पिछले हफ्ते हुए मंडे नाइट रॉ के धमाकेदार एपिसोड के बाद फैंस को इस हफ्ते भी होने वाले रॉ के एपिसोड से काफी उम्मीदे होंगी। रॉयल रंबल पीपीवी से पहले होने वाली रॉ के लिए WWE कई बड़ी चीजें प्लान कर रही है। WWE चाहेगी कि इस हफ्ते के रॉ के एपिसोड के शानदार बनाया जाए और फैंस को रॉयल रंबल पीपीवी देखने के लिए मजबूर किया जाए।
अक्सर हमें पीपीवी के पहले होने वाले गो-होम शो में कई बड़ी चीजें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा पीपीवी के लिए बिल्डअप देखने को भी मिलता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि इस हफ्ते होने वाली रॉ काफी शानदार हो सकती है।
इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं, उन 5 बड़ी चीजों पर जो WWE इस हफ्ते होने वाली रॉ के लिए प्लान कर रहा है।
साशा बैंक्स और बेली गैंग बनाकर रोंडा राउज़ी की जमकर पिटाई कर सकती हैं
![This has to happen](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/7ae9e-15479644039460-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/7ae9e-15479644039460-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/7ae9e-15479644039460-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/7ae9e-15479644039460-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/7ae9e-15479644039460-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/7ae9e-15479644039460-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/7ae9e-15479644039460-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/7ae9e-15479644039460-800.jpg 1920w)
पिछले हफ्ते हुए रॉ के एपिसोड में साशा बैंक्स और रोंडा राउज़ी के बीच शब्दों के जरिए गहमगहमी देखने को मिली थी। इसके बाद से दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबले की अफवाह चलनी शुरू हो गई थी। लेकिन इस बात की संभावना काफी कम है कि दोनों सुपरस्टार्स वन-ऑन-वन मुकाबले में नज़र आएं।
इस हफ्ते होने वाली रॉ में विंस मैकमैहन शायद चौंकाने वाला फैसला लेकर एक टैग टीम मुकाबले की घोषणा करें, जिसमें साशा बैंक्स और बेली टीम अप होकर रोंडा राउज़ी की बुरी तरह से पिटाई कर सकती हैं।
Get WWE News in Hindi here
हाथापाई करने के बाद स्ट्रोमैन को गिरफ्तार करवा देंगे विंस मैकमैहन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/47a36-15479650059355-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/47a36-15479650059355-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/47a36-15479650059355-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/47a36-15479650059355-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/47a36-15479650059355-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/47a36-15479650059355-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/47a36-15479650059355-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/47a36-15479650059355-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते मंडे नाइट के रॉ के एपिसोड में ब्रॉन स्ट्रोमैन एक बार फिर अपने खतरनाक अवतार में नज़र आ सकते हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने विंस मैकमैहन की गाड़ी तोड़ दी थी, जिसके बाद विंस मैकमैहन ने उन्हें यूनिवर्सल टाइटल पिक्चर से बाहर कर दिया।
इस स्टोरी में बैरन कॉर्बिन भी अहम रोल निभा रहे हैं। बैरन कॉर्बिन हर मौके पर स्ट्रोमैन को उकसाते हुए नज़र आ रहे हैं जिसके बाद स्ट्रोमैन उन पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ते हैं। इस हफ्ते भी स्ट्रोमैन, बैरन पर हमला कर सकते हैं जिसके बाद विंस मैकमैहन, बैरन कॉर्बिन को बचाने के लिए स्ट्रोमैन को गिरफ्तार करवा सकते हैं।
डीमन किंग के रूप में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ नज़र आ सकते हैं फिन बैलर
![Will the Beast believe in Balor?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1f5ff-15479655968643-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1f5ff-15479655968643-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1f5ff-15479655968643-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1f5ff-15479655968643-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1f5ff-15479655968643-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1f5ff-15479655968643-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1f5ff-15479655968643-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/1f5ff-15479655968643-800.jpg 1920w)
पिछले हफ्ते रॉ के एपिसोड में फैटल 4 वे मैच जीतने के बाद फिन बैलर अब रॉयल रंबल में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मुकाबला करते नज़र आएंगे। इस हफ्ते के एपिसोड में फिन बैलर डीमन किंग के रूप में वापसी कर लैसनर का सामना कर सकते हैं।
इस बात की काफी संभावना है कि डीमन किंग और लैसनर एक दूसरे पर हमला कर सकते हैं ताकि रॉयल रंबल पीपीवी में होने वाले इनके मुकाबले के लिए फैंस में थोड़ी दिलचस्पी और बढ़ जाए।
बॉबी लैश्ले के इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के जश्न मनाने में दखल डालेंगे EC3
![Will EC3 make a solid impression?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b1fb2-15479681985679-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b1fb2-15479681985679-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b1fb2-15479681985679-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b1fb2-15479681985679-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b1fb2-15479681985679-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b1fb2-15479681985679-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b1fb2-15479681985679-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/b1fb2-15479681985679-800.jpg 1920w)
पिछले हफ्ते इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के बाद बॉबी लैश्ले इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में जश्न मनाते हुए नज़र आ सकते हैं। उनके जश्म मनाने के दौरान EC3 दखल दे सकते हैं जिसके बाद रोस्टर में एक नई दुश्मनी की शुरूआत हो सकती है।
वैसे भी फैंस पिछले काफी समय से इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के लिए फ्रेश फ्यूड का इंतजार कर रहे हैं। अगर EC3 रॉ के एपिसोड में लैश्ले के जश्न के दौरान दखल देते हैं तो आने वाला कुछ हफ्तों में फैंस को लैश्ले बनाम EC3 के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।
ड्रू मैकइंटायर का रूथलेस एग्रेशन
![The Scottish Sensation could be the difference](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c9a51-15479690147371-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c9a51-15479690147371-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c9a51-15479690147371-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c9a51-15479690147371-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c9a51-15479690147371-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c9a51-15479690147371-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c9a51-15479690147371-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/c9a51-15479690147371-800.jpg 1920w)
रॉयल रंबल से पहले होने जा रही आखिरी रॉ में WWE हर वह चीज करना चाहेगा, जो फैंस को रंबल पीपीवी की ओर खींच लाए। इस हफ्ते फैंस को ड्रू मैकइंटायर का रूथलेस एग्रेशन देखने को मिल सकता है और इसकी सबसे बड़ी वजह विंस मैकमैहन हैं जो कि लगातार ड्रू मैकइंटायर को पुश देना चाहते हैं।
मैकइंटायर मंडे नाइट रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड में कई सुपरस्टार्स के साथ रिंग में मुकाबला करते हुए और आखिर में जीत हासिल करते हुए देखे जा सकते हैं। एक फैन होने के नाते हम रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लेखक: रिमिका सैनी, अनुवादक: अंकित कुमार