पिछले साल की तरह इस साल भी WWE ने WrestleMania खत्म होने के बाद अपने सुपरस्टार्स को रिलीज करने का फैसला किया है। हालांकि, पिछले साल WWE को कोरोना महामारी की वजह से अपना बजट कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में अपने सुपरस्टार्स और कर्मचारियों को रिलीज करने का फैसला किया था। इस साल WWE ने अभी तक 10 सुपरस्टार्स को रिलीज करने का फैसला किया और इस लिस्ट में समोआ जो जैसे बड़े स्टार का नाम भी शामिल है।
आपको बता दें, समोआ जो के रिलीज की खबर सुनकर फैंस हैरान रह गए थे और वे कंपनी के इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। WWE द्वारा हाल ही में रिलीज किये सुपरस्टार्स के साथ कई अजीब बातें जुड़ी हुई है और इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 अजीब बातों का जिक्र करने वाले हैं।
5- WWE वित्तीय रूप से मजबूत होने के बाद भी अपने बजट में कटौती कर रही है
![जॉन लॉरिनेटिस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0d240-16185662465211-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0d240-16185662465211-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0d240-16185662465211-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0d240-16185662465211-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0d240-16185662465211-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0d240-16185662465211-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0d240-16185662465211-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/0d240-16185662465211-800.jpg 1920w)
Fightful Select के सीन रॉस की माने तो हेड ऑफ टैलेंट रिलेशंस जॉन लॉरिनेटिस टैलेंट्स को कॉल करके उनके रिलीज का कारण बजट में कटौती को बता रहे हैं। पिछले साल भी कंपनी ने टैलेंट्स को रिलीज करने का यही कारण बताया था। हालांकि, टिकट की बिक्री न होने की वजह से WWE के राजस्व में काफी कमी आई है लेकिन इसके साथ ही कंपनी को कई नए जगह से आमदनी आने लगी है।
ये भी पढ़ें: WWE के बाहर 5 बेहतरीन प्रतिदंद्वी जिनके खिलाफ समोआ जो मैच लड़ सकते हैं
इसके अलावा WWE को FOX से SmackDown के लिए बहुत बड़ी डील मिली थी और हाल ही में Peacock के साथ किये गए नए डील की वैल्यू 1 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। यह इस बात का संकेत है कि WWE टिकट की ब्रिकी न होने की वजह से भी काफी कमाई कर रही है। इसलिए WWE का बजट में कमी करके टैलेंट्स को रिलीज करते हुए देखना काफी अजीब है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
4- कंट्रोवर्सी करने के बावजूद भी जैक्सन राइकर WWE में बने हुए हैं
![द फॉरगॉटेन संस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d269a-16185668415729-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d269a-16185668415729-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d269a-16185668415729-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d269a-16185668415729-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d269a-16185668415729-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d269a-16185668415729-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d269a-16185668415729-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/d269a-16185668415729-800.jpg 1920w)
द फॉरगॉटेन संस ने WrestleMania 36 के बाद WWE मेन रोस्टर में डेब्यू करके न्यू डे के साथ फ्यूड की शुरूआत की थी। यह फॉरगॉटेन संस के लिए काफी शानदार शुरूआत थी, हालांकि, इस टीम के जैक्सन राइकर गलत टाइम पर डॉनल्ड ट्रंप पर एक ट्वीट करके कंट्रोवर्सी में फंस गए।
इसके बाद इस टीम को टेलीविजन से हटा गया और वर्तमान समय में इस टीम के स्टीव कटलर और वैश्ले ब्लेक कंपनी से रिलीज कर दिया गया है। वहीं, जैक्सन राइकर काफी बड़ी कंट्रोवर्सी खड़ी करने के बाद कंपनी का हिस्सा बने हुए हैं और यह काफी अजीब बात है।
3- दो टॉप विमेंस स्टार्स को WWE द्वारा रिलीज करना
![पेय्टन रॉयस और बिली के](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3989c-16185672169832-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3989c-16185672169832-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3989c-16185672169832-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3989c-16185672169832-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3989c-16185672169832-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3989c-16185672169832-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3989c-16185672169832-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/3989c-16185672169832-800.jpg 1920w)
बिली के और पेय्टन रॉयस अपने रेसलिंग करियर के शुरूआत से ही टैग टीम के रूप में काम कर रही थी। हालांकि, यह टीम WrestleMania 35 में नई विमेंस टैग टीम चैंपियंस बनी थी लेकिन WWE में इस टीम को सही तरह हैंडल नहीं किया गया।
WWE ने ड्राफ्ट में इस टीम को अलग करके बहुत बड़ी गलती की थी और अब इस टीम को रिलीज भी कर दिया गया है। इस वक्त पेय्टन रॉयस 28 साल जबकि बिली के 31 साल की हैं। देखा जाए तो ये दोनों सुपरस्टार्स इस वक्त अपने करियर के शिखर पर हैं इसलिए इन दोनों सुपरस्टार्स को रिलीज किया जाना समझ के बाहर है।
2- WWE से समोआ जो को रिलीज करना
![समोआ जो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/a42ca-16185675252638-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/a42ca-16185675252638-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/a42ca-16185675252638-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/a42ca-16185675252638-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/a42ca-16185675252638-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/a42ca-16185675252638-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/a42ca-16185675252638-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/a42ca-16185675252638-800.jpg 1920w)
समोआ जो इन रिंग टैलेंट के रूप में WWE के लिए काफी उपयोगी हुए थे। यही नहीं, कंकशन का शिकार होने के बाद भी वह कमेंटेटर के रूप में WWE को अपनी सेवाएं देते रहें। इसलिए उनका रिलीज किया जाना काफी अजीब फैसला लगता है।
हालांकि, रिपोर्ट्स की माने तो रिंग में वापसी को लेकर समोआ जो का WWE के साथ मतभेद हो गया था। कंपनी कंकशन प्रोटोकॉल्स की वजह से समोआ की रिंग में वापसी नहीं कराना चाहती थी और शायद यही चीज उनके रिलीज की वजह बनी।
1- WWE ने पिछले साल भी कुछ ऐसा ही किया था
![विंस मैकमैहन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1cb03-16185678416991-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1cb03-16185678416991-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1cb03-16185678416991-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1cb03-16185678416991-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1cb03-16185678416991-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1cb03-16185678416991-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1cb03-16185678416991-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/04/1cb03-16185678416991-800.jpg 1920w)
पिछले कुछ दशक में WWE में 15 अप्रैल का दिन काफी बुरा दिन बन गया था और आपको बता दें, पिछले साल इसी दिन WWE ने बड़ी संख्या में सुपरस्टार्स और कर्मचारियों को रिलीज करके करीब 32 मिलियन डॉलर बचाए थे। कईयों का मानना है कि अगर WWE अपने कर्मचारियों को रिलीज करने के बजाए उनके सैलरी में कटौती करती तो फिर भी उन्हें फायदा ही होता।
पिछले साल की तरह WWE ने इस साल भी 15 अप्रैल को टैलेंट्स को रिलीज करने का फैसला किया और यह काफी डराने वाली बात है। क्या कंपनी ने इस चीज के जरिए संकेत देने की कोशिश की है कि वह हर साल 15 अप्रैल को बड़ी संख्या में अपने टैलेंट्स को रिलीज करेगी?