वर्तमान समय में WWE में कपल्स की संख्या पहले की तुलना में काफी ज्यादा है और अब जबक टोटल डिवाज और टोटल बैलाज जैसे रिएलटी शोज भी जारी हैं, इस कारण WWE के कुछ कपल्स ज्यादा ही लोकप्रिय है। आपको बता दें लैसनर & सेबल, डेनियल ब्रायन & ब्री बैला और द अंडरटेकर & मिशेल मैक्कूल जैसे कई ऐसे कपल्स हुए जो कि WWE में मिले और इनका रिलेशनशिप इतना लंबा चला कि इनहोने आखिर में शादी कर ली।
ये भी पढ़ें: 5 बड़े परिणाम जो पॉल हेमन को उनके पद से हटाने के बाद WWE को भुगतने पड़ सकते हैं
WWE में कई बार ऐसा भी देखने को मिला है जब बिजी शेड्यूल या कई दूसरे कारणों की वजह से इनके बीच ब्रेकअप हो जाता है। इतने सालों के दौरान WWE में कई कपल्स हुए लेकिन इनमें से अधिकतर कपल्स के बारे में फैंस भूल चुके होंगे। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो अपने साथी रेसलर्स को डेट कर चुके हैं।
5.WWE विमेंस सुपरस्टार लिव मॉर्गन
पूर्व रायट स्क्वाड मेंबर लिव मॉर्गन इस वक़्त रॉ का हिस्सा हैं और ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में उनके कैरेक्टर में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको बता दें जब लिव मॉर्गन NXT का हिस्सा थी तो उस वक़्त पूर्व WWE सुपरस्टार एंजो अमोरे उनके बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे।
एंजो अमोरे और लिव मॉर्गन WWE में आने से पहले ही एक-दूसरे को जानते थे और एंजो ही वह शख्स है जिन्होंने लिव मॉर्गन को WWE में आने में मदद की थी। एंजो अमोरे, लिव मॉर्गन के साथ कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे और बाद में यह अफवाह सामने आई कि एंजो ने लिव मॉर्गन को धोखा दिया था जिस कारण इन दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया।