#1 क्या लैसनर अब टाइटल की दौड़ से बाहर हैं?

समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर को हराकर सैथ रॉलिंस ने वो ही कारनामा करके दिखाया जोकि रोमन रेंस ने किया था। हालांकि इस बार रॉलिंस को ज़्यादा लो ब्लो का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा। मैच का अंत करने के लिए रॉलिंस ने लैसनर के मुंह पर ताबड़तोड़ लातें मारी और फिर कर्ब स्टॉम्प का इस्तेमाल करते हुए जीत हासिल की। लैसनर ने रेसलमनिया 35 में टाइटल गंवा दिया था लेकिन अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट इस्तेमाल करके फिर से टाइटल हासिल किया और अब एक बार फिर से वो टाइटल हार गए हैं।
क्या इसका मतलब ये समझा जाए कि लैसनर अब यहां से टाइटल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं? रॉलिंस और लैसनर की ये दुश्मनी अब काफी लंबी चल चुकी है और अब WWE ये नहीं चाहेगी कि ये टाइटल लैसनर और रॉलिंस के बीच ही झूलता रहे।
इसके बाद या तो लैसनर लंबे समय के लिए टीवी से गायब हो जाएंगे या फिर वो रॉलिंस के अलावा किसी अन्य रेसलर के साथ दुश्मनी लेंगे।