5 बड़े सवाल जो द रॉक के WWE से 'रिटायरमेंट' लेने के बाद खड़े हो गए हैं

द रॉक
द रॉक

द रॉक ने बतौर फुल-टाइम रेसलर 1996 से 2003 तक डब्लू डब्लू ई (WWE) में कई उपलब्धियां हासिल की। द रॉक ऑल टाइम ग्रेट्स की सूची में भी शामिल हुए। इसके बाद अपने फ़िल्मी करियर पर ध्यान देने के चलते द रॉक ने लंबे समय के लिए WWE ब्रेक ले लिया। 2011 में इस दिग्गज रेसलर ने दोबारा रिंग में वापसी की और एक के बाद एक जॉन सीना के खिलाफ कई रेसलमेनिया इवेंट्स में रेसलिंग करी। साथ ही सीएम पंक के साथ भी द रॉक की दुश्मनी चलती रही। हाल ही में एक इंटरव्यू में द रॉक ने कहा था कि वो रेसलिंग से थोड़ा बहुत रिटायर हो गए हैं, क्योंकि उन्होंने वो सब हासिल किया जो उन्हें करना था।

ये भी पढ़ें: 5 पूर्व WWE रैसलर जो अब तक रैसलिंग कर रहे हैं

आधिकारिक तौर पर द रॉक ने अपना आखिरी मैच 2016 रेसलमेनिया 32 में लड़ा था। लेकिन अगर किसी बड़े मैच की बात करें तो द रॉक ने आखिरी बार कोई बड़ा मैच 2013 रेसलमेनिया 29 में जॉन सीना के खिलाफ लड़ा था।

कई बार ऐसे कयास भी लगाए गए कि द रॉक एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं और एक बड़ा मैच देखने को मिल सकता है लेकिन अब तक ऐसा हुआ नहीं है। आइये जानते हैं कौन-से हैं वो 5 बड़े सवाल जोकि द रॉक के WWE से रिटायर होने के बाद खड़े हो गए हैं।


#5 द रॉक क्यों हुए 'रिटायर'?

youtube-cover

द रॉक ने अपने चुपचाप से रिटायर हो जाने की बात बताते हुए ज़्यादा स्पष्टीकरण नहीं दिया। इतना कहने के बाद द रॉक ने अपने जीवन में रेसलिंग की एहमियत के बारे में बताना शुरू कर दिया और ये बताया कि रेसलिंग के कारण उन्हें ज़िन्दगी में क्या कुछ मिला है।

भले ही WWE दिग्गज द रॉक ने रिटायर होने का कोई कारण ना बताया हो लेकिन इस बात को साफ़ समझा जा सकता है कि द रॉक ने अपने शेड्यूल के चलते 'रिटायरमेंट' लिया है। कई फिल्मों में द रॉक बतौर प्रोड्यूसर और कई में बतौर एक्टर काम कर रहे हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 क्या सचमुच 'रिटायर' हो गए द रॉक?

youtube-cover

जब भी कोई WWE सुपरस्टार रिटायर होता है तो एक चीज़ जिसकी संभावना सबसे ज़्यादा रहती है वो होती है उन्हीं सुपरस्टार्स की वापसी। मिसाल के तौर पर शॉन माइकल्स को ले लीजिये। लगभग एक दशक तक माइकल्स यही कहते रहे की वो रिटायरमेंट से वापस नहीं आएंगे लेकिन पिछले साल सऊदी अरब में रिंग में वापस उतरे।

अब अगर द रॉक की बात करें तो ये विश्वास करना मुश्किल है कि विंस मैकमैहन ने द रॉक को आसानी से रिटायरमेंट लेने दी हो और वो भी तब जब भविष्य में उनके और ट्रिपल एच के मैच अटकलें लगाई जा रही थी। और साथ ही द रॉक और रोमन रेंस के ड्रीम मैच की चर्चा भी चल रही थी।

फिलहाल के लिए तो सभी को यकीन करना होगा कि द रॉक रिटायर हो गए हैं लेकिन संदेह की सुई अब भी इस सवाल पर अटकी है कि "क्या द रॉक सचमुच रिटायर हुए हैं?"।

#3 हॉल ऑफ फेम में कब शामिल होंगे द रॉक?

youtube-cover

पांच दिग्गज जो पिछले कुछ समय में हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए उनके नाम हैं: रैंडी सैवेज (2015), स्टिंग (2016), कर्ट एंगल (2017), गोल्डबर्ग (2018) और DX (2019)।

2020 में हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए बतिस्ता सबसे पहले नंबर के दावेदार लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले जैसे समीकरण स्टिंग और गोल्डबर्ग के लिए बने थे कुछ वैसे ही समीकरण बतिस्ता के लिए बने हुए हैं। ऐसे में ये सवाल अहम हो जाता है कि द रॉक को हॉल ऑफ फेम में कब शामिल किया जाएगा और क्या उन्हें वैसा ही सम्मान दिया जाएगा जैसा कि बाकी दिग्गजों को दिया गया।

ये सवाल भी अहम है कि इस बात को जानते हुए कि द रॉक वापसी कर सकते हैं क्या WWE उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का फैसला लेगा या कुछ सालों का और इंतज़ार करेगा।

#2 क्या द रॉक WWE में नज़र आते रहेंगे?

youtube-cover

2013 में जॉन सीना के खिलाफ अपना आखिरी बड़ा मैच लड़ने के बाद से द रॉक कई मौकों पर WWE में दिखाई दिए हैं। साथ ही एक बात को बिलकुल नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता कि द रॉक जैसे कद का रेसलर जोकि एक बड़ा परफॉर्मर है वो समय मिलने पर WWE में ख़ास मौकों पर नज़र आ सकता है।

हाल ही में हमने देखा कि स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, हल्क होगन, रिक फ्लेयर ने रॉ रीयूनियन में वापसी की और जनता ने उनकी स्पेशल एंट्री को हाथोंहाथ लिया। ऐसे में बहुत हद तक संभव है कि 'द ग्रेट वन' को भी WWE इसी रूप में इस्तेमाल करे और ख़ास मौकों पर द रॉक फैंस के सामने हाज़िर हो जाएं।

साथ ही एक वेबसाइट के अनुसार WWE अक्टूबर में पहली बार FOX पर प्रसारित होने वाले स्मैकडाउन लाइव के एपिसोड में द रॉक को बुला सकता है।

#1 इस 'रिटायरमेंट' से रोमन रेंस के लिए क्या मायने हैं?

youtube-cover

भले ही पहली बार में ये सवाल किसी के दिमाग में ना आया हो लेकिन द रॉक के अपनी रिटायरमेंट वाले कमेंट के बाद ये सवाल काफी अहम हो जाता है कि क्या रोमन रेंस और द रॉक के बीच जिस ड्रीम मैच के होने की उम्मीद की जा रही थी वो अब नहीं होगा।

पिछले कुछ सालों में जब भी रोमन रेंस या द रॉक ने इंटरव्यू दिए तो इस बात को साफ़ किया दोनों रेसलर एक दूसरे को एक प्रतिद्वंदी के रूप में देखते हैं और रेसलमेनिया में आमने सामने होना चाहते हैं। ऐसा लगने भी लगा था कि आने वाले सालों में दोनों आमने सामने होंगे।

अब शायद इन उम्मीदों पर विराम लग जाए। अगर रोमन रेंस के नज़रिये से देखा जाए तो द रॉक जैसे सुपरस्टार के साथ एक मैच उनके WWE करियर को पहले से भी ज़्यादा ऊँचाई की पर लेकर जा सकता था।