरी और AEW में मरीना ने 2021 में डेब्यू किया था और अभी भी वहां मौजूद हैं। इतने सालों में शफीर ऑल एलीट रेसलिंग में भी कोई चैंपियनशिप नहीं जीत पाई हैं। अभी इसके चांस कम लग रहे हैं, क्योंकि वो जॉन मोक्सली की मैनेजर की तरह काम करती हुई ज्यादा दिखाई दे रही हैं।3- रूबी सोहो WWE से जाने के बाद AEW में भी चैंपियन नहीं बन पाईं View this post on Instagram Instagram Postरूबी सोहो उर्फ रूबी रायट को फैंस जरूर जानते होंगे। वो हमेशा से अपनी शानदार रेसलिंग स्किल्स के कारण चर्चा का विषय बनी हैं लेकिन सफलता की सीढ़ी नहीं चढ़ पाई हैं। WWE में 2016 से 2021 तक रूबी ने काम किया और कुछ चैंपियनशिप मैच भी लड़े लेकिन टाइटल पर कब्जा नहीं कर पाईं। AEW में भी उनका यही हाल रहा। 2021 में AEW में उन्होंने कदम रखा और कई बार वो टाइटल मैचों का हिस्सा भी हैं लेकिन चैंपियनशिप नहीं जीत पाई हैं, जो एक निराशजनक चीज है।2- सेरेना डीब WWE और AEW में काफी सालों तक रही हैं View this post on Instagram Instagram Postसेरेना डीब ने WWE में काफी सालों तक काम किया। वो 2009 से 2010 और 2017 से 2020 के बीच WWE में नज़र आईं। हालांकि, सेरेना अच्छी स्किल्स होने के बावजूद कभी बतौर रेसलर वहां खुद को साबित नहीं कर पाईं। इसी वजह से WWE में वो चैंपियन नहीं बन पाईं। AEW में डीब को लगभग 5 साल होने वाले हैं लेकिन इतने सालों में वो इस कंपनी में भी चैंपियनशिप नहीं जीत पाईं। यह एक निराशाजनक चीज है।1- टे मेलो ने WWE और AEW दोनों में चैंपियनशिप नहीं जीती है View this post on Instagram Instagram Postटे मेलो को फैंस मुख्य रूप से टायनारा कॉन्टी नाम से जानते होंगे। वो काफी खूबसूरत हैं। उन्होंने WWE में 2016 से 2020 तक काम किया और वो मुख्य रूप से NXT में रहीं। वो अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाईं और इसी कारण उन्हें चैंपियन बनने का मौका नहीं मिला। उन्हें अप्रैल 2020 में रिलीज कर दिया। इसके बाद उन्होंने AEW में टे मेलो नाम से काम करते हुए काफी लोकप्रियता पाई। हालांकि, वो अब तक वहां पर भी चैंपियन नहीं बन पाई हैं। जनवरी 2023 के बाद से टे ने AEW में कोई मैच नहीं लड़ा है लेकिन वो अभी भी कॉन्ट्रैक्ट में हैं।