5 फेमस भारतीय सुपरस्टार्स जो अब WWE का हिस्सा नहीं है

WWE में कई भारतीय सुपरस्टार्स काम कर चुके हैं
WWE में कई भारतीय सुपरस्टार्स काम कर चुके हैं

WWE को भारत में देखा और पसंद किया जाता है। सालों से भारतीय फैंस WWE देखते आ रहे हैं। भारत में WWE के फेमस होने का एक बड़ा कारण द ग्रेट खली को माना जा सकता है। उनके डेब्यू के बाद कई भारतीय लोगों ने WWE देखना शुरू किया। इसी कारण भारत में WWE फेमस हो गया। द ग्रेट खली (The Great Khali) ने WWE में जाकर भारत का कद बढ़ाया था।

इसके बाद कई सारे अलग-अलग भारतीय सुपरस्टार्स को WWE में डेब्यू करने का मौका मिला। WWE ने ढेरों भारतीय सुपरस्टार्स को साइन किया। इस समय कुछ मेन रोस्टर पर नजर आ रहे हैं वहीं कई परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे भी रेसलर्स रहे हैं जो पहले WWE का हिस्सा थे लेकिन अभी वो कंपनी के साथ जुड़े हुए नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 भारतीय सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो अभी WWE का हिस्सा नहीं है।

5&4- WWE के पूर्व सुपरस्टार्स सुनील और समीर सिंह

सुनील और समीर सिंह ने WWE में रहते हुए अपना बड़ा नाम बनाया था। वो पहले जिंदर महल के साथ नजर आते थे और वो काफी समय तक उनके साथ दिखाई दिए। बाद में सुनील और समीर ने 205 लाइव पर बॉलीवुड बॉयज़ टैग टीम के नाम से काम करते हुए सफलता हासिल की। वो 24/7 चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में भी नजर आए थे। देखा जाए तो समीर और सुनील काफी चर्चा का विषय रहते थे। दोनों ने कम समय में ढेरों फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था।

सुनील सिंह ने 4 बार 24/7 चैंपियनशिप जीती थी जबकि समीर कुल 5 बार इस टाइटल को जीतने में सफल रहे थे। दोनों भाइयों को WWE ने जून 2021 में रिलीज करने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने इंडी सर्किट पर रेसलिंग करना जारी रखा और अभी वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह दोनों सुपरस्टार्स WWE में बतौर भारतीय टैग टीम बढ़िया काम कर सकते थे लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया।

3- किशन रफ़्तार

किशन रफ़्तार का करियर WWE में ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। उनका असली नाम लवप्रीत संघा था लेकिन वो WWE में अलग नाम से लड़ते थे। किशन अब प्रोफेशनल रेसलिंग से पूरी तरह दूर हो गए हैं। पहले वो काफी समय तक NXT ब्रांड का हिस्सा बने रहे थे और उन्होंने यहां कई अच्छे मैच लड़े थे।

रफ़्तार को NXT में बढ़िया तरह से सफलता मिल सकती थी। हालांकि, उन्हें WWE ने पर्याप्त समय नहीं दिया। इसी कारण रफ़्तार कभी भी अपना बड़ा नाम नहीं बना पाए। मई 2018 में खबरें सामने आई कि WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया है। इसके बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा है और अब वो रिटायर हो चुके हैं।

2- जायंट जंजीर

जायंट जंजीर आसानी से WWE के अगले टॉप स्टार बन सकते थे। उनके पास एक जबरदस्त लुक और बॉडी थी। उनका कद काफी बड़ा था और उनका लड़ने का अंदाज भी बढ़िया था। उन्होंने Superstar Spectacle में अपने प्रदर्शन से फैंस का ध्यान खींचा था। सभी उनकी खतरनाक फिजिक से प्रभावित हुए थे।

वो WWE के अगले ग्रेट खली बन सकते थे। हालांकि, WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। इस समय वो किसी अन्य रेसलिंग प्रमोशन के साथ जुड़े हुए नहीं हैं। वो भविष्य में किसी दूसरी प्रोफेशनल रेसलिंग कंपनी का हिस्सा बन सकते हैं या फिर अपने एक्टिंग करियर पर पूरी तरह ध्यान दे सकते हैं।

1- जीत रामा

जीत रामा के पास काफी टैलेंट था और वो आसानी से WWE में बड़ा नाम बना सकते हैं। जीत काफी सालों से WWE के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने Superstar Spectacle 2021 में एजे स्टाइल्स के खिलाफ एक जबरदस्त मैच दिया था। इसके बाद सभी फैंस ने उनकी रेसलिंग स्किल्स की तारीफ की थी।

लग रहा था कि मेन रोस्टर पर आने के बाद उन्हें जबरदस्त तरीके से सफलता मिलेगी। हालांकि, WWE ने कुछ हफ्तों पहले कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया और इसमें जीत रामा का नाम भी शामिल था। रामा का रिलीज होना काफी निराशाजनक चीज़ थी क्योंकि उनके पास रेसलिंग का तगड़ा अनुभव था।