WWE Fastlane 2018: पे-पर-व्यू में हुई 5 बड़ी गलतियां

Ent

रोड टू रैसलमेनिया के चलते स्मैकडाउन का अंतिम पीपीवी रैसलमेनिया से पहले हुआ। एजे स्टाइल्स ने अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नाकामुरा के साथ रैसलमेनिया में मैच पक्का किया। रॉयल रंबल की विजेता असुका ने शार्लेट को चैलेंज किया। एलेक्सा ब्लिस उनकी प्रतिद्वंदी नहीं रहेंगी। इसके अलावा रैंडी ऑर्टन ने बॉबी रूड को हराकर यूएस टाइटल अपने नाम किया।

Ad

देखा जाए तो पूरा शो ओके रहा लेकिन उतना अच्छा नहीं रहा। उम्मीद इस पीपीवी से कुछ ज्यादा थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस शो में कई गलतियां हुई। जीआईएफ के जरिए इन गलतियों का साफ पता चला। ये गलतियां नहीं भी हो सकती थी। लेकिन हर बार की तरह कोई ना कोई कमी रह गई।

आइए जानते है फास्टलेन में हुई 5 गलतियों के बारे में।

किकऑफ शो में गलतियां

WWE किकऑफ शो में सैम रॉबर्ट ने कई गलतियां की। सबसे पहली तो ये कि उन्हें ये नहीं पता था कि मैकमैहन फैमिली के सदस्यों में से कौन रौंडा राउजी के खिलाफ रैसलमेनिया में फाइट कर रहा हैं। दूसरा की उन्होंने जिगलर से सवाल पूछते हुए WWE की जगह WWF बोल दिया। इसके अलावा भी कई गलतियां उन्होंने यहां पर दर्शाइ। ये गलतियां छुपाने वाली भी नहीं थी। फैंस ने इसे तुरंत पकड़ लिया।

Ad

केविन डूने का नाम WWE प्रोग्रामिंग में नहीं आता हैंं। प्रोडक्शन में उनका नाम आता हैं। ये कहीं नहीं वहां फिट बैठते हैं। लेकिन बॉबी रूड और रैंडी ऑर्टन के मैच में कमेंटेटर बैरन सिक्टन ने उनका सीधा नाम ले लिया। बल्कि ऐसा नहीं होता है। उन्होंने सुपलैक्स के दौरान इनका नाम ले लिया। इससे कहीं ना कहीं सुपरस्टार की छवि पर असर पड़ता हैं।

Ad

कार्मेला के काफी करीब आया कैमरा

WWE में कैमरा का सबसे ज्यादा काम होता हैं। और अगर ये गड़बड़ हो जाए तो बांकि सब पीछे रह जाता हैं। लेकिन आज बहुत बड़ी गलती सामने आई। कार्मेला जब रिंग में खड़ी थी तो कैमरा इतना जूम हो गया ऐसा लगा जैसे कार्मेला के अंदर ही कैमरा घुस गया। पूरा सीन ने बुरी तरह हिल गया। ये बहुत बड़ी गलती थी।

Ad

जैसे तैसे रूबी रॉयट रोप पर गई

जब शार्लेट फ्लेयर ने रूबी रॉयट को अपने घुटने में मारकर गर्दन हाथ में फंसाकर रोप की तरफ पीछे से फेेंंका तो रूबी रायट पीछे ही रूक गई। इसके बाद वो रोप पर जाकर गिरी। इससे साफ पता चल रहा था कि ये खुद किया गया। ये कैमरे में कैद हो गया। फैंस ने जमकर इस मूव का मजाक बनाया।

Ad

बैल का जल्दी बज जाना

द उसोज और न्यू डे के मैच में ब्लजिन ब्रदर्स ने अटैक कर दिया। उन्होंने सबसे पहले उस पर अटैक किया जो मैच में था ही नहीं। बिग ई पर सबसे पहले इन्होंने अटैक कर दिया। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था। और जैसे ही अटैक किया उससे पहले बैल बजा दी गई।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications