WWE ड्राफ्ट 2020 के दौरान पता चला कि एलेक्सा ब्लिस Raw का हिस्सा बन चुकी हैं। इस दौरान 'द फीन्ड' ब्रे वायट भी Raw में ड्राफ्ट हो गए। पिछले कुछ हफ्ते से ब्लिस WWE में फीन्ड के और ज्यादा करीब आते जा रही हैं। वो अब पूरी तरह फीन्ड की तरह बन रही हैं और वो अपनी दुश्मनों और दोस्तों पर वायट के मूव्स से हमला कर रही हैं।
ये भी पढ़ें:- WWE के 5 मौके जब बड़ी टीमों के टूटने पर फैंस अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए
WWE ड्राफ्ट के अंतिम दिन Raw के एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड ने अचानक से आकर जेलिना वेगा और एंड्राडे पर हमला किया था। दरअसल, कमेंट्री टेबल पर वेगा ने ब्लिस को निशाना बनाया था। दोनों सुपरस्टार्स ने आकर अपना बदला ले लिया।
एलेक्सा ब्लिस अब पूरी तरह लेडी फीन्ड बन गयी है। वो अब फीन्ड के साथ लगातार नजर आ सकती हैं। पहले की तरह आने वाले एपिसोड में वो कई सारी विमेंस स्टार्स को अपना निशाना बना सकती हैं। इसलिए हम 5 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनपर एलेक्सा ब्लिस हमला कर सकती हैं।
5- एलेक्सा ब्लिस करेंगी WWE स्टार लेसी इवांस पर हमला?
एलेक्सा ब्लिस की तरह ही लेसी इवांस ने भी Raw में कदम रखा था। दोनों सुपरस्टार्स पहले भी आमने-सामने आ चुकी हैं। ब्लू ब्रांड पर दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी ज्यादा लंबी नहीं थी। ऐसे में वो अपनी दुश्मनी का सही तरह से अंत Raw में करते हुए नजर आ सकती हैं।
इवांस ने SmackDown के एक एपिसोड में फीन्ड का नाम ले लिया था और इसके बाद ब्लिस ने उनपर सिस्टर एबीगेल लगा दिया था। दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी Raw में फिर शुरू हो सकती हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स को Raw में आते ही अच्छी स्टोरीलाइन चाहिए और ब्लिस के साथ काम करने से लेसी इवांस को भी जरूर ही फायदा होगा।
ये भी पढ़ें:- ''WWE में रोमन रेंस के खिलाफ मैच को लेकर मैंने पॉल हेमन से बात की है''