5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होने के बाद भी कंपनी छोड़ी

द रॉक और विंस मैकमैहन
द रॉक और विंस मैकमैहन

WWE पिछले कई दशकों से दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनी हुई है, जिसके शोज को दुनियाभर से लाखों-करोड़ों लोग देखते हैं। अधिकतर युवा प्रो रेसलर्स का सपना होता है कि वो एक ना एक दिन WWE में परफ़ॉर्म कर अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित करें।

ये भी सत्य है कि WWE में टॉप पर पहुंचने का सपना हर रेसलर का पूरा नहीं हो पाता। कड़ी चुनौतियों का सामना कर कोई टॉप सुपरस्टार्स में शामिल हो पाता है। ये हमेशा से देखा जाता रहा है कि कोई सुपरस्टार WWE के अधिकारियों से संबंध बिगड़ने के कारण कंपनी छोड़कर गया हो।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनका WWE से बाहर भी बिजनेस चल रहा है

ऐसा बहुत कम बार देखने को मिलता है जब किसी रेसलर ने अपने करियर की शुरुआत और अंत, दोनों ही WWE में रहकर किए हों। इस आर्टिकल में हम उन कुछ सुपरस्टार्स के नाम आपको बताने वाले हैं जिनके WWE छोड़ने के बाद भी कंपनी के साथ संबंध काफी अच्छे हैं।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

पूर्व WWE NXT चैंपियन कायरी सेन

इस लिस्ट में सबसे नए नामों में से एक कायरी सेन का है जिन्होंने करीब 3 साल तक NXT, रॉ और स्मैकडाउन में काम कर इसी साल जुलाई में WWE छोड़ने का निर्णय लिया था। 2017 में WWE को ज्वाइन करने के कुछ समय बाद ही कायरी सेन फैन फेवरेट सुपरस्टार बन चुकी थीं।

अपने करियर में उन्होंने NXT विमेंस चैंपियनशिप और असुका के साथ टीम बनाकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी। कॉन्ट्रैक्ट के समाप्त होने पर उनके WWE छोड़ने की खबरें साल 2019 में ही सामने आने लगी थीं और आखिरकार 2020 में वो खबरें पूरी तरह सच साबित हुईं।

कंपनी छोड़ने के बाद उन्होंने एक ट्वीट कर कहा था कि वो जापान में रहकर WWE के लिए एक ट्रेनर के तौर पर काम करने वाली हैं। जो इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि उन्होंने खराब संबंधों के कारण WWE नहीं छोड़ी है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस से जुड़ी 5 बातें जिन्हें अब फैंस भूल चुके हैं

ट्रिश स्ट्रेटस

ट्रिश स्ट्रेटस वैसे तो साल 2007 में रिटायर हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने अपना आखिरी मैच समरस्लैम 2019 में शार्लेट के खिलाफ लड़ा था, जिसमें उन्हें हार मिली। ट्रिश 7 बार की विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं।

उनके WWE अधिकारियों के साथ संबंध हमेशा से अच्छे रहे हैं, यही सबसे बड़ी वजह है कि कई साल पहले रिटायर होने के बाद भी वो समय-समय पर WWE में नजर आती रहती हैं।

द बैला ट्विंस

निकी और ब्री बैला ने पिछले 10 साल में WWE की विमेंस डिविजन को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले साल Total Divas के एक एपिसोड में दोनों बहनों ने WWE से अपनी रिटायरमेंट की पुष्टि की थी।

हाल में ब्री दूसरी बार और निकी पहली बार माँ बनी हैं। एक तरफ निकी गर्दन में चोट की समस्या से जूझ रही थीं, वहीं ब्री दोबारा रिंग में वापसी करने की इच्छुक नहीं थीं। यही कारण रहा कि उन्होंने रिटायर होने का फैसला लिया था।

क्रिस जैरिको

WWE और AEW के बीच चल रही जंग को देख इस बात पर भरोसा कर पाना थोड़ा कठिन है कि क्या वाकई में क्रिस जैरिको ने WWE अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध होते हुए भी कंपनी छोड़ने का फैसला लिया था।

सच्चाई ये है कि वो अपने करियर में कई बार WWE छोड़कर और कई बार वापस भी आ चुके हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके कंपनी के अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे नहीं थे।

द रॉक

द रॉक ने फिल्मी करियर बनाने के लिए WWE छोड़ने का फैसला लिया था और उनका ये फैसला पूर्णतः सही भी साबित हुआ। आज वो दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक बन चुके हैं।

हॉलीवुड में वो अभी तक करीब 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं और काफी व्यस्त कार्यक्रम के होने के बाद भी वो समय-समय पर WWE में वापसी करते रहे हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
App download animated image Get the free App now