ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे प्रसिद्ध स्टार है। वह अकेले दम पर बड़ी संख्या में फैंस को आकर्षित कर सकते हैं। द बीस्ट जब भी रॉ में आते हैं तो व्यूअरशिप में उछाल आता है। द बीस्ट ने 2000 के दशक में डेब्यू किया था और जल्द ही वह टॉप स्टार बन गए।
लैसनर ने रेसलमेनिया में कई सारे दिग्गजों का सामना किया है। उन्होंने "साल के सबसे बड़े इवेंट" में द अंडरटेकर, ट्रिपल एच, गोल्डबर्ग और रोमन रेंस जैसे बड़े स्टार्स का सामना किया है और इन्हें हराया है। द बीस्ट हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं और सही मायने में वह अच्छे मैच देने में सक्षम है।
ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WrestleMania 36 से पहले वापसी कर सकते है
रेसलमेनिया 36 में उनका सामना ड्रू मैकइंटायर से होगा और वह यहां अपनी WWE टाइटल डिफेंड करेंगे। खैर, ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया में कुछ अच्छे और यादगार मैच दिए हैं। इसके अलावा उनके कुछ निराशाजनक मुकाबले भी रहे हैं।
इसलिए हम ब्रॉक लैसनर के 5 अंतिम रेसलमेनिया मैचों की अच्छे और बुरे मुकाबलों के हिसाब से रैंकिंग करने वाले हैं।
#5 ब्रॉक लैसनर vs रोमन रेंस (रेसलमेनिया 34)
ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 34 के मेन इवेंट में अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। इस मैच में उन्होंने फैंस को चौंकाते हुए यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड किया था।
इस मुकाबले को ज्यादा स्टार रेटिंग्स नहीं मिली थी। दरअसल, मैच काफी छोटा रहा और मुकाबले में ज्यादा मूव्स का उपयोग भी नहीं हुआ। रेंस की ओर से सिर्फ सुपरमैन पंच और स्पीयर का उपयोग हुआ वहीं द बीस्ट ने सुपरप्लेक्स और F5 का उपयोग किया।
इसे ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के करियर के सबसे खराब मुकाबले में से एक कहा जा सकता है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं