Clash of Champions के बाद रोमन रेंस के लिए 5 नए संभावित प्रतिद्वंदी

क्लैश ऑफ चैंपियंस का समापन हो चुका हैं। रोमन रेंस का यहां मैच जे उसो के साथ हुआ। इस मैच का सभी को इंतजार था। मैच काफी शानदार हुआ लेकिन रिजल्ट जैसा फैंस ने सोचा था कुछ वैसा ही देखने को मिला। रोमन रेंस ने जे उसो को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड कर लिया। रोमन रेंस ने बहुत ही शानदार तरीके से ये मैच जीता। यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद पहली बार रोमन रेंस ने इसे डिफेंड किया था।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE चैंपियनशिप मैच में 4 दिग्गजों की वापसी ने सभी को चौंकाया, लैजेंड किलर का किया बुरा हाल

इस पीपीवी में तो रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर लिया है। रोमन रेंस का ये मैच भी काफी शानदार हुआ था। रोमन रेंस का अलग रूप इस पीपीवी में देखने को मिला था। जे उसो को रोमन रेंस ने बहुत पीटा। इसे देखते हुए जिमी उसो भी रिंग में आ गए थे। ये पल काफी भावुक करने वाला भी था। अब रोमन रेंस के लिए आगे क्या होगा ये फैंस जानना चाहते हैं। ये बात पहले से कही जा रही है कि रोमन रेंस का चैपियनशिप रन काफी लंबा चलने वाला है। इसका मतलब ये है कि अभी लगातार नए प्रतिद्वंदी रोमन रेंस के सामने नजर आ सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो अब रोमन रेंस के नए प्रतिद्वंदी बन सकते हैं।

बिग ई दे सकते हैं रोमन रेंस को चुनौती

Enter caption

बिग ई पिछले कुछ महीनों से सिंगल रन पर काम कर रहे हैं। और उन्हें लगातार पुश मिल रहा है। WWE ने उनके लिए अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए है। अब बिग ई को कंपनी सिंगर सुपरस्टार के रूप में आगे बढ़ाना चाह रही है। कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स कंपनी में मौजूद नहीं है। ऐसे में ये अच्छा मौका है कि वो आगे बढ़ जाएं।

Ad

WWE ने बिग ई को पुश देना शुरू कर दिया है। अब इसकी बड़ी शुरूआत रोमन रेंस से हो सकती हैं। कंपनी को इस टाइम पर बिग ई को रोमन रेंस के खिलाफ मौका देना चाहिए। रोमन रेंस बड़े सुपरस्टार हैं। अगर बिग ई के साथ उनका मैच होता है तो बिग ई को काफी फायदा इससे होगा। वैसे अगर स्मैकडाउन रोस्टर में देखा जाए तो इस वक्त बिग ई का नंबर ही पहले नंबर पर आता हैं।शायद अब इस हफ्ते स्मैकडाउन में रोमन रेंस को बिग ई चुनौती पेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: WWE Clash Of Champions रिजल्ट्स- 27 सितंबर, 2020

मैट रिडल

स्मैकडाउन में मैट रिडल उभरते हुए सुपरस्टार हैं। कुछ ही महीने पहले वो मेन रोस्टर में आए है। आते ही उन्हें बड़ मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ मिल गया था। मतलब साफ है कि कंपनी उन्हें भविष्य का सिंगल सुपरस्टार देख रही है। मैट रिडल काफी दमखम वाले सुपरस्टार भी हैं। मेन रोस्टर में आने से पहले मैट रिडल ने कई बार रोमन रेंस के साथ मैच की इच्छा भी जताई है। ये सही वक्त है कि मैट रिडल को रोमन रेंस के साथ एक अच्छा मिल जाए।

