WWE पूरी दुनिया में फेमस है। ढेरों सुपरस्टार्स WWE में काम करते हुए सफलता हासिल करने की कोशिश करते हैं। खैर, WWE काफी बड़ी कंपनी है और ऐसे में वो सुपरस्टार्स की कुछ चीज़ों पर पाबंदी लगाने की कोशिश करते हैं। दरअसल, कंपनी के पास कई सुपरस्टार्स के कैरेक्टर, लुक समेत मूव्स का मालिकाना हक रहता है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- 4 मिनट में ब्रॉक लैसनर को हराने वाले दिग्गज ने जिंदर महल को WWE में संभावित मैच के लिए ललकाराWWE ने कई मौकों पर बताया है कि कंपनी में मौजूद सुपरस्टार्स की चीज़ों पर WWE का अधिकार है। ऐसे में अगर कोई सुपरस्टार कंपनी से जाता है तो उसे काफी बदलाव करने पड़ते हैं। WWE में इस समय कई बड़े सुपरस्टार्स मौजूद है जो अपने नाम को WWE के बाहर उपयोग नहीं कर सकते हैं।5- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंसAcknowledge your Universal Champion.#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/HjVYYtb4Yl— WWE (@WWE) May 15, 2021रोमन रेंस सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की है। रोमन रेंस असल में Anoa'i परिवार के सदस्य है। दरअसल, इस परिवार से द उसोज़, द रॉक और उमागा भी आते हैं। असल में रोमन रेंस दिग्गज रेसलर सिका के बेटे हैं। 'रोमन रेंस' नाम का अधिकार असल में WWE के पास है। इसके बावजूद उनपर ये नाम काफी ज्यादा जचता है।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस, जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर समेत 20 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स और उन्होंने किससे शादी की?एक इंटरव्यू में द ट्राइबल चीफ ने इस चीज़ को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें रोमन नाम पसंद था लेकिन उन्हें एक अंतिम नाम की भी जरूरत थी। इस दौरान एक रेसलर के नाम से उन्हें अपने नाम की प्रेरणा मिली थी। रोमन कंपनी में हमेशा ही बनेंगे रहेंगे और रोमन रेंस शायद ही कभी WWE से बाहर जाकर अन्य जगहों पर रेसलिंग करें। रोमन रेंस के नाम के सारे राइट्स WWE के पास बने हुए हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।