5 धमाकेदार तरीके जिनसे WWE मेंस Royal Rumble मैच का अंत हो सकता है

WWE Royal Rumble मैच में कुछ बड़े सुपरस्टार्स की जीत हो सकती है
WWE Royal Rumble मैच में कुछ बड़े सुपरस्टार्स की जीत हो सकती है

WWE Royal Rumble 2022 के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित है। कई सालों से इस इवेंट का आयोजन हो रहा है और यहां सबसे चर्चित मुकाबला रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच है। मेंस और विमेंस सुपरस्टार्स का Royal Rumble मैच होता है। इस मैच के विजेता को रेसलमेनिया (WrestleMania) में टॉप चैंपियनशिप के लिए मैच मिलता है। कई सारे सुपरस्टार्स का करियर इस मुकाबले द्वारा बदला है।

इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप जीतकर अपना बड़ा नाम बनाया है। पिछले कुछ सालों में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), बैकी लिंच, बियांका ब्लेयर और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को Royal Rumble मैच में जीत दर्ज करने से जबरदस्त तरीके से फायदा हुआ है। 2022 के मेंस Royal Rumble मैच के लिए फैंस सबसे ज्यादा उत्साहित हैं।

इस मैच के लिए WWE ने कई सारे नामों का ऐलान कर दिया है और कुछ सरप्राइज एंट्रेंट भी देखने को मिल सकते हैं। सभी के मन में सवाल होगा कि आखिर इस मैच का अंत किस तरीके से देखने को मिलेगा। WWE अलग-अलग तरीकों से मुकाबले का अंत करके फैंस को सरप्राइज कर सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2022 के मेंस Royal Rumble मैच को खत्म करने के 5 सबसे अच्छे तरीकों के बारे में बात करेंगे।

5- WWE Royal Rumble मैच में बिग ई की जीत हो

बिग ई को इस साल Royal Rumble मैच जीतने का फेवरेट माना जा रहा है। उनके चैंपियनशिप रन का अंत बढ़िया तरह से नहीं हुआ था और Raw में अभी वो सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं और इसी वजह से हर कोई उन्हें WrestleMania में टाइटल मैच लड़ते हुए देखना पसंद करेंगे।

इसी कारण WWE उन्हें Royal Rumble मैच जीतने के लिए बुक कर सकता है। बिग ई इस मुकाबले की शुरुआत में एंट्री कर सकते हैं और पूरे मुकाबले में सर्वाइव करते हुए अंत में बड़ी जीत दर्ज कर सकते हैं। बिग ई के लिए यह पल काफी ज्यादा यादगार और खास रहेगा। यहां से उनके पुश की एक बार फिर शुरुआत होगी।

4- ब्रॉक लैसनर मैच में एंट्री करते हुए जीत दर्ज करें

ब्रॉक लैसनर Royal Rumble में बॉबी लैश्ले के खिलाफ अपने WWE टाइटल को डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में उनकी जीत के काफी ज्यादा चांस हैं। हालांकि, अगर किसी तरह से उनकी हार होती है तो वो Royal Rumble मैच में एंट्री कर सकते हैं। ब्रॉक लैसनर मैच में आकर सभी को तबाह कर सकते हैं।

कोई उनकी एंट्री की उम्मीद नहीं कर रहा है। वो मैच में आकर लगातार कई एलिमिनेशन कर सकते हैं और फिर रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं। यहां से उनकी दुश्मनी फिर शुरू हो सकती है। अगर ब्रॉक की चैंपियनशिप मैच में हार का कारण रोमन रेंस बनते हैं तो फिर यह चीज़ संभव है।

3- ऑस्टिन थ्योरी की शॉकिंग जीत हो

ऑस्टिन थ्योरी Royal Rumble मैच में हिस्सा लेने वाले हैं। वो इस मैच में जरूर जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे क्योंकि इस समय उन्हें WWE द्वारा बढ़िया पुश मिल रहा है। थ्योरी पिछले कुछ समय से लगातार विंस मैकमैहन के साथ बैकस्टेज सैगमेंट्स में दिखाई दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि मैकमैहन को थ्योरी काफी पसंद है।

इसी वजह से उन्हें WWE द्वारा बड़ा पुश मिल सकता है। ऑस्टिन थ्योरी की जीत की कोई उम्मीद नहीं कर रहा है। विंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार को Royal Rumble मैच में जीत दर्ज करने के लिए बुक कर सकता है। फैंस इस चीज़ से सही मायने में काफी ज्यादा शॉक होंगे। पहले भी नए सुपरस्टार्स ने Royal Rumble मैचों में जीत हासिल की है।

2- एजे स्टाइल्स की Royal Rumble मैच में जीत हो

एजे स्टाइल्स को काफी समय से मेन इवेंट स्टोरीलाइन में जगह नहीं मिली है। वो WWE के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में से एक हैं। एजे स्टाइल्स को कुछ समय पहले ओमोस से अलग कर दिया गया था और इसके बाद से उन्हें बढ़िया तरह से पुश मिल रहा है। वो लगातार जीत दर्ज कर रहे हैं।

WWE उन्हें एक बार फिर सिंगल्स स्टार के रूप में बिल्ड कर रहा है। एजे स्टाइल्स Royal Rumble मैच में एंट्री करने वाले हैं और वो इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। स्टाइल्स जीत दर्ज करते हुए मेन इवेंट स्टोरीलाइन में एंट्री कर सकते हैं। फैंस उन्हें WrestleMania जैसे बड़े इवेंट में चैंपियन बनते हुए देखकर जरूर खुश होंगे।

1- रोमन रेंस सरप्राइज एंट्री करते हुए जीत हासिल करें

रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर काफी समय हो गया है। इसी वजह से कई फैंस का मानना है कि रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच में हार जाएंगे। इस मैच में उन्हें ब्रॉक लैसनर के कारण हार मिल सकती है। इसी वजह से वो लैसनर से बदला लेने का निर्णय ले सकते हैं।

वो Royal Rumble मैच के दौरान सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं। वो गुस्से में आ सकते हैं और कई सारे एलिमिनेशन करते हुए मैच में जीत दर्ज कर सकते हैं। साथ ही वो ब्रॉक को WWE टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं। रोमन रेंस की मैच में एंट्री और जीत फैंस को जरूर सरप्राइज करेगी।