#4 विंस मैकमैहन मौजूदा हालातों को देखते हुए सुपरस्टार शेक अप की घोषणा कर दे
इस बात में कोई शक नहीं है कि इस समय WWE की रेटिंग्स को काफी नुकसान हो रहा है। काफी समय से कंपनी ऐसी चीज़ें कर रही हैं जिन्हें फैंस बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।
इस समय रॉ में ज्यादा बड़े रैसलर्स नहीं हैं और ऐसे में अगर सुपरस्टार शेक अप होता है तो काफी अच्छा होगा।
ऐसा हो सकता है कि एजे स्टाइल्स को रॉ ब्रांड में लाया जाए। सुपरस्टार शेक अप से कई रैसलर्स का करियर भी काफी अच्छा बन सकता है।
ऐसा भी हो सकता है कि बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर को रॉ में लाया जाए ताकि उनकी दुश्मनी रोंडा राउजी के साथ हो सके। अगर रॉ में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो फैंस काफी खुश होंगे। इससे WWE को एक बार फिर रेटिंग्स में फायदा हो सकता है।