Ad

स्मैकडाउन रोस्टर की बात करें तो मैट रिडल एक फेस के तौर पर रोमन रेंस के साथ अच्छा मुकाबला कर सकते हैं। कद काठी के हिसाब से भी देखा जाए तो मैट रिडल जरूर रोमन रेंस को चुनौती पेश कर सकते हैं। फैंंस इन दोनों का मैच बहुत ही पसंद करेंगे। रोमन रेंस की वजह से मैट रिडल को भी फायदा मिल जाएगा। फैंस भी चाहते हैं कि मैट रिडल को अब बड़ा पुश दिया जाए और इसकी शुरूआत रोमन रेंस के साथ मैच से होनी चाहिए।

द फीन्ड

Enter caption

इस लिस्ट में द फीन्ड का नाम होना भी जरूरी हैं। लेकिन जहां तक उम्मीद की जा रही है तो इतनी जल्दी द फीन्ड अब रोमन रेंस को चैलेंज नहीं करेंगे। WWE में लेकिन कुछ भी हो सकता हैं। कई रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि द फीन्ड और रोमन रेंस के मैच का प्लान लंबा है। लेकिन देखा जाए तो अभी भी इस मैच को कंपनी करा सकती हैं।

Ad

द फीन्ड और रोमन रेंस का मुकाबला होना तो तय है। क्योंकि अब ऐसा भी लग रहा है कि द फीन्ड के साथ एलेक्सा ब्लिस शामिल हा जाएंगी। स्मैकडाउन के एपिसोड एलेक्सा ब्लिस ने रोमन रेंस को देखकर अलग सा व्यव्हार किया था। फीन्ड भी इस समय बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं। इस समय अगर द फीन्ड के साथ रोमन रेंस का मैच होता है तो कंपनी को आगे के लिए अच्छा मोमेंटम मिल सकता हैं। तो अब फीन्ड भी रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं।

किंग कॉर्बिन

Enter caption

किंग कॉर्बिन और रोमन रेंस की राइवलरी पुरानी रही है। इन दोनों ने साथ में अच्छा काम किया। उस समय रोमन रेंस भी मिड कार्ड में काम कर रहे थे। हालांकि रोमन रेंस और किंग कॉर्बिन की फ्यूड काफी लंबी चली थी जिस कारण फैंस बाद में ऊब गए थे। दोनों सुपरस्टार्स उस समय मिड कार्ड में काम कर रहे थे। अब रोमन रेंस ने हील टर्न ले लिया है। किंग कॉर्बिन ने पिछले साल हील के तौर पर अच्छा काम किया था। और अब वो रोमन रेंस के साथ काम कर के बेबीफेस के तौर पर अच्छा काम कर सकते हैं।

Ad

किंग कॉर्बिन भी काफी अनुभवी सुपरस्टार हैं। अब वो रोमन रेंस को अच्छी चुनौती दे सकते हैं। दोनों के बीच अगर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा तो काफी मजा आएगा। इस बार ये दुश्मनी अलग लेवल पर हो सकती हैं। दोनों के बीच मैच में नई शर्ते भी कंपनी जोड़ सकती हैं। रोमन रेंस के साथ अब पॉल हेमन भी आ गए है। जिससे इस दुश्मनी में और भी मजा आएग

जिमी उसो

क्लैश ऑफ चैंपियंस में मैच के बाद अब इस लिस्ट में जिमी उसो का नाम भी आ गया है। रोमन रेंस ने जे उसो को बुरी तरह हराया। रोमन रेंस बार-बार जे उसो को हार मानने के लिए कह रहे थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। जे उसो की हालत जिमी उसो से देखी नहीं गई और वो रिंग में आए। रोमन रेंस के बार-बार कहने के बाद उन्होंने ही हार मान ली। अब ये कहा जा सकता है कि जे उसो का बदला जिमी उसो ले सकते हैंं।

वैसे जे उसो और रोमन रेंस की स्टोरीलाइन को हर किसी ने पसंद किया है। अब इसमें अगर जिमी उसो शामिल हो जाते हैं तो फिर इस स्टोरीलाइन में आगे और मजा आ जाएगा। स्मैकडाउन के एपिसोड में जिमी उसो आकर अब रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications