WWE ने हाल ही में अपने 10 सुपरस्टार्स की रिलीज की घोषणा करके सभी को चौंका दिया और WWE द्वारा रिलीज किये गए सभी सुपरस्टार्स में समोआ जो (Samoa Joe) का नाम प्रमुख है। पिछले साल भी WrestleMania के बाद कंपनी ने बड़ी संख्या में अपने सुपरस्टार्स को रिलीज किया था।
ये भी पढ़ें: WWE के बाहर 5 बेहतरीन प्रतिदंद्वी जिनके खिलाफ समोआ जो मैच लड़ सकते हैं
यह देखना रोचक होगा कि ये सभी 10 सुपरस्टार्स आने वाले समय में किस रेसलिंग प्रमोशन में कम्पीट करते हुए दिखाई देंगे। इस आर्टिकल में हम WWE द्वारा रिलीज किये गए सभी 10 सुपरस्टार्स के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
1- पूर्व WWE सुपरस्टार वैश्ले ब्लेक

वैश्ले ब्लेक ने साल 2013 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और आपको बता दें, वह NXT में अपने करियर के दौरान बडी मर्फी के साथ मिलकर एक मौके पर टैग टीम चैंपियनशिप जीत चुके थे। इसके बाद उन्होंने स्टीव कटलर, जैक्सन राइकर के साथ मिलकर फॉरगॉटेन संस का निर्माण किया।
ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: शेमस से प्रेरणा लेकर बड़ा सुपरस्टार है वापसी को तैयार, द अंडरटेकर को कंपनी में नया रोल चाहिए?
फॉरगॉटेन संस मेन रोस्टर में भी नजर आए थे लेकिन कंट्रोवर्सी की वजह से इस टीम को टेलीविजन से हटा दिया गया था। WWE ने इस टीम के स्टीव कटलर को पहले ही रिलीज कर दिया था और अब ब्लेक भी रिलीज किये जा चुके हैं। हालांकि, जैक्सन राइकर अभी भी रेड ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं।
2- टकर

टकर ने साल 2013 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और इसके बाद उन्होंने ओटिस के साथ मिलकर हैवी मशीनरी नाम की टीम बना ली थी। इसके बाद इस टीम को 2019 में मेन रोस्टर में भेज दिया गया। मेन रोस्टर में आने के बाद ओटिस लोकप्रिय हो गए लेकिन टकर को ज्यादा सफलता नहीं मिली।
इसके बाद 2020 WWE ड्राफ्ट में इस टीम को अलग कर दिया गया। वहीं, Hell in a Cell 2020 पीपीवी में टकर ने दखल देकर ओटिस को मनी इन द बैंक ब्रीफकेस मिज के हाथों हराकर टीम का पूरी तरह अंत कर दिया।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
3 & 4- पूर्व WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस द आइकॉनिक्स (बिली के & पेय्टन रॉयस)

द आइकॉनिक्स ने अक्टूबर 2016 में WWE NXT टेलीविजन पर अपना डेब्यू किया था और साल 2018 में उन्होंने SmackDown में डेब्यू किया। इसके बाद इस टीम ने WrestleMania 35 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया था।
2020 WWE ड्राफ्ट में जब इस टीम को अलग कर दिया गया तो ऐसा लगा कि इन दोनों सुपरस्टार्स को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और आखिरकार, पेय्टन रॉयस और बिली के को रिलीज कर दिया गया।
5- चेल्सी ग्रीन

चेल्सी ग्रीन ने साल 2018 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। आपको बता दें, NXT में पहले ही मैच में चेल्सी की कलाई टूट गई थी। यही नहीं, चेल्सी ग्रीन ने SmackDown में भी अपने डेब्यू मैच में अपनी कलाई तुड़वा ली थी।
आपको बता दें, ग्रीन ने नंवबर 2020 में WWE के साथ नया 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। हालांकि, यह कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से पहले ही चेल्सी ग्रीन को रिलीज कर दिया गया है।
6- पूर्व WWE सुपरस्टार मोजो राउली

मोजो राउली ने साल 2012 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और उनका NXT करियर ठीक-ठाक रहा था। इसके बाद साल 2016 में हुए WWE ड्राफ्ट के जरिए मोजो को मेन रोस्टर में जगह मिली। मोजो राउली के करियर की सबसे बड़ी जीत WrestleMania 33 में आई थी।
आपको बता दें, मोजो ने इस शो में रॉब ग्रोंकोवस्कि की मदद से आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच जीता था। इसके अलावा अपने WWE करियर के दौरान वह 7 बार के 24/7 चैंपियन रह चुके हैं।
7- मिकी जेम्स

मिकी जेम्स ने साल 2005 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और आपको बता दें, WWE में उनका दो कार्यकाल रहा है। साल 2010 में WWE द्वारा रिलीज किये जाने के बाद साल 2016 में मिकी जेम्स ने एक बार फिर वापसी की।
आपको बता दें, मिकी जेम्स अपने करियर के दौरान 6 बार की विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। यही नहीं, एक ऐसा मौका भी देखने को मिला था जहां वह एक साथ ही विमेंस चैंपियन और डिवाज चैंपियन बनी थी।
8- पूर्व WWE सुपरस्टार कलिस्टो

साल 2013 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद कलिस्टो ने साल 2014 में सिनकारा के साथ मिलकर NXT टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इसके बाद साल 2015 में कलिस्टो को मेन रोस्टर में भेज दिया गया था।
ये भी पढ़ें: 3 फ्री एजेंट्स जो WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं और 3 जो AEW में जा सकते हैं
मेन रोस्टर में आने के बाद कलिस्टो दो मौकों पर यूएस चैंपियनशिप और 1 मौके पर क्रूजरवेट चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहे थे।
9- बो डैलस

ब्रे वायट के भाई बो डैलस का NXT करियर काफी शानदार रहा था और आपको बता दें, बो डैलस ने साल 2008 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। आपको बता दें, बो डैलस अपने करियर में NXT चैंपियन और कर्टिस एक्सल के साथ Raw टैग टीम चैंपियंस रह चुके हैं।
यही नहीं, अपने WWE करियर के दौरान बो डैलस 24/7 चैंपियन रह चुके हैं। हालांकि, बो डैलस को NXT की तरह मेन रोस्टर में उतने मौके नहीं मिले।
10- पूर्व WWE सुपरस्टार समोआ जो

समोआ जो ने साल 2015 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद NXT ब्रांड ज्वाइन किया था। आपको बता दें, जो ने अपने NXT रन के दौरान रोस्टर को डोमिनेंट किया था और वह दो मौकों पर NXT चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहे थे। यही नहीं, वह फिन बैलर के साथ मिलकर डस्टी रोड्स क्लासिक टैग टीम टूर्नामेंट भी जीतने में कामयाब रहे थे। इसके बाद जो ने जनवरी 2017 में Raw के एक एपिसोड के दौरान अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था।
अपने मेन रोस्टर करियर के दौरान समोआ जो दो मौकों पर यूएस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में कामयाब रहे थे। हालांकि, पिछले एक साल से समोआ जो चोट के कारण एक्शन से दूर थे और इस दौरान वह Raw कमेंट्री टीम का हिस्सा हुआ करते थे। अब जबकि, समोआ जो को WWE द्वारा रिलीज किया जा चुका है, यह देखना रोचक होगा कि 90 दिन का नो कम्पीट क्लॉज खत्म होने के बाद वह किस रेसलिंग प्रमोशन के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का फैसला करते हैं